Section-Specific Split Button

Rajasthan Police Result Out: 13–14 सितंबर को हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें अगला स्टेप और फिजिकल मानदंड

Rajasthan Police Result Out

Jaipur: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। विभाग ने 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिला-वार तैयार की गई मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर मौजूद हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण शुरू लिखित परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट (PET/PST) में शामिल होना होगा। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी। हालांकि सटीक तारीख जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट को मिस न करें। जिले के अनुसार मेरिट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 दी थी, वे नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी जिला-वार मेरिट लिस्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं- 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।2. होम पेज पर उपलब्ध Constable Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद जिले के अनुसार रिजल्ट लिंक का विकल्प दिखाई देगा।4. जिस जिले से आपने आवेदन किया है, उस जिले के लिंक पर क्लिक करें।5. पीडीएफ मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।6. सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। फिजिकल टेस्ट इस तरह होगा फिजिकल टेस्ट राजस्थान पुलिस भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। उम्मीदवारों को इसमें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) दोनों में भाग लेना होता है। PST के दौरान शारीरिक मापन किया जाएगा, जबकि PET में उम्मीदवारों की दौड़ व अन्य शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी। फिजिकल टेस्ट के लिए शारीरिक मानदंड (PST Requirements) पुरुष उम्मीदवार1. न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी2. सीना बिना फुलाए: 81 सेमी3. सीना फुलाकर: 86 सेमी सहरिया आदिम जनजाति (बारां जिला)1. लंबाई: 160 सेमी2. सीना बिना फुलाए: 74 सेमी3. सीना फुलाकर: 79 सेमी महिला उम्मीदवार1. न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी2. न्यूनतम वजन: 47.5 किलोग्राम सहरिया आदिम जनजाति (बारां जिला)1. लंबाई: 145 सेमी2. वजन: 45 किलोग्राम इन शारीरिक मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है, तभी उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल हो पाएंगे। फिजिकल टेस्ट में क्या होगा? हालांकि विस्तृत PET पैटर्न आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही जारी किया जाएगा, लेकिन आमतौर पर इसमें दौड़, लाँग जंप, हाई जंप और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन शामिल होता है। PET की सटीक दूरी और समय सीमा विभाग जल्द ही घोषित करेगा।

फ्रेशर और अनुभवी- दोनों के लिए भर्ती, राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की 120 वैकेंसी

Rajasthan Job

Jaipur: राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य के विभिन्न जिलों में निजी एवं अर्ध-सरकारी संस्थानों के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में भर्ती एजेंसी ने आधिकारिक सूचना जारी करते हुए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना, निर्धारित ऊंचाई व स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य है। पुरुष एवं महिला-दोनों वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) होगा, जिसमें रनिंग, स्टैमिना और शारीरिक मापदंडों की जांच शामिल होगी। दूसरे चरण में दस्तावेज़ सत्यापन और इंटरव्यू लिया जाएगा। भर्ती के लिए योग्यता इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना आवश्यक है। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 7 इंच होनी चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 5 फीट निर्धारित की गई है। आयु सीमा के अनुसार, फ्रेशर्स की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अनुभवी सुरक्षा गार्ड 40 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट होने चाहिए तथा उनका व्यक्तित्व परिपक्व दिखाई देना चाहिए।महिला एवं पुरुष दोनों मिलाकर कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। वेतन व अन्य सुविधाएं चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 14,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी की लोकेशन जयपुर, राजस्थान रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्म के साथ अपनी फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी एजेंसी जल्द ही अपने पोर्टल पर अपलोड करेगी, जबकि ऑफलाइन आवेदन जिला स्तर पर बनाए गए सहायता केंद्रों में जमा किए जा सकेंगे। भर्ती को लेकर एजेंसी का बयान भर्ती एजेंसी का कहना है कि राज्य में सुरक्षा सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए यह भर्ती अभियान युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर साबित होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें ताकि किसी तरह की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Govt Job: राजस्थान में सहायक कृषि अभियंता पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू, जानें वैकेंसी की पूरी जानकारी

RPSC

New Delhi: राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अभियंता (Assistant Agriculture Engineer – AEE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 281 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस तारीख से शुरू होगी आवेदनबता दें कि आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सयह भर्ती राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत निकाली गई है। कुल 281 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 101, ओबीसी वर्ग के 59, ईडब्ल्यूएस के 28, एमबीसी के 14, एससी के 45 और एसटी के लिए 34 पद आरक्षित हैं। यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो कृषि तकनीक और इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं। शैक्षिक योग्यताआपकी जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी होना जरूरी है। आयु सीमा और चयन प्रक्रियाआयु सीमा की बात करें तो RPSC ने उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन इन तीनों चरणों में सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद किया जाएगा। क्या है आवेदन शुल्क ?आवेदन शुल्क के बारे में बताया गया है कि सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा जबकि ओबीसी, बीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। कितनी मिलेगी सैलरीचयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार की पे मैट्रिक्स लेवल L-14 के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें विभिन्न सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे। यह वेतनमान युवाओं के लिए आकर्षक माना जा रहा है और यह कृषि क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी शुरुआत हो सकती है। ऐसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि पहले से पंजीकरण है तो सीधे लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करना आवश्यक है। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर लें। आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें, जो भविष्य में काम आ सकता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती से कृषि क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कृषि अभियंता के पदों पर चयनित उम्मीदवार नई तकनीकों के माध्यम से किसानों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे और राज्य की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेंगे। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!