MPESB Vacancy: एमपी में 10वीं पास के लिए जॉब की जॉब, फटाफट करें अप्लाई

new delhi news (10)

New Delhi: चिकित्सा क्षेत्र में करियर की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने अस्पताल सहायक के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत अस्पताल सहायक के  1200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथि पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण इनमें अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 324 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 120 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 192 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 240 पद और ओबीसी वर्ग के लिए 324 पद आरक्षित किए गए हैं। शैक्षिक योग्यता एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इस भर्ती में किसी अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं रखी गई है। आयु सीमा इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 40 वर्ष तय की गई है, जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट देते हुए सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 500 निर्धारित किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रखा गया है।  ऐसे करें आवेदन

MPPGCL में निकली प्लांट असिस्टेंट की जॉब, फटाफट करें अप्लाई

Bhopal: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने प्लांट असिस्टेंट भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार कंपनी की वेबसाइट (mppgcl.mp.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि इस पद के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती के माध्यम से कुल 90 पदों को भरा जाएगा। इनमें मैकेनिकल शाखा में 53 पद और इलेक्ट्रिकल शाखा में 37 पद शामिल हैं। मैकेनिकल ट्रेड में सामान्य वर्ग के लिए 14, अनुसूचित जाति के लिए 9, अनुसूचित जनजाति के लिए 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं। योग्यता इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास होना चाहिए। इसके साथ-साथ संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन आदि में नियमित आईटीआई (NCVT/SCVT) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मान्य माना जाएगा जिनकी आईटीआई मान्यता प्राप्त संस्थान से पूरी की गई हो। आईटीआई में न्यूनतम अंकों की शर्त भी निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग (UR) और एमपी-ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम 65%, एमपीपीजीसीएल कर्मचारियों के लिए 60%, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं। परीक्षा पैटर्न इस भर्ती की परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से 75 प्रश्न संबंधित ट्रेड (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) से और 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान एवं सामान्य योग्यता से होंगे। पूरी परीक्षा अधिकतम 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का रहेगा और इसमें कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा। परीक्षा का माध्यम द्विभाषी-हिंदी और अंग्रेजी-रहेगा, जिससे सभी वर्ग के उम्मीदवारों को सुविधा मिल सके। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यानी चयन पूरी तरह से CBT में प्राप्त प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। ऐसे करें आवेदन 

Admission Alert: जानिए कब से शुरू होंगे मध्य प्रदेश के कॉलेज में रजिस्ट्रशन, गाइडलाइंस जारी

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन को लेकर गाइडलाइंस और डेट जारी कर दी गई है। जानिए कब से होंगे एडमिशन। भोपालः मध्य प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 अगस्त है। इसका मतलब है 1 सितंबर से नया सत्र शुरू होगा। यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण 28 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। 10 सितंबर को लिस्ट आएगी। कोविड -19 संकट के कारण, पिछले साल से प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है. पिछले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हुई थी और इस साल 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए डीएचई ने कॉलेजों में दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की अनिवार्य शर्त को खत्म कर दिया है। वेरिफिकेशन सरकारी कॉलेजों में स्थापित एक हेल्पडेस्क के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, एरियर से जुड़ी बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है। साल 2016 के लटके हुए एरियर को लेकर एक अच्छी खबर है। भोपालः मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लटके एरियर से जुड़ी खबर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के विशेष प्रयास से राज्य शासन द्वारा प्राध्यापकों को यूजीसी सातवें पुनरीक्षित वेतनमान के एरियर्स के भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्व विद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों और अन्य शैक्षणिक अधिकारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2018 तक के एरियर्स का भुगतान किया जायेगा। एरियर्स की राशि से नियमानुसार आयकर की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि खाते में ट्रांसफर की जायेगी।

error: Content is protected !!