Section-Specific Split Button

युवाओं के लिए बड़ी खबर! MP PCS 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

PCS Exam

Bhopal: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पीसीएस (राज्य सेवा और राज्य वन सेवा) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य में स्थायी सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और समय सीमा आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 09 फरवरी 2026 तक चलेंगी। अगर किसी कारण से उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो वह 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि समय पर आवेदन करना उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथियां पीसीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना अनिवार्य है। परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकदूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक उम्मीदवारों की आयु सीमा पीसीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है:सहायक वन संरक्षक और गैर वर्दीधारी पद: अधिकतम आयु 40 वर्षवर्दीधारी और वन क्षेत्रपाल पद: अधिकतम आयु 33 वर्षअनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयोग द्वारा तय अन्य योग्यताओं को भी पूरा करना होगा। यह सुनिश्चित करता है कि परीक्षा में सभी शामिल होने वाले उम्मीदवार योग्य हैं। परीक्षा पैटर्न और तैयारी पीसीएस परीक्षा में उम्मीदवारों को सामान्य अध्ययन, एप्टीट्यूड और विशेष विषयों की तैयारी करनी होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न समझकर समय से अध्ययन शुरू करने की सलाह दी जाती है। सही तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के माध्यम से मध्य प्रदेश में स्थायी सरकारी नौकरी पा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आसान पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करना बेहद सरल है। उम्मीदवार एमपीपीएससी की वेबसाइट पर जाएं, “पीसीएस 2026 आवेदन” लिंक पर क्लिक करें, नया रजिस्ट्रेशन करें और सभी आवश्यक विवरण भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। आवेदन सबमिट करने के बाद इसकी कॉपी अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है। सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर राज्य सेवा और वन सेवा के ये पद मध्य प्रदेश में स्थायी नौकरी पाने का शानदार मौका प्रदान करते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी को गंभीरता से लें।

Sarkari Naukri: MPPSC ने कई पदों पर जारी की भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें अप्लाई करने का सही तरीका

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश पब्लिक कमीशन (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2025 है। हालांकि इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, MPPSC ने 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से खाद्य प्रोद्योगिकी,डेरी, जैव प्रोद्योगिकी, तेल प्रोद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान, रसायन विज्ञान/ मेडिसिन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जिनकी आयु 40 वर्ष से कम की है वह उम्मीदवार आराम से अप्लाई कर सकता है।  चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन ओएमआर बेस्ड एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार इन दोनों टेस्ट को पास कर लेता है, उसका सिलेक्शन हो जाएगा।  सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवार को 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी।  कैसे करें आवेदन 1. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद रजिस्ट्रर वाले पेज पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। 3. फिर अप्लाई नाउ पर टैब करके मांगे गए डिटेल्स फील करें। 4. दस्तावेज जमा करके फीस जमा कर दें और फॉर्म सब्मिट कर दें। 

MPPSC में निकली भर्ती में आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, नौकरी की अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें 2117 पोस्ट शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, MPPSC के इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक महीने पहले 27 फरवरी से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्टआज 26 मार्च है। वहीं, भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई से किया जाएगा और कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ट 18 जुलाई को मिल जाएगा। शैक्षिक योगयताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए जो मध्य प्रदेश निवासियों के लिए है। गैर मध्य प्रदेश के निवासियों की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की फीसआवेदन करने के लिए सामान्य वर्गों के लिए फीस 500 रुपए है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए फीस है। चयन प्रक्रिया और सैलरीMPPSC में उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार रिटन एग्जाम में पास हो जाएगा उसकी प्रतिमाह सैलरी 57,700 के करीब होगी। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए mponline.gov.in पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म फील करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रख लें।

error: Content is protected !!