Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के इन जिलों में निकली आंगनवाड़ी वर्कर की बंपर जॉब, जल्द करें अप्लाई

UP Anganwadi Bharti News (2)

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर की नौकरी देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी  वर्कर के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट (upanganwadibharti.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्तियां सहारनपुर, बलिया, मिर्जापुर, जालौन,फतेहपुर में निकली है। जिले में पदों की संख्या और आवेदन तिथि आवेदन के लिए शर्तें और शैक्षिक योग्यता उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए अभ्यर्थी का सामान्यतः 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है, हालांकि यह योग्यता जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जा सकती है। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जहां के लिए पद निकाला गया है। स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाती है। आयु सीमा इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए लगभग 35 से 40 वर्ष तक हो सकती है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।  चयन प्रक्रिया आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर चयन मुख्य रूप से शैक्षिक अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाता है। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आमतौर पर नहीं होती। मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है, जहां उनके प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाती है। ऐसे करें आवेदन जिला वाइज फॉर्म भरने की आखिरी तारीख अलग-अलग तय की गई है। ऐसे में आप जिस भी डिस्ट्रिक्ट से हैं, वहां की लास्ट डेट जरूर नोट कर लें।

error: Content is protected !!