भारतीय रेलवे में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

भारतीय रेलवे ने 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए कुछ योग्यताओं को भी वरीयता दी जायेगी। नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इर्स्टन रेलवे ने ग्रुप सी और डी के पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों पर आवेदन से संबंधित सभी जानकारियां rrcer.org और rrcrecruit.co.in पर उपलब्ध है। आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर तक चलेगी। पूर्वी रेलवे में ग्रुप डी लेवल 1 के 39 पदों व ग्रुप सी लेवल 2/लेवल 3 के 16 पदों और ग्रुप सी लेवल 4/ लेवल 5 के पांच पदों पर वैकेंसी निकली है। लेवल 4 और लेवल 5 के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया होना अनिवार्य है। लेवल 2 या लेवल 3 के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का कक्षा 12 का पास होना जरूरी है। अगर अभ्यर्थी ने अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा किया है तो उसे वरीयता भी मिलेगी। वहीं लेवल 1 के पदों के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं के साथ-साथ आईटीआई पास होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। साथ ही उम्र की गिनती एक जनवरी 2025 से होगी। पूर्वी रेलवे में निकली भर्तियों में विभिन्न खेलों में मिले मेडल की अहम भूमिका होगी। चयन प्रक्रिया में 50 अंक मान्यता प्राप्त खेलों में मिली उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे। 40 अंक खेल कौशल और शारीरिक फिटनेस के आधार पर होंगे। शैक्षिक योग्यता के लिए भी 10 अंक निर्धारित हैं। इन भर्तियों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। एसटी, एससी, महिला व अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
रेलवे ने निकाली 11 हजार से ज्यादा वैकेंसी, कल खुलेगा लिंक?

भारतीय रेलवे में बंपर भर्तियां निकली हैं। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल 14 सितंबर से खुलेगा। नई दिल्ली: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने वाले लोग आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों के लिए कल से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल 14 सितंबर से खुलेगा। इच्छुक कैंडिडे्टस एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को अपने रीजन की रेलवे की वेबसाइट पर जाना होगा। इन पदों का डिटेल जानने करने के लिए कैंडिडेट्स इस वेबसाइट rrbcdg.gov.in. पर जा सकते हैं। कुल 11588 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी। सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को ऑल इंडिया कहीं भी नियुक्ति मिल सकती है। इस भर्ती के तहत दो तरह के पद भरे जाएंगे। ग्रेजुएट पद यानी वे वैकेंसी जो ग्रेजुएशन पास किए उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके साथ ही अंडरग्रेजुएट पद यानी वो वैकेंसी जो 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए हैं। ग्रेजुएट पदों के लिए कल खुलेगा लिंकग्रेजुएट पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल खुल रहा है, जबकि यूजी पदों के लिए लिंक 21 सितंबर के दिन खुलेगा। पहली कैटेगरी के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2024 है और दूसरी कैटेगरी यानी यूजी के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। दो कैटेगरी में एग्जामएग्जाम दो कैटेगरी में होंगे। अंडरग्रेजुएट लेवल पर और ग्रेजुएट लेवल पर। यूजी पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। वहीं दूसरी कैटेगरी के लिए ग्रेजुएशन पास किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। यूजी पदों की उम्र लिमिट 18 से 33 साल और ग्रेजुएट पास की एज लिमिट 18 से 36 साल तय की गई है। कई चरणों में होगी परीक्षाआरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर सेलेक्शन वैकेंसी के मुताबिक कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा। स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पद के लिए सीबीटी 1, 2, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। बाकी पदों के लिए भी जरूरत के मुताबिक सीबीटी 1, 2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल राउंड वगैरह आयोजित किए जाएंगे। सेलेक्शन प्रोसेस में अंतर पद के हिसाब से होगा. एप्लीकेशन फीसजनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, पीएच, महिला कैंडिडेट्स, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 250 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें से काफी पैसा सीबीटी वन में बैठने के बाद रिफंड हो जाएगा। जनरल कैटेगरी वालों को 400 रुपये और बाकी को पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे। वैकेंसी डिटेलइसमें कुल पद 11588 हैं। अंडर ग्रेजुएट पद 3445 हैं, ग्रेजुएट पद 8113 हैं। यूजी पदों का डिटेलजूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 990 पद हैं। एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 361 पद है। ट्रेन्स क्लर्क के लिए 72 पद, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 2022 पद। ग्रेजुएट पदों का डिटेलगुड्स ट्रेन मैनेजर के 3144 पद हैं। चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 1736 पद, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 732 पद, जूनियर एकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 1507 पद, स्टेशन मास्टर के 994 पद हैं।