Result: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। नई दिल्लीः एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट का रिजल्ट 14 जुलाई को जारी होने वाला है। जिन स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है वो एमपी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, एमपीबीएसई द्वारा की जाएगी। एमपीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र mpresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 14 जुलाई 2021 एमपी बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी करने का समय शाम 4 बजे इस साल, MPBSE ने COVID-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण कक्षा 10 या मैट्रिक की परीक्षा रद्द कर दी थी। इस साल, एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की गणना बोर्ड द्वारा जारी एक निर्धारित मूल्यांकन मानदंड के आधार पर की जाएगी। उस मानदंड के अनुसार, प्रत्येक छात्र के अंकों की गणना 100 में से की जाएगी।
MP Board 12th Exam 2021 : सीबीएसई के बाद अब एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा भी रद्द, जानिए ताजा अपडेट

सीबीएसई बोर्ड के बाद अब मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके निर्देश दिए हैं। भोपालः मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री ने इस बारे अब से थोड़ी ही देर पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा को कैंसिल करने का फैसला लिया था। जिसके बाद अब मध्य प्रदेश बोर्ड ने भी ये फैसला लिया है। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ‘मध्यप्रदेश में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष अयोजित नहीं की जाएंगी। बच्चों की ज़िंदगी हमारे लिए अनमोल है। करियर की चिंता हमलोग बाद में कर लेंगे। बच्चों पर जिस समय कोविड-19 महामारी का बोझ है, उस समय हम उन पर परीक्षाओं का मानसिक बोझ नहीं डाल सकते! इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 12 वीं बोर्ड के रिजल्ट किस प्रकार आएंगे इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया गया है जो विशेषज्ञों से बात कर रिजल्ट का तरीका तय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर 12वीं का कोई बच्चा बेहतर परिणाम या सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा। यानी की परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र परीक्षा दे सकेंगे।
MPBSE MP Board Exam 2021: जानें किस दिन से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षा

मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2021 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के डेट्स की घोषणा कर दी है। जानें कब से हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं। भोपालः मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी हैं। 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि- हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा की परीक्षा को सूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई को समाप्त होगी। इसी तरह हायर सेकंडरी परीक्षा एक मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त होगी। सभी परिक्षाएं सुबह 08:00 से 11:00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की बेवसाइड पर भी देखे जा सकते हैं। मंडल का मान्यता प्राप्त समस्त प्राचायोर् से अनुरोध है कि घोषित परीक्षा कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं को अवगत कराएं। परीक्षा कक्षा में सुबह 07:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
