Income Tax job: इनकम टैक्स में निकली नौकरी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; ऐसे होगा चयन

New Delhi: इनकम टैक्स विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कैंटीन परिचारक के 7 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी।खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के तहत ग्रुप-C के 7 पद भरे जाएंगे। आयु सीमा आयकर कैंटीन परिचारक भर्ती 2026 के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। यह पद ग्रुप-C, गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी श्रेणी के तहत आता है। चयनित उम्मीदवार की परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष होगी। चयन प्रक्रिया कैंटीन परिचारक पद पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।
UP Police Constable: 17 अगस्त से शुरू होगी भर्ती की अगली जंग, DV-PST एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

New Delhi: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती (UP Police Constable) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस चरण के लिए कुल 76,184 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रक्रिया 17 अगस्त से होगी शुरू UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए DV और PST की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। बोर्ड ने 31 अगस्त को रिजर्व डे (आरक्षित दिन) के तौर पर तय किया है। DV और PST उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस लाइन्स में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख और समय पर तय जगह पर पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें उम्मीदवार UP पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। PST के लिए जरूरी लंबाई कितनी है? PST के दौरान, उम्मीदवारों की लंबाई और पुरुष उम्मीदवारों के मामले में छाती का माप लिया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए: महिला उम्मीदवारों के लिए: जनरल कैटेगरी और दूसरी तय कैटेगरी के लिए कम से कम 152 cm लंबाई। ST कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई की न्यूनतम जरूरत 147 cm है। सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। अगर उम्मीदवार दस्तावेज नहीं दिखा पाते हैं या वेरिफिकेशन के दौरान कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से बाहर कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और तय सेंटर पर समय से पहुंचना चाहिए।
UPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम आउट, ऐसे करें रिजल्ट चेक

New Delhi: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। UPPSC वेबसाइट पर नतीजे कैसे देखें असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे ऑनलाइन जारी किए गए हैं। उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं: 4 सितंबर को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा 4 सितंबर, 2026 को राज्य भर के तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। यह परीक्षा कुल 28 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। फिलहाल, आयोग ने पांच विषयों के नतीजे जारी किए हैं: रसायन विज्ञान (Chemistry), अर्थशास्त्र (Economics), भूगोल (Geography), इतिहास (History) और सैन्य विज्ञान (Military Science)। विषय के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों की संख्या आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन पांच विषयों में मुख्य परीक्षा के लिए कुल 4,755 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है: आगे क्या होगा? प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आयोग मुख्य परीक्षा की तारीखों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य ज़रूरी जानकारी के बारे में अलग से विवरण जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा और उसके बाद की प्रक्रिया से जुड़ी अपडेट के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
ISRO Recruitment: अंतरिक्ष में काम करने का सपना होगा साकार कई पदों पर निकालीं बंपर वैकेंसी

New Delhi: अगर आप इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के साथ काम करने का सपना देखते हैं, तो यह एक शानदार मौका हो सकता है। ISRO के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। ISRO Recruitment कौन-कौन से पद भरे जा रहे हैं? इस भर्ती अभियान के तहत कुल 244 पद भरे जाएंगे। सबसे ज्यादा वैकेंसी असिस्टेंट (113 पद) के पद के लिए हैं। इसके अलावा, भर्ती में 81 जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, 22 अपर डिवीज़न क्लर्क (UDC), 10 स्टेनोग्राफर, 17 असिस्टेंट (ऑटोनॉमस संस्थानों के लिए) और 1 जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (ऑटोनॉमस संस्थानों के लिए) शामिल हैं। ISRO Recruitment के लिए कौन आवेदन कर सकता है? इन पदों के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% मार्क्स या 6.32/10 का CGPA हो। स्टेनोग्राफर पद के लिए, स्टेनोग्राफी की जानकारी या संबंधित सर्टिफिकेट/डिग्री की भी जरूरत है। हर पद के लिए उम्र सीमा अलग-अलग है। अधिकतम उम्र सीमा 28, 31 या 33 साल तय की गई है। उम्र की गणना 16 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। ISRO Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन सबसे पहले, उम्मीदवारों को ISRO के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा और नया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। रजिस्टर करने के बाद, लॉग इन करें और एप्लीकेशन फ़ॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, तय एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद, भविष्य के लिए प्रिंटआउट रखना न भूलें। ISRO Recruitment एप्लीकेशन फीस असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। वहीं, कंबाइंड कैटेगरी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1,000 रुपये की फीस देनी होगी। ISRO Recruitment के लिए ध्यान देने योग्य बातें फॉर्म भरने से पहले, उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और पात्रता से जुड़ी अन्य सभी शर्तों की अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए। किसी भी गलती के कारण आवेदन रद्द हो सकता है; इसलिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लेना बेहतर है। निष्कर्ष अगर आप ISRO में काम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।
UPSSSC Recruitment 2026: फायरमैन और विधानसभा रक्षक के पदों पर बंपर वैकेंसी, PET 2025 पास युवाओं को मौका

UPSSSC ने फायरमैन और विधानसभा रक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12वीं पास और PET 2025 स्कोरकार्ड धारक उम्मीदवार कुल 170 पदों के लिए upsssc.gov.in पर जाकर केवल ₹25 में आवेदन कर सकते हैं।
RRB Group-D Recruitment 2026: 22 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती; जानें पूरी डिटेल्स
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर पूरे भारत में अलग-अलग रेलवे जोन में RRB Group-D (लेवल-1) पोस्ट की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 22,195 पोस्ट के लिए निकाली गई है। RRB एप्लीकेशन फॉर्म 31 जनवरी, 2026 से शुरू हो गए हैं और 2 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 33 साल निर्धारित की गई है, जो कि 1 जनवरी, 2026 से मान्य होगी। कैंडिडेट नीचे दिए गए लिंक पर RRB ग्रुप D रिक्रूटमेंट 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स देख सकते हैं। Railway RRB Group-D (Level-1) Examination 2026 : Short Details Important Dates Application Fee Refund Amount (On Appearing For Cbt) Rrb Group-D Notification 2026 : Age Limits As On 01 January 2026 Rrb Group D Various Posts In Level 1 Recruitment 2026 : Post Wise Vacancy Details Post Name No. Of Post Pointsman-B 5053 Assistant (Track Machine) 597 Assistant (Bridge) 600 Track Maintainer Gr. Iv 11032 Assistant P-Way 300 Assistant (C&W) 1000 Assistant Trd 800 Assistant (S&T) 1509 Assistant Loco Shed (Electrical) 200 Assistant Operations (Electrical) 604 Assistant Tl & Ac 500 Check RRB Group-D Wise Vacancy Details….Click Here Documents Name उन सभी प्रशिक्षुओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो टेक्निकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही जानकारी पहुँचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें। अगर आप 10वीं पास हैं , तो 2 मार्च 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भर दें।
Yantra India Limited (YIL) Apprentice Recruitment 2026 की पूरी जानकारी, सैलरी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 14 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होनी चाहिए। Yil अपने नियमों के अनुसार प्रशिक्षुओं को आयु में छूट प्रदान करता है। कैंडिडेट यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए पूरी डिटेल्स जरूर देखें।
Trending Topic: गोरखपुर में 2000 युवकों को मिलेगी नौकरी, ये बड़ी कंपनी करने वाली है 700 करोड़ का निवेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में 700 करोड़ रूपये के निवेश से नया संयंत्र खुलने जा रहा है, जिससे यहां के लगभग 2000 लोगों को नौकरियां मिलेगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में दिग्गज कंपनी आदित्य बिरला ग्रुप 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस निवेश के जरिये कंपनी गोरखपुर औद्योगिक इकाई क्षेत्र (गीड़ा) में पेंट का कारखाना लगाएगी। कहा जा रहा है कि इस पेंट कारखाने के लिये आदित्य बिरला ग्रुप को 70 से 80 एकड़ जमीन की जरूरत है और गीडा अधिकारियों ने इसके लिये कंपनी को भीटी रावत क्षेत्र में जमीन देने की घोषणा की है। आदित्य बिरला ग्रुप के इस भारी भरकम निवेश और औद्योगिक संयंत्र से से 2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही कई अप्रत्यक्ष रोजगार भी इस कंपनी के जरिये पैदा किये जाएंगे। गोरखपुर में नये औद्योगिक संयंत्र की स्थापना से आसपास के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की संभावना जतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस पेंट कारखाने के सिलसिले में आदित्य बिरला ग्रुप की टीम फरवरी माह में ही गोरखपुर आई थी। कंपनी ने तब गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन और गीडा के तत्कालीन सीईओ संजीव रंजन से मिलकर पेंट की फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव शासन को दिया था। इसके साथ ही भारी भरकम निवेश की भी घोषणा की गई थी। कहा जा रहा है कि प्रशासन ने कंपनी के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। पिछले महीने यह आदित्य बिरला ग्रुप की टीम पूरे प्रोजेक्ट के साथ गोरखपुर पहुंची थी जिसमें निवेश की राशि और अन्य मुद्दों पर बात की गई। कंपनी ने प्रशासन को अपना प्रोजेक्ट का पूरा प्रस्ताव भी दिया। अब गीडा अधिकारियों ने इन्हें भीटी रावत क्षेत्र में जमीन देने की बात की है और भरोसा भी दे दिया है। इस प्रोजेक्ट के बारे में गीडा के नए सीईओ पवन अग्रवाल का कहना है कि ग्रुप को जो भी जमीन चाहिए हमने दिखा दी है और इनको जितनी जमीन चाहिए उपलब्ध करा दी जाएगी।
Govt Jobs: यहां निकली है 10वीं पास लोगों के लिए बंपर वैकेंसी, नौकरी पाने के लिए देना होगा सिर्फ इंटरव्यू

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक नामी संस्थान ने 10वीं पास लोगों के लिए भी बंपर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की पूरी जानकारी। ऑयल इंडिया में कई पदों पर वैकेंसी हैं। ऑयल इंडिया फिशिंग ऑपरेटर, LPG ऑपरेटर, ड्रिलिंग/वर्कओवर असिस्टेंट ऑपरेटरड्रोलिंग/वर्कओवर ऑपरेटर और ड्रिलिंग/वर्कओवर मैकेनिक के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 फरवरी से 22 मार्च 2021 तक वॉल्क-इन-इंटरव्यू होंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास लोग भी अपलाई कर सके हैं। कुल 48 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वॉक इन इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर पहुंचना होगा।पता: कर्मचारी कल्याण कार्यालय, कर्मचारी संबंध विभाग, नेहरू मैदान, ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान
Govt Jobs: 10वीं पास के लिए सकारी नौकरी का बड़ा मौका, यहां निकली है हजरों पदों पर वैकेंसी

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी संस्थानों में कई पद के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कई जगहों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। इंडिया पोस्ट झारखंड / पंजाब / नॉर्थ ईस्ट सर्कल में विभिन्न ग्रामीण डाक सेवकों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। अभ्यर्थी अब इंडिया पोस्ट जीडीएस 2020 के लिए 11 दिसंबर, 2020 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार / राज्य सरकारों / संघ शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड स्कूल शिक्षा द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों के साथ 10 वीं कक्षा का माध्यमिक परीक्षा।