MPBSE MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड के रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में 12वीं की कक्षा में 7 लाख 33 हज़ार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इच्छुक छात्र इस रिपोर्ट के जरिये अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। भोपाल: मध्यप्रदेश बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में 12वीं की कक्षा में 7 लाख 33 हज़ार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। कोरोना महामारी के कारण इस बार अन्य बोर्ड की ही तरह एमपी में भी परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया। इस कारण बोर्ड की ओर से सभी छात्रों को पास कर दिया गया है। इस साल 12वीं बोर्ड के कुल 7 लाख 33 हज़ार छात्रों में से 52 फीसदी विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए हैं जबकि 40 फीसदी सेकेंड डिविजन और 7 फीसदी छात्र-छात्राएं थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। इस बार 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही 12वीं का रिजल्ट तैयार किया गया है। कोरोना के चलते फैसला किया गया था कि जिस छात्र ने चाहे वह प्राइवेट हो या रेगुलर फॉर्म भरा है, उसे फेल नहीं किया जाएगा। लेकिन बोर्ड टॉपर या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा। मध्य बोर्ड 12वीं बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। इच्छुक छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE ) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि असंतुष्ट छात्रों के लिए परीक्षा सितंबर में होगी। 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एक विषय या सभी विषयों में छात्र शामिल हो सकते हैं।
MPBSE MP Board Exam 2021: जानें किस दिन से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं की परीक्षा

मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2021 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के डेट्स की घोषणा कर दी है। जानें कब से हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं। भोपालः मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी हैं। 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित की जाएंगी। शिक्षा मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि- हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा की परीक्षा को सूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई को समाप्त होगी। इसी तरह हायर सेकंडरी परीक्षा एक मई से शुरू होकर 18 मई को समाप्त होगी। सभी परिक्षाएं सुबह 08:00 से 11:00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की बेवसाइड पर भी देखे जा सकते हैं। मंडल का मान्यता प्राप्त समस्त प्राचायोर् से अनुरोध है कि घोषित परीक्षा कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं को अवगत कराएं। परीक्षा कक्षा में सुबह 07:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।