Section-Specific Split Button

NEET PG 2021: नीट पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां जानें पूरी जानकारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से आयोजित होने वाली नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके हैं। यहां जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी नई दिल्लीः नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरु हो चुके हैं। जो लोग रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो यहां जानें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सारी जानकारी। उम्मीदवार 15 मार्च 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें की परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होगी। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक घोषित होंगे। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रोविजलन या स्थायी MBBS डिग्री का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

NEET Counselling Result 2020: एमसीसी नीट राउंड 2 काउंसलिंग का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां कर सकते हैं चेक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज NEET राउंड 2 काउंसलिंग के परिणाम 2020 की घोषणा कर सकती है। जानिए उम्मीदवार कैसे कर सकते हैं अपना रिजल्ट चेक नई दिल्लीः मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज NEET राउंड 2 काउंसलिंग के परिणाम 2020 की घोषणा करेगी। एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि दूसरे राउंड में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को 28 नवंबर से 8 दिसंबर 2020 के बीच संस्थानों में प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद एमसीसी 10 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच काउंसलिंग के तीसरे राउंड की शुरुआत होगी।

error: Content is protected !!