Section-Specific Split Button

Govt Job: राजस्थान में सहायक कृषि अभियंता पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू, जानें वैकेंसी की पूरी जानकारी

RPSC

New Delhi: राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक कृषि अभियंता (Assistant Agriculture Engineer – AEE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 281 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस तारीख से शुरू होगी आवेदनबता दें कि आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सयह भर्ती राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत निकाली गई है। कुल 281 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 101, ओबीसी वर्ग के 59, ईडब्ल्यूएस के 28, एमबीसी के 14, एससी के 45 और एसटी के लिए 34 पद आरक्षित हैं। यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो कृषि तकनीक और इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं। शैक्षिक योग्यताआपकी जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी होना जरूरी है। आयु सीमा और चयन प्रक्रियाआयु सीमा की बात करें तो RPSC ने उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन इन तीनों चरणों में सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद किया जाएगा। क्या है आवेदन शुल्क ?आवेदन शुल्क के बारे में बताया गया है कि सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा जबकि ओबीसी, बीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। कितनी मिलेगी सैलरीचयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार की पे मैट्रिक्स लेवल L-14 के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें विभिन्न सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे। यह वेतनमान युवाओं के लिए आकर्षक माना जा रहा है और यह कृषि क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी शुरुआत हो सकती है। ऐसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यदि पहले से पंजीकरण है तो सीधे लॉगिन करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करना आवश्यक है। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर लें। आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें, जो भविष्य में काम आ सकता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस भर्ती से कृषि क्षेत्र में युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कृषि अभियंता के पदों पर चयनित उम्मीदवार नई तकनीकों के माध्यम से किसानों को बेहतर सेवा प्रदान करेंगे और राज्य की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेंगे। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!