Section-Specific Split Button

IT Delhi Job: आईआईटी दिल्ली में इन उम्मीदवारों के लिए जॉब का मौका, जानिए पूरी डिटेल

IT Delhi Job News

नई दिल्ली: IT Delhi में जॉब की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (recruit-iitd.nielit.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 7 लोगों के पदों पर भर्ती की जाएगी। IT Delhi में आवेदन तिथि उम्मीदवार 28 फरवरी से 8 अप्रैल, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए पात्रता  ऐसे करें आवेदन 1. सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruit-iitd.nielit.in पर जाएं। 2. अब “New Registration” पर क्लिक कर आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें। 3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें। 4. जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें और आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। 5. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें। 6. निर्धारित आवेदन शुल्क/प्रसंस्करण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। 7. सभी विवरण की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें। अगर आप IT Delhi के वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, एसएससी ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Delhi Police

New Delhi: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस में होने वाली विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाओं की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लंबे समय से परीक्षा शेड्यूल का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अपडेट है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2025–26 में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर, एग्जीक्यूटिव) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल तथा AWO/TPO) की परीक्षाएँ अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। सबसे पहले होगी कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की परीक्षा SSC के अनुसार, सबसे पहले कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पद की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो दिनों तक चलेगी। तारीखें: 16 और 17 दिसंबर 2025 इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, इसलिए आयोग ने इसे दो शिफ्टों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों से ड्राइविंग संबंधित ज्ञान, ट्रैफिक नियमों की समझ और सामान्य योग्यता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 6 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा सबसे बड़े पैमाने पर होने वाली भर्ती है, इसलिए इसे कई दिनों में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव पद में फील्ड ड्यूटी, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल होते हैं। हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की परीक्षा जनवरी 2026 में कॉन्स्टेबल परीक्षाओं के बाद SSC हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच होगी। इस पद में उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड, ऑफिस कार्यों की समझ और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता को देखा जाता है। लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) की परीक्षा 15–22 जनवरी के बीच अंत में असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और टेलीप्रिंटर ऑपरेटर (TPO) पदों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका शेड्यूल 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक का है।यह तकनीकी परीक्षा होती है जिसमें रेडियो कम्युनिकेशन, सिग्नलिंग सिस्टम और वायरलेस ऑपरेशन से संबंधित प्रश्न शामिल रहते हैं। उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना SSC जल्द ही एडमिट कार्ड एवं परीक्षा शहर की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार तेज करें और समय–समय पर SSC की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा का नाम परीक्षा कार्यक्रम कांस्टेबल (ड्राइवर) – पुरुष, दिल्ली पुलिस 16 और 17 दिसंबर, 2025 कांस्टेबल (कार्यकारी) – पुरुष और महिला, दिल्ली पुलिस 18 दिसंबर, 2025 से 6 जनवरी, 2026 हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), दिल्ली पुलिस 7 से 12 जनवरी, 2026 हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर (TPO)), दिल्ली पुलिस

IPPB Recruitment: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में जॉब की बहार, जानिए पूरी डिटेल

New Delhi: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की अधिकारिक वेबसाइट (ippbonline.com) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  पदों की संख्या इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 309 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन तिथि योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 01 दिसंबर 2025 तक का समय दिया गया है। आयु सीमा शैक्षिक योग्यता जूनियर एसोसिएट के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। आवेदन करने वाले की उम्र 20 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01.11.2025 तक)। इस पद के लिए स्नातक करने के बाद संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। सीडीए वेतनमान में यह स्तर- 4, 5, 6 (Group C & B) के अनुसार होना चाहिए और आईडीए वेतनमान में डब्ल्यू 4, 5, 6 (कर्मचारी श्रेणी) के अनुसार अनुभव लिया जाएगा। ऐसे होगा चयन ऐसे करें आवेदन  जॉब के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की पूरी जानकारी लें।

DDA Recruitment: डीडीए में इन पदों पर निकली जॉब ही जॉब, ऐसे करें अप्लाई

DDA YUva Dynamite news

New Delhi: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से ग्रुप-ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है। जो उम्मीदवार डिप्टी डायरेक्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर, लीगल असिस्टेंट या प्रोग्रामर में से किसी एक पद पर नौकरी करना चाहते हैं, वे विभाग की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदक केवल 05 नवंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 1732 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए स्टेज-1 परीक्षा का आयोजन दिसंबर या जनवरी में किया जा सकता है। शैक्षिक योग्यता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होना चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु भी पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 व 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25, 27, 30 व 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 2500 रुपये और एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है। ऐसे करें आवेदन डीडीए में ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

ISRO Recruitment: इसरो में 10वीं पास के लिए निकली बंपर जॉब, ये भी करें अप्लाई

New Delhi: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (www.sac.gov.in)  या (careers.sac.gov.in) संगठन की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (Space Applications Centre – SAC) ने तकनीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन तिथि ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न तकनीकी ट्रेडों और एक फार्मेसी पद सहित कुल 55 रिक्तियों को भरना है। इन पदों पर होगी भर्तियां इन पदों में फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, लैब सहायक, फार्मासिस्ट और टेक्नीशियन बी के पद शामिल हैं। आयु सीमा आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है। शैक्षिक योग्यता अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (SAC), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जारी भर्ती के अंतर्गत तकनीशियन ‘B’ (Post Code 09–15) पदों के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन (SSC/10वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड – जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, आईटी, मैकेनिक, आदि में आईटीआई, एनटीसी या एनएसी प्रमाणपत्र होना चाहिए। केवल मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त योग्यता ही मान्य मानी जाएगी। फार्मासिस्ट ‘A’ (Post Code 16) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास फार्मेसी में प्रथम श्रेणी (First Class) के साथ डिप्लोमा होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया चयन दो चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण। पहले चरण में 90 मिनट की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगा। यह परीक्षा प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण (Skill Test) के लिए बुलाया जाएगा, जो लगभग 1:5 के अनुपात में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल अर्हक प्रकृति (Qualifying in Nature) की होगी, अर्थात् इसमें प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे। आवेदन शुल्क सभी आवेदकों को प्रारंभ में 500 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) के जरिए जमा करना होगा। यह भुगतान आधिकारिक वेबसाइट के आवेदन पोर्टल पर ही किया जाएगा। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है। इन वर्गों के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने के बाद 400 रुपये की वापसी की जाएगी। ऐसे करें अप्लाई

SBI Recruitment: एसबीआई ने इनवेस्टमेंट ऑफिसर के पदों पर निकाली जॉब, ये भी करें अप्लाई

New Delhi: बैंक में करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशी की खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sbi.bank.in)  पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत बैंक 103 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन तिथि इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर, 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियां भारतीय स्टेट बैंक रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर निकाली है। शैक्षिक योग्यता पदवार पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं। इसमें आमतौर पर स्नातक, परास्नातक, सीए, सीएफए, एमबीए, पीजीडीएम शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच अवश्य करें। रिक्तियों का विवरण कुल 103 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं, जिनमें से 1 प्रमुख (उत्पाद, निवेश एवं अनुसंधान) के लिए, 4 क्षेत्रीय प्रमुख (खुदरा) के लिए, 7 क्षेत्रीय प्रमुख के लिए, 19 रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड के लिए, 22 निवेश विशेषज्ञ (आईएस) के लिए, 46 निवेश अधिकारी (आईओ) के लिए, 2 परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) के लिए और 2 केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) के लिए हैं। आवेदन शुल्क यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के आवेदकों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क/सूचना शुल्क लागू नहीं होगा। ऐसे करें आवेदन उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बैंक के नियम शर्तों को भली भांति पढ़ लें।

IB Recruitment: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का चांस, ऐसे होगा चयन

IB Recruitment News (1)

New Delhi: देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) ने जॉब के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में कंप्यूटर विज्ञान, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विषयों के तकनीकी स्नातकों के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट या NCS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत कुल  258 रिक्तियां को भरा जाएगा। आवेदन तिथि इच्छुक आवेदक 25 अक्तूबर 2025 से 16 नवंबर तक आवेदन शुरू कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार (ES) या कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी (CS) में GATE 2023, 2024 या 2025 में अर्हक अंक प्राप्त किए हों। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास प्रासंगिक क्षेत्रों में बीई /बीटेक या सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमएससी/एमसीए डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु 16 नवंबर 2025 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया वेतन और भत्ते इस पद का वेतन स्तर 7 के अनुसार 44,900 से 1,42,400 है, साथ ही मान्य केंद्र सरकार के अन्य भत्ते भी मिलेंगे। मूल वेतन का 20% अतिरिक्त मिलेगा। छुट्टियों में किए गए काम के लिए नकद भुगतान मिलेगा, अधिकतम 30 दिनों तक। परीक्षा शुल्क इंटेलिजेंस ब्यूरो एसीआईओ-II/टेक भर्ती के लिए शुल्क दो भागों में है। सभी उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अनारक्षित (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये और भर्ती प्रक्रिया शुल्क 100 रुपये सहित कुल 200 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 के बीच गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जल्द ही गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जबकि इसका संक्षिप्त नोटिस रोजगार समाचार पत्र (25–31 अक्टूबर 2025) में प्रकाशित किया गया है।

UCO Bank Jobs: यूको बैंक में इन पदों पर जॉब के अवसर, इस तिथि तक करें अप्लाई

UCO Bank Jobs News (1)

New Delhi: यूनाइटेड कमर्शियल बैंक (UCO Bank) ने अप्रेंटिस के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (uco.bank.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  यह जॉब यूपी, बिहार, दिल्ली, बंगाल और पूरे देश के युवाओं के लिए है। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 532 पदों को भरना है। आवेदन की तिथि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर, 2025 है। शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यह किसी भी विषय में हो सकती है और उम्मीदवार को शैक्षिक योग्यता पूरी करनी अनिवार्य है। आयु सीमा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु में नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है: एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क शून्य है, दिव्यांग उम्मीदवारों (PwD) के लिए 400 रुपये प्लस जीएसटी और सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये प्लस जीएसटी लागू होगा। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों को अपेक्षित ऑनलाइन परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के बाद UCO बैंक में अप्रेंटिस पदों के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) शामिल है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक का एक अंक होगा, यानी अधिकतम अंक 100 होंगे, और परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है। यूको बैंक ने पूरे देश में 532 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है जिसमें उत्तर प्रदेश में 86, पश्चिम बंगाल में 46, नई दिल्ली में 42, पांडिचेरी में 37, बिहार में 35, महाराष्ट्र में 33, मध्य प्रदेश में 27, राजस्थान में 21, गुजरात में 19, हरियाणा में 14, असम और ओडिशा में 24-24, कर्नाटक और झारखंड में 12-12, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और केरल में 10-10, और गोवा, सिक्किम, मणिपुर जैसे राज्यों में 1 से 8 सीटें हैं ऐसे करें आवेदन जरूरी डॉक्यूमेंट्स इंटरव्यू या वेरिफिकेशन के लिए ये कागजात तैयार रखें-1. ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री2. आधार कार्ड, पैन कार्ड3. पासपोर्ट साइज फोटो (2-3 कॉपी)4. जन्म तिथि प्रमाण (10वीं सर्टिफिकेट)5. अगर SC/ST/OBC/PwD हो, तो कैटेगरी सर्टिफिकेट उम्मीदवार एक बार जॉब के लिए अप्लाई करने से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल कर लें।

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया

Delhi University (Source-Internet)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीयू ने अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल 2025 को लॉन्च कर दिया है, जिसके माध्यम से इच्छुक छात्र-छात्राएं दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस पोर्टल का उद्घाटन डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता, डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मांगो ने किया। यह पोर्टल दाखिला प्रक्रिया को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रजिस्ट्रेशन का पहला चरण शुरू हो चुका है और छात्र-छात्राएं अब इस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? इस रजिस्ट्रेशन शुल्क इस बार भी सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। डीन एडमिशन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि दूसरा चरण तब शुरू होगा, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित होंगे। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने सीयूईटी स्कोर को CSAS पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिसके आधार पर सीट आवंटन होगा। कितनी सीटें होंगी उपलब्ध? डीयू के 69 कॉलेजों और संस्थानों में कुल 71,624 स्नातक सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 79 स्नातक प्रोग्राम और 186 बीए कोर्स कॉम्बिनेशन शामिल हैं। विश्वविद्यालय में कुल 1,550 से अधिक कोर्स कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। दाखिले के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है और चयन पूरी तरह सीयूईटी-यूजी के स्कोर पर आधारित होगा। एनटीए ने जून 2025 के पहले सप्ताह तक सीयूईटी परीक्षा आयोजित की थी और इसके परिणाम अब जुलाई में आने की उम्मीद है। शुरू होंगे दो नए स्नातकोत्तर कोर्स बता दें कि इस साल डीयू ने दो नए स्नातकोत्तर कोर्स एमए टूरिज्म और एमए हिंदी जर्नलिज्म, जिनमें प्रत्येक में 50 सीटें होंगी शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा, एमए इंग्लिश जर्नलिज्म कोर्स को भी जल्द शुरू करने की योजना है। इस साल पीजी कोर्सेज में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक अतिरिक्त सीट आरक्षित की गई है। इसके साथ ही, दाखिला प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए कुछ संशोधन किए गए हैं, जिसमें ऑटो एकसेप्ट मोड लागू करना शामिल है ताकि कोई भी आवेदक सीट आवंटन से वंचित न रहे। डीयू के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के माध्यम से दिल्ली एनसीटी की महिला उम्मीदवारों के लिए दाखिला प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी, जो 12वीं के मेरिट स्कोर पर आधारित होगी। CSAS पोर्टल मोबाइल पर भी काम करता है, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा। दाखिला शर्तों में भी बदलाव किए गए हैं। एनटीए द्वारा प्रस्तावित विषयों की सूची में बदलाव को ध्यान में रखते हुए, डीयू ने अधिकांश प्रोग्राम्स की पात्रता शर्तों को संशोधित किया है। अब उम्मीदवार एक भाषा + तीन विषय या दो भाषाओं + दो विषयों का चयन कर सकते हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, बीएससी (ऑनर्स) प्रोग्राम्स के लिए भाषाओं में न्यूनतम 30% अंक की अनिवार्यता को हटा दिया गया है।

error: Content is protected !!