Section-Specific Split Button

ICICI बैंक ने बड़े पद पर निकाली भर्ती, जानें किन कैंडिडेट्स को मिलेगा ये अवसर

ICICI बैंक में भर्ती

भोपालः बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हम एक बड़ी खबर लाएं हैं, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। ICICI बैंक ने वैकेंसी निकाली है जिसमें एक से 10 साल तक के अनुभवी उम्मीदवार की जरूरत है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ICICI बैंक ने यह वैकेंसी मध्य प्रदेश में जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अभी भी चल रही है। बता दें कि ICICI बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है। आइए फिर आपको नौकरी से जुड़ी अन्य जानकारी बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता ICICI बैंक के इस पद पर काम करने के लिए कैंडिडेट्स के पास एमबीए या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट में 1 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। यही नहीं, कैंडिडेट्स के पास टीम वर्क, बेहतरीन कम्युनिकेशन, मार्केट सेंस जैसे अन्य स्किल्स होने चाहिए।  भूमिका और जिम्मेदारी 1. इस पद पर उम्मीदवार को कस्टमर सर्विस करनी होगी, जिसमें उन्हें कस्टमर्स को फाइनेंशियल जरूरत के मुताबिक सर्विस देनी है। 2. कैंडिडेट्स का दूसरा काम बिजनेस डेवलमेंट का होगा, जिसमें उन्हें कस्टमर्स के वॉलेट शेयर को बढ़ाना है और नए कस्टमर्स को जोड़ना है। 3. कैंडिडेट्स का तीसरा काम 360 डिग्री का बैंकिंग करना है यानी बैंक के ऑफर प्रोडक्ट टीम के साथ कोलैबोरेट करके इंटर्नल टीम को ऑफर देना है।  सैलरी स्ट्रक्चर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICICI बैंक इस पद के लिए उम्मीदवार को प्रति वर्ष 2 लाख से 12 लाख तक सैलरी दे सकता है। हालांकि यह सैलरी उम्मीदवार के इंटरव्यू और स्किल्स पर निर्भर करेगी।   अप्लाई लिंक यदि आप इस पोस्ट के लिए इच्छुक हैं तो आप हमारे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करें…

Private Job: Paytm कंपनी ने टीम लीडर के पद पर निकाली वैकेंसी, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता

नई दिल्लीः नौकरी की खोज में लगे हुए युवकों के लिए आज हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आएं हैं, जिसमें उम्मीदवार को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी। हम बात कर रहे हैं, जानी-मानी कंपनी Paytm की। Paytm ने हाल ही में टीम लीडर के पद पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, जो उम्मीदवार इस पद के लिए शॉटलिस्ट होगा, वह पंजाब और हरियाणा में ऑफलाइन सेल्स और ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेगा। आइए आपको नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता कंपनी के इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।  जॉब लोकेशन Paytm कंपनी ने यह जॉब पंजाब और हरियाणा राज्य में निकाली है।  सैलरी स्ट्रक्चरएम्बीशन बॉक्स वेबसाइट के अनुसार, कंपनी इस पद के लिए उम्मीदवार को 2 लाख से 8 लाख के बीच सालना सैलरी दे सकती है।  जॉब भूमिका और जिम्मेदारी इस पद पर उम्मीदवार को पंजाब और हरियाणा में डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केट ऑपरेशन को बढ़ाना है। इसके अलावा बड़े स्तर पर क्यूआर और सांउड बॉक्स का डेप्लॉयमेंट करना है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सेल्स टीम की पहचान करना और उन्हें भर्ती करना है। साथ ही उन्हें कोचिंग और ट्रेनिंग देना है। इसके अलावा अन्य जिम्मेदारी है।  जरूरी स्किल्स इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स जरूर होनी चाहिए। साथ ही एमएस एक्सेल का नॉलेज, कैंडिडेट को सेल्फ मोटिवेटड करना, टेक्नोलॉजी और यूजर एक्पीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के दिमाग में ग्रोथ माइंडसेट होना चाहिए।  अनुभव इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास चार साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए। जिसमें सेल्स और दिए गए स्किल्स शामिल हो। 

error: Content is protected !!