Government Exams: एक परीक्षा रद्द हुई तो करोड़ों का झटका! जानिए सरकार को आखिर कितना पड़ता है भारी

Government Exams: हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरी और बड़े एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में महीनों और कई बार सालों लगा देते हैं। ऐसे में जब पेपर लीक, तकनीकी गड़बड़ी या किसी दूसरी वजह से कोई बड़ी परीक्षा रद्द होती है, तो सबसे पहले छात्रों की परेशानी सामने आती है। लेकिन इसके पीछे सरकारी एजेंसियों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम नहीं होता। एक परीक्षा को दोबारा कराने में आखिर कितना पैसा खर्च होता है? यही सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। परीक्षा कराने से पहले ही शुरू हो जाता है बड़ा खर्च (Government Exams) देश की किसी बड़ी परीक्षा का आयोजन सिर्फ प्रश्नपत्र तैयार करने तक सीमित नहीं होता। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, पेपर की छपाई, उन्हें सुरक्षित तरीके से सेंटर तक पहुंचाना, कर्मचारियों और निरीक्षकों की तैनाती, सुरक्षा, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक जांच और तकनीकी सिस्टम पर बड़ी रकम खर्च होती है। बड़े स्तर की परीक्षाओं में सर्वर, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और परिवहन जैसी व्यवस्थाएं भी जुड़ जाती हैं। यानी परीक्षा शुरू होने से पहले ही एजेंसी को काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। रद्द होते ही पुराना खर्च बेकार मान लीजिए परीक्षा के दिन या उसके बाद पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या सामने आ गई और पूरी परीक्षा रद्द करनी पड़ी। ऐसी स्थिति में पहले किए गए कई खर्च दोबारा वापस नहीं आते। सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षा दोबारा कराने के लिए फिर से लगभग वही तैयारियां करनी पड़ती हैं। नए परीक्षा केंद्र तलाशने से लेकर स्टाफ, सुरक्षा और प्रश्नपत्र की व्यवस्था तक, कई काम फिर से शुरू होते हैं। इसका सीधा असर सरकारी बजट पर पड़ता है। NTA के आंकड़ों से समझिए मामला (Government Exams) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 2018 से अब तक अलग-अलग परीक्षाओं के आयोजन पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में NTA का परीक्षा संचालन खर्च करीब 3,064 करोड़ रुपये रहा है। वहीं बड़ी परीक्षाओं से आवेदन शुल्क के जरिए एजेंसी को अच्छी-खासी रकम भी प्राप्त होती है। लेकिन सिर्फ फीस से होने वाली कमाई को देखकर पूरी तस्वीर समझना सही नहीं होगा। परीक्षा के आयोजन में प्रिंटिंग, परिवहन, तकनीकी व्यवस्था और सुरक्षा जैसे कई खर्च शामिल होते हैं। एक परीक्षा रद्द होने पर कितना नुकसान? किसी राष्ट्रीय स्तर की बड़ी परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। ऐसे में उसके आयोजन का खर्च परीक्षा के आकार और व्यवस्थाओं के हिसाब से अलग-अलग होता है। एक बड़े एग्जाम पर शुरुआती खर्च करीब 50 करोड़ से 150 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा सकता है। अगर परीक्षा रद्द हो जाए और उसे दोबारा कराना पड़े, तो पुराने खर्च के साथ नए आयोजन का खर्च भी जुड़ जाता है। इस वजह से कुल आर्थिक नुकसान कई मामलों में 250 से 300 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, यह कोई तय रकम नहीं है। हर परीक्षा का खर्च उम्मीदवारों की संख्या, केंद्रों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था और दोबारा परीक्षा के दायरे के आधार पर बदल सकता है। असली नुकसान सिर्फ पैसे का नहीं होता, बल्कि छात्रों का समय, सरकारी संसाधन और परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा भी प्रभावित होता है।
CUET UG 2026: री-शेड्यूल परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

NTA ने CUET UG 2026 री-शेड्यूल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह कार्ड केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जिनकी परीक्षा 28 और 30 मई की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई थी।
NEET की नई तारीख का ऐलान, अब 21 जून को होगी परीक्षा, जानें नए अपडेट

New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET परीक्षा को लेकर नई तारीख की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा मई में आयोजित की गई थी। परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। एनटीए ने कहा कि इसके लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा फीस देने की जरूरत नहीं होगी। परीक्षा की नई तारीख घोषित NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब NEET परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा की तारीख को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे अब स्पष्ट कर दिया गया है। छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना नई तारीख के ऐलान के बाद अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का एक और अवसर मिल गया है। परीक्षा से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश भी NTA की ओर से समय-समय पर जारी किए जाएंगे। अभिभावकों को दी ये सलाह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म पर फैल रही अफवाहों से बचने की अपील की गई है। परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट केवल एनटीए के ऑफिशियल चैनलों पर जारी की जाएंगी। नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के जरिए एमबीबीएस, बीडीएस समेत कई मेडिकल कोर्स में एडमिशन मिलता है। हर साल लाखों छात्र इसमें शामिल होते हैं। री एग्जाम की तारीख आने के बाद अब छात्रों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। ऐसे में उन्हें रिवीजन पर फोकस करने और रोजाना मॉक टेस्ट लगाने की सलाह दी जा रही है। एनटीए ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर अगर किसी छात्र को परीक्षा से जुड़ी जानकारी चाहिए तो वह एनटीए की आधिकारिक ईमेल आईडी neet-ug@nta.acपूर्ण विरामin पर संपर्क कर सकता है । इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 भी जारी किए गए हैं। तैयारी का समय अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र अब केवल रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें। परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्रों की सूची और अलॉटमेंट के बारे में जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जाएगी। इस तिथि को रद्द हुई परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 13 मई 2026 को हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया था। एनटीए ने इसके लिए नोटिस जारी कर जानकारी दी थी, साथ ही इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी गई थी। एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चों की मेहनत से इस बार कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा। पेपर लीक माफिया के कारण ईमानदारी से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों को नुकसान पहुंचा है। भविष्य में दोबारा ऐसा न हो, उसकी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
NEET UG 2026 एडमिट कार्ड जारी, लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। परीक्षा 3 मई को आयोजित होगी। उम्मीदवार NTA की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET Result 2025: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट 4 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। देशभर में करीब 13.5 लाख छात्रों ने 13 मई से 4 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में परीक्षा दी थी। ऐसे चेक करें रिजल्ट 1-सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं।2-होमपेज पर “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।3-अब लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर, जन्मतिथि या आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।4-जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन पर क्लिक करें।5-आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।6-भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट को PDF में सेव या प्रिंट कर लें। रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें? CUET UG का रिजल्ट दो आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है1-cuet.nta.nic.in2-nta.ac.in स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड? 1-इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2-CUET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।3-अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।4-स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें। रिजल्ट में क्या खास है? बता दें कि अंतिम उत्तर कुंजी 1 जुलाई को जारी की गई थी, जिसमें कुल 27 प्रश्न हटा दिए गए थे और कई प्रश्नों में कई सही विकल्प थे, इसलिए पूरे अंक वितरित किए गए थे। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी, इसलिए अंकों के सामान्यीकरण का उपयोग किया गया था, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। हालांकि गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन का नियम अभी भी लागू है, लेकिन बिना प्रयास किए और हटाए गए प्रश्नों के लिए कोई कटौती नहीं की जाएगी। कब आयोजित की गई थी परीक्षा? NTA ने 13 मई से 3 जून, 2025 तक परीक्षा आयोजित की, हालाँकि कुछ विशिष्ट विषयों के लिए परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया था। अकाउंटेंसी और बुक कीपिंग परीक्षा, जो पहले 13 और 16 मई को निर्धारित की गई थी, उसे 2 और 4 जून, 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया था। इसी तरह, तमिल और उर्दू विषयों की परीक्षा, जो पहले 22 मई, 2025 को निर्धारित की गई थी, उसे भी 4 जून, 2025 को पुनर्निर्धारित किया गया था।