Govt Job: UPPSC PCS में अप्लाई करने वालों के लिए बड़ी सौगात! भर्ती की आवेदन तारीख बढ़ी

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस के तहत SDM समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन तारीख UPPSC ने बढ़ा दी है। अब आप इस पद में 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, UPPSC ने पीसीएस की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू कर दी थी, जिसकी लास्ट डेट 24 मार्च तय हुई थी, जो अब बढ़कर 2 अप्रैल हो गई है। आइए आपको नौकरी से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में बताते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन के लिए कैंडिडेट्स की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस UPPSC में भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन फीसUPPSC में भर्ती के लिए सामान्य वर्ग को 125 रुपए, अनुसूचित जाति व जनजाति को 65 रुपए और दिव्यांग को 25 रुपए जमा करने होंगे। कैसे करें आवेदन ? आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स UPPSC की वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म फील करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर दे। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
MPPSC में निकली भर्ती में आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, नौकरी की अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें 2117 पोस्ट शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, MPPSC के इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक महीने पहले 27 फरवरी से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्टआज 26 मार्च है। वहीं, भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई से किया जाएगा और कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ट 18 जुलाई को मिल जाएगा। शैक्षिक योगयताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए जो मध्य प्रदेश निवासियों के लिए है। गैर मध्य प्रदेश के निवासियों की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की फीसआवेदन करने के लिए सामान्य वर्गों के लिए फीस 500 रुपए है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए फीस है। चयन प्रक्रिया और सैलरीMPPSC में उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार रिटन एग्जाम में पास हो जाएगा उसकी प्रतिमाह सैलरी 57,700 के करीब होगी। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए mponline.gov.in पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म फील करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रख लें।
Govt Job: नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर, OPSC में निकली बंपर नौकरियां

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल के पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। OPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर 5248 पोस्ट निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSC की भर्ती आज यानी 25 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम की तारीख एक महीने बाद 24 अप्रैल तय हुई है। वहीं, इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस भी जमा नहीं करनी है, यह निःशुल्क आवेदन है। शैक्षिक योग्यतआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1993 से बाद का होना चाहिए। भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाOPSC में भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवार का चयन हो जाता है उन्हें OPSC के नियम अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। एग्जाम पैटर्नआपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिटन एग्जाम 200 अंको का होगा जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा। यह सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप में होगा। यह एग्जाम तीन घंटे का होगा, जिसमें नेगटिव मार्किंग भी की जाएगी। कैसे करें आवेदन ?अधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें और फॉर्म भरे। अब मांग गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
Bank Of India ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने का सही तरीका

नई दिल्लीः बैंक में नौकरी करने की इच्छा है तो बैंक ऑफ इंडिया ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है जिसमें BOI बैंक ने अप्रेंटिसशिप के पोस्ट पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, BOI बैंक ने पोस्ट के लिए 400 पदें जारी की है जिसमें उम्मीदवार 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च थी, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 28 मार्च कर दी। शैक्षिक योग्यताBOI बैंक द्वारा निकाली गई वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। इन राज्यों में निकली भर्तीBOI बैंक ने यूपी, बिहार, दिल्लीष छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, राजस्थान और तमिलनाडु में भर्ती निकाली है। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदन ?BOI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म फील करें। अब फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
Govt Job: RSMSSB ने चतुर्थ श्रेणी के पद निकाली वैकेंसी, 10वीं पास को मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी पर 50 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, RSMSSB ने इस पद में 53,749 पोस्ट निकाली है। हालांकि इससे पहले RSMSSB ने 52,453 पोस्ट जारी की थी, जो बढ़ा दी गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। शैक्षिक योग्यताRSMSSB द्वारा निकाली गई भर्ती पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास केवल 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमाभर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से के आधार पर होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। सैलरी स्ट्रक्चरRSMSSB में जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाता है उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल एक के अनुसार सैलरी दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों की भर्ती के लिए RSMSSB लिखित परीक्षा औऱ दस्तावेज वेरिफिकेशन के आधार पर चयन करेगी। एग्जाम पैटर्नलिखित परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 10वीं लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। 200 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्य और जनरल नॉलेज के सवाल शामिल होंगे। आवेदन फीसआवेदन करने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार से 600 रुपए का भुगतान लिया जाएगा। बाकि सबको 400 रुपए जमा करने होंगे। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं और नोटिफिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। जहां पर चतुर्थ श्रेणी लिखा होगा उसमें क्लिक करके नियमानुसार अप्लाई करें और फॉर्म सब्मिट कर दें। जरूरत के लिए अपने पास इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
CSBC ने निकाली बंपर नौकरियां, 12वीं पास को दिया मौका, अन्य डिेटेल्स के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः बिहार में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर 10 से अधिक भर्तियां निकली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं, वह CSBC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, सीएसबीसी ने कॉन्स्टेबल समेत अन्य पदों पर 19,838 वैकेंसी जारी की है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो जाएगी, जिसकी अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2025 है। जॉब से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें। शैक्षिक योग्यताइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्तता 12वीं पास होनी चाहिए। आयु-सीमाआवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 27 साल और महिलाओं के लिए 30 साल होनी चाहिए। कैटेगरी वाइस वैकेंसीसामान्य वर्ग के लिए 7935 पदें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1983 पदें, अनुसूचित जाति के लिए 3174 पदें, अनुसूचित जनजाति के लिए 199 पदें, पिछड़े वर्ग के लिए 2381 पदें, अत्यंत पिछड़े वर्ग के लिए 3571 पदें और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 595 पदें। सिलेक्शन प्रोसेसइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। सैलरीजो उम्मीदवार इस पद के लिए चयनित हो जाता है उसे प्रतिमाह लेवल 3 के अनुसार 21700 से लेकर 69100 रुपए दिए जाएंगे। कैसे करें आवेदनऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं और अप्लाई बटन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और डिटेल्स फील करें। फिर फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।