Rajasthan Police Constable Result 2020 : जल्द ही जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम, यहां कर सकते हैं चेक

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जानिए आप किस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नई दिल्लीः राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। जिन लोगों ने ये एग्जाम दिया है वो अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। ये रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। राजस्थान पुलिस विभाग आंसर-की जारी कर चुका है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 6, 7 और 8 नवंबर 2020 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यार्थियों को फिजिकल टेस्ट देना होगा जिसमें पास होने के बाद जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
Govt Jobs: आपका भी सपना है पुलिस की नौकरी करना, तो यहां है सुनहरा मौका

देश में लगे कोरोना वायरस (Coronavirus) लॉकडाउन में पुलिस काफी अहम भूमिका निभा रही है। हालातों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए पुलिस ने एक साथ कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। युवा डाइनामाइट पर जानें क्या है नौकरी के लिए आखिरी तीथि और जरूरी योग्यता.. नई दिल्लीः पुलिस की नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। असम पुलिस ने एक साथ हजारों पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। Assam Police Forest Guard Recruitment 2020 पदः फॉरेस्टर, स्टेनोग्राफर, फॉरेस्ट गार्ड, सर्वेयर, मेहुत, कारपेंटर और ड्राइवर के पदों की संख्याः 1081अंतिम तिथिः 25 जून 2020शैक्षिक योग्यताः कम से कम 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्यवेबसाइटः slprbassam.in
