Section-Specific Split Button

UPSC Prelims 2021 Notification: नोटिफिकेशन के इंतजार के बीच आई यूपीएससी से जुड़ी ये बड़ी खबर

यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर आई है। IAS और IFS प्रिलिम्स के लिए यूपीएससी ने ये अपडेट दिया है। नई दिल्लीः यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के नोटिफिकेशन के इंतजार के बीच आयोग ने एक खास अपडेट दिया है। आयोग द्वारा आज, 10 फरवरी 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी अपडेट के मुताबिक यूपीएससी 2021 नोटिफेकिशन जल्द ही जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि सर्वोच्च न्यायालय में पिछले वर्ष की परीक्षा देने से कोविड-19 के कारण वंचित रह गए अंतिम अवसर वाले उम्मीदवारों को एक और अवसर दिये जाने की चल रही सुनवाई के मद्देनजर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आज जारी होने वाली अधिसूचना को फिलहाल रोका गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की संयुक्त अधिसूचना आज, 10 फरवरी 2021 को जारी होने वाली थी। इस बीच यूपीएससी ने एक और बात क्लीयर कर दी है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि 27 जून 2021 को ही होगा।

UPSC Prelims 2021 Notification: इस दिन जारी होगा यूपीएसससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 की संयुक्त अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली हैं। नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग कल 10 फरवरी, बुधवार को नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सिविल सेवा और वन सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। साल 2021 के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के साथ आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होनी है। यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 का आयोजन 27 जून को आयोजित करवाई जाएगी। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन कर पाएंगे।

UPPSC परीक्षा में इस साल हुए हैं बड़े बदलाव, बदले गए हैं ये नियम

UPPSC परीक्षा में होंगे बड़े बदलाव

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)की भर्ती की परीक्षा में इस साल बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके बारे में आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है। नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2019 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सिविल सर्विसेज की परीक्षा का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। इस बार एसडीएम, डिप्टी एसपी समेत अन्य पदों सहित 300 पदों पर सिलेक्शन किया जाएगा। साथ ही पहली बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की भर्ती की परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस साल परीक्षा में से 5 विषयों को हटाया गया है। जिसमें अरबी, फारसी, सोशलवर्क, डिफेंस और एग्रीकल्चर इंजिनियरिंग विषय शामिल हैं। इसका ये मतलब है कि इस साल ये परीक्षा 28 विषयों में होगी। 2. इसके अलावा आयोग ने PCS प्रारंभिक परीक्षा में अब एक पद के लिए जहां पहले 18 अभ्यर्थियों का पास किया जाता था, वहीं अब सिर्फ 13 अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। 3. वहीं पहली बार ऐसा हुआ है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS Catagory) के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। 4. मुख्य परीक्षा से इंटरव्यू के लिए एक पद के मुकाबले दो अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। इससे पहले एक पद के लिए तीन लोगों को पास किया जाता है। यहां जानें महत्वपूर्ण तिथियां- आवेदन की प्रक्रिया शुरू- 17 अक्टूबर 2019 फीस भरने की तारीख- 11 नवंबर 2019 आवेदन करने आखिरी तारीख- 13 नवंबर 2019