Section-Specific Split Button

महाराष्ट्र में 290 नई वैकेंसी: जूनियर इंजीनियर से लेकर क्लर्क तक सब कर सकते हैं आवेदन, योग्यता इतनी आसान कि मौका हाथ से न जाने दें

MJP Recruitment 2025

Mumbai: महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (Maharashtra Jeevan Pradhikaran- MJP) ने लंबी प्रतीक्षा के बाद विभिन्न पदों पर 290 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती? इस भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों के कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। विभाग ने कुल 290 रिक्तियों की घोषणा की है, जिनमें- 1. जूनियर इंजीनियर (सिविल)– 144 पद2. सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट- 48 पद3. जूनियर क्लर्क/टाइपिस्ट- 46 पद4. जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)- 16 पद5. इंटरनल ऑडिट ऑफिसर, अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, स्टोरकीपर और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए रखी गई हैं, जो इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ा अवसर है। कौन कर सकता है आवेदन? हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।1. B.E/B.Tech (Civil/Mechanical) इंजीनियरिंग पदों के लिए2. डिप्लोमा (Engineering) सिविल और मैकेनिकल तकनीकी पदों के लिए3. B.Com / Master Degree अकाउंट और ऑडिट पदों के लिए4. 10th Pass (SSC) क्लर्क, टाइपिस्ट और स्टोरकीपर जैसी पोस्टों के लिएजो उम्मीदवार अपने क्षेत्र में सरकारी सर्विस का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। वेतनमान MJP ने इस भर्ती में पदों के अनुसार शानदार वेतनमान तय किया है। सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर: 56,100- 1,77,500 रुपए प्रतिमाहजूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल): 38,600- 1,22,800 रुपए प्रतिमाहसिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट: 25,500- 81,100 रुपए प्रतिमाहजूनियर क्लर्क/स्टोरकीपर: 19,900- 63,200 रुपए प्रतिमाह सरकारी नौकरी के साथ इतनी आकर्षक सैलरी युवाओं को आवेदन करने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं1. ऑफिशियल वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाएं2. Recruitment सेक्शन खोलें3. संबंधित भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें4. रजिस्ट्रेशन करें5. सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें7. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें8. फॉर्म भरने के बाद उसे सब्मिट करें9. सब्मिटेड फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर लें किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए आवेदन भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ना चाहिए।

error: Content is protected !!