Section-Specific Split Button

Bihar Police Recruitment: बिहार में कई पदों पर निकली जॉब, ये भी करें आवेदन

Patna: पुलिस में जॉब देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दरअसल  बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर (Havaldar Instructor) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथि आवेदन 1 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पूरा कर लें। शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (कक्षा 12) या समकक्ष परीक्षा 1 अगस्त 2025 तक पास होना अनिवार्य है।  चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद फिजिकल दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं अंतिम मेरिट लिस्ट फिजिकल दक्षता परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों के लिए फिजिकल फिटनेस भी उतनी ही जरूरी होगी। आयु सीमा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए यह सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। ऐसे करें आवेदन आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये तय किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

BSSC Sports Coach Recruitment: बिहार में स्पोर्ट्स कोच के पदों पर बंपर जॉब, तुरंत करें अप्लाई

Patna: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bssc.bihar.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत स्पोर्ट्स ट्रेनर (क्रीड़ा प्रशिक्षक) के 379 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और खेल उपलब्धियों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए। तकनीकी योग्यताउम्मीदवार के पास निम्न में से किसी एक संस्था से स्पोर्ट्स कोचिंग (Sports Coaching) में डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS), भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित।लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर।केन्द्रीय खेल विश्वविद्यालय।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त किसी खेल विश्वविद्यालय या बिहार विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता। खेल उपलब्धि (Sports Achievement)उम्मीदवार ने इनमें से कोई एक उपलब्धि हासिल की हो-1. किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।2. किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।3. ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल, विश्व या एशियाई चैंपियनशिप जैसी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो।4. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय/ जूनियर/राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कम से कम 2 बार भाग लिया हो।5. अंतर-सेवा प्रतियोगिता/अखिल भारतीय पुलिस खेल/अंतर रेलवे चैंपियनशिप में कम से कम 3 बार भाग लिया हो। ऐसे करें आवेदन1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।2. अब “New Registration” पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल ID भरें।3. इसके बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें और अपनी पूरी जानकारी ध्यान से भरें।4. अब फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।5. अपनी श्रेणी के अनुसार फीस ऑनलाइन माध्यम से भरें।6. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें। आयु सीमाकोटि अधिकतम आयु सीमाअनारक्षित (पुरुष) 37 वर्षपिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) 40 वर्षअनारक्षित (महिला) 40 वर्षअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) 42 वर्षसभी कोटि के दिव्यांग अभ्यर्थी उपर्युक्त कोटिवार अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट

Govt Jobs: लॉकडाउन के बीच 12वीं पास लोगों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 80 हजार से ज्यादा

जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। एक बार फिर से युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिला है। युवा डाइनामाइट पर जानें नौकरी की आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी.. पटनाः ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना ने मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन (MRT) के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में। ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना पदः मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन पदों की संख्याः 10 योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अंतिम तिथि: 07 जून 2020 आवेदन फीसः जनरल/OBC उम्मीदवारों के लिए- 1000 रुपये SC/ ST/PWD/EWS/ महिला उम्मीदवार के लिए- 200 रुपये सैलरीः 25500- 81100 वेबसाइटः aiimspatna.org

Exam in Bihar: परीक्षार्थियों को बिहार सरकार ने दी नई सौगात

अब एक साथ बड़े पैमाने पर होंगे Exam

बिहार में एक साथ कई तरह की परीक्षाएं आयोजित करने में हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों के बाद से अब बच्चों को परीक्षा केंद्र जाने में किसी तरह की परेशआनी नहीं होगी। पढ़ें युवा डाइनामाइट… पटनाः बुधवार को एक बैठक में एक साथ कई परीक्षाओं के आयोजन करने में हो रही परेशानी पर चर्चा की गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। पटना में तमाम तरह की परीक्षाएं लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक भव्य परीक्षा परिसर बनाने का निर्णय लिया है। इस जगह एक साथ 25 हजार से अधिक बच्चे बैठ कर एग्जाम दे सकेंगे। गांधी सेतु के पास इसके लिए 6.79 एकड़ जमीन भी तय कर दी गई है। इस परिसर में परिक्षार्थियों के लिए कई तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए परिसर के आस-पास मेट्रो और बस स्टेंड की सुविधा मौजूद रहेंगी। इसी तरह के परीक्षा परिसरों का निर्माण सभी जिलों में भी किया जाएगा। बुधवार को एक अणे मार्ग स्थिति संकल्प में परीक्षा परिसर की तैयारियों के बारे में विचार किया गया है। जानकारी के मुताबिक परिसर 6.79 एकड़ की जमीन में फैला होगा। यहां परीक्षा के दौरान नजर रखने के लिए हजारों कैमरे लगाए जाएंगे। यहां पर एख साथ 25 हजार से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इस परिसर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के एग्जाम हो सकते हैं।

error: Content is protected !!