Section-Specific Split Button

Inspire Scholarship: 12वीं पास छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

government scholarship- news

New Delhi: देश में हर साल लाखों छात्र 12वीं पास करने के बाद आगे की उच्च शिक्षा (Higher Education) का सपना देखते हैं, लेकिन कई बार कमजोर आर्थिक स्थिति उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। खासकर साइंस स्ट्रीम (विज्ञान संकाय) के स्टूडेंट्स के लिए आगे की पढ़ाई और रिसर्च का खर्च उठाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे होनहार छात्रों की मदद के लिए केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की ओर से ‘इंस्पायर स्कॉलरशिप’ (INSPIRE Scholarship for Higher Education) चलाई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के प्रतिभावान छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और भविष्य में साइंटिस्ट बनकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है। क्या है इंस्पायर स्कॉलरशिप यह केंद्र सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कॉलरशिप योजना है, जिसके तहत योग्य छात्रों को ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) स्तर पर साइंस विषयों की पढ़ाई के लिए हर साल 80,000 रुपये की भारी-भरकम आर्थिक सहायता दी जाती है। इतनी मिलती है रकम इस योजना के तहत कुल 80,000 रुपये में से 60,000 रुपये की राशि हर महीने 5,000 रुपये के हिसाब से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है। BRO Recruitment 2026: BRO में 899 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं को सरकारी नौकरी का शानदार मौका इसके अलावा, बाकी के 20,000 रुपये सालाना अलग से दिए जाते हैं, जिसका उपयोग छात्र अपने अनिवार्य समर रिसर्च प्रोजेक्ट और वैज्ञानिक गतिविधियों पर कर सकते हैं। यह वित्तीय सहायता अधिकतम 5 वर्षों तक यानी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा होने तक मिलती है। आवेदन के लिए पात्रता और उम्र सीमा इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए छात्रों को कोई अलग से प्रतियोगी परीक्षा नहीं देनी पड़ती। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 17 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्रता की बात करें तो यदि छात्र ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपने राज्य या केंद्रीय बोर्ड के टॉप 1 प्रतिशत छात्रों की सूची में जगह बनाई है, तो वह आवेदन कर सकता है। इसके अलावा, JEE Main, JEE Advanced या NEET परीक्षा में टॉप 10,000 रैंक हासिल करने वाले छात्र भी इसके पात्र माने जाते हैं। IISER, NISER, DAE-CBS जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लेने वाले या KVPY, NTSE, JBNSTS और साइंस ओलंपियाड के विजेताओं को भी इसका सीधा लाभ मिलता है। इन विषयों के छात्रों को मिलेगा लाभ यह स्कॉलरशिप केवल प्योर साइंसेज और बेसिक साइंसेज के विषयों के लिए ही मान्य है। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बायोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, जियोलॉजी, एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी जैसे बुनियादी विज्ञान के विषय शामिल हैं। कई बार छात्र यह मान लेते हैं कि इंजीनियरिंग, मेडिकल या फार्मेसी के छात्रों को भी यह लाभ मिलेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस योजना के दायरे से सभी तरह के प्रोफेशनल, टेक्निकल और मेडिकल (MBBS/BTech) कोर्स बाहर रखे गए हैं। 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ी खबर, आंगनवाड़ी के 198 पदों पर भर्ती इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को INSPIRE के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और एक प्रोफाइल बनानी होगी। इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारियां भरकर 12वीं की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा का रैंक प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऐसे करें आवेदन एक महत्वपूर्ण शर्त यह भी है कि आवेदन करने वाले छात्र के नाम से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में एक सक्रिय बचत खाता (Savings Account) होना अनिवार्य है, क्योंकि सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से स्कॉलरशिप का पैसा सीधे इसी खाते में ट्रांसफर करती है।

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाना होगा आसान, ये कोर्स और स्किल्स दिलाएंगे बड़ी सफलता

microsoft jobs - news

New Delhi: आज के समय में अगर किसी टेक कंपनी में नौकरी करने का सपना सबसे ज्यादा युवा देखते हैं, तो उसमें माइक्रोसॉफ्ट का नाम सबसे ऊपर आता है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट में काम करना लाखों छात्रों और प्रोफेशनल्स की पहली पसंद बन चुका है। आकर्षक सैलरी, शानदार वर्क कल्चर और नई तकनीकों पर काम करने का मौका युवाओं को इस कंपनी की ओर खींचता है। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र और प्रोफेशनल्स माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने की तैयारी करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी कैसे मिलती है और इसके लिए कौन-से कोर्स और स्किल्स सबसे ज्यादा जरूरी माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी सिर्फ डिग्री नहीं देखती, बल्कि उम्मीदवार की तकनीकी समझ, कोडिंग स्किल और समस्या सुलझाने की क्षमता को ज्यादा महत्व देती है। कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई देती है मजबूत आधार माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से जुड़ी पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है। B.Tech, B.E., BCA, MCA या कंप्यूटर साइंस से संबंधित अन्य डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर ज्यादा होते हैं। हालांकि सिर्फ डिग्री होना ही काफी नहीं माना जाता। कंपनी ऐसे उम्मीदवार चाहती है जिनकी टेक्नोलॉजी और कोडिंग पर मजबूत पकड़ हो। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट DSA और कोडिंग स्किल्स पर रहता है सबसे ज्यादा फोकस माइक्रोसॉफ्ट के इंटरव्यू में Data Structures and Algorithms यानी DSA को सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसके जरिए उम्मीदवार की लॉजिकल सोच और समस्या हल करने की क्षमता को परखा जाता है। Array, Graph, Queue जैसे टॉपिक्स पर मजबूत पकड़ जरूरी मानी जाती है। इसके अलावा C++, Java, Python और JavaScript जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि कंपनी के कई तकनीकी प्रोजेक्ट्स में इन भाषाओं का इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर कोई छात्र नियमित रूप से कोडिंग प्रैक्टिस करता है और DSA पर अच्छी पकड़ बना लेता है, तो उसके लिए माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में पहुंचना आसान हो सकता है। Azure Cloud और सर्टिफिकेशन बढ़ा सकते हैं मौका आज के समय में क्लाउड कंप्यूटिंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट का Azure प्लेटफॉर्म इस क्षेत्र में बड़ी पहचान रखता है। ऐसे में Azure Cloud से जुड़े कोर्स और सर्टिफिकेशन करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी में अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। कंपनी ऐसे युवाओं को प्राथमिकता देती है जिन्हें क्लाउड टेक्नोलॉजी की समझ हो और जो आधुनिक तकनीकी जरूरतों के अनुसार काम कर सकें। UP Jobs 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के लिए 11 जून तक करें आवेदन AI और Data Science प्रोफेशनल्स की बढ़ रही मांग माइक्रोसॉफ्ट अब Artificial Intelligence, Machine Learning और Data Science जैसे क्षेत्रों पर तेजी से काम कर रही है। ऐसे में AI, ML और Data Science से जुड़े कोर्स करने वाले उम्मीदवारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए Python और SQL जैसे टूल्स सीखना जरूरी माना जाता है। आने वाले समय में इन स्किल्स की जरूरत और ज्यादा बढ़ सकती है। तीन बड़े रास्तों से होती है माइक्रोसॉफ्ट में भर्ती माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने के मुख्य रूप से तीन रास्ते माने जाते हैं। पहला तरीका कैंपस प्लेसमेंट है। कंपनी IIT, NIT और बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीधे भर्ती करती है। दूसरा रास्ता इंटर्नशिप का है। छात्र Microsoft Internship के जरिए कंपनी से जुड़ सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बाद में प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिल सकता है। इसके अलावा तकनीकी स्किल्स, कोडिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी में मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी कंपनी में अवसर मौजूद रहते हैं।

BPSSC Recruitment 2026: बिहार पुलिस में टेक्निकल पदों पर भर्ती, इस तिथि तक करें आवेदन

BPSSC Recruitment news

Patna: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार पुलिस में शामिल होने का एक नया अवसर सामने आया है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस रेडियो वायरलेस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) टेक्निकल के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का विवरण इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार पुलिस के वायरलेस विभाग में तकनीकी पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल) के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जो लंबे समय से पुलिस विभाग में तकनीकी पदों की प्रतीक्षा कर रहे थे। Uttarakhand Job News: आईटीआई डिप्लोमा धारियों की बल्ले-बल्ले, जर्मनी में कमाएंगें लाखों शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से डिप्लोमा होना अनिवार्य है। डिप्लोमा निम्न में से किसी एक क्षेत्र में होना चाहिए- इन तकनीकी क्षेत्रों में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। यह भर्ती विशेष रूप से तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है। आयु सीमा (Age Limit) इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखी गई है— इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है। UP Job Alert: यूपी में विधानसभा रक्षक और फायरमैन के 170 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट का विवरण इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट भी शामिल होगा। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है, जबकि SC/ST वर्ग के पुरुषों के लिए यह 160 सेंटीमीटर होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर तय की गई है। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने की माप भी निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। दौड़ की बात करें तो- फिजिकल टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवार ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। आवेदन शुल्क (Application Fee) इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सबसे पहले BPSSC की वेबसाइट पर जाकर ASI Technical Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें, सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Railway Recruitment: रेलवे में इन पदों पर जॉब के अवसर, एक क्लिक में जानें सबकुछ

railway job- news

New Delhi: भारतीय रेलवे ने टेक्नीशियन के बंपर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए कुल 6565 पदों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण इस भर्ती के तहत कुल पदों में से 323 पद टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और 6242 पद टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए निर्धारित किए गए हैं। ग्रेड I सिग्नल के पदों के लिए उम्मीदवार के पास BSc या संबंधित डिप्लोमा होना अनिवार्य है, जबकि ग्रेड III के पदों के लिए 10वीं पास के साथ ITI जरूरी है। JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट आयु सीमा और आरक्षित वर्ग उम्र सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय की गई है। ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्र 18 से 33 वर्ष और ग्रेड III के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। वेतनमान रेलवे में टेक्नीशियन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों का वेतन ग्रेड और लेवल के अनुसार तय होगा। ग्रेड I सिग्नल के लिए लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये और ग्रेड III के लिए लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये प्रारंभिक वेतन के रूप में मिलेगा। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है। वहीं, SC, ST और PWD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। UP Jobs 2026: हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; यहां जानें सबकुछ चयन प्रक्रिया कुल चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन से पहले सावधानियां भारतीय रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले अपने आधार नंबर और 10वीं के प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी का मिलान कर लें। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

UPSSSC AGTA भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 11 जून तक करें आवेदन, जानिये फीस और पूरी डिटेल

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

UPSSSC AGTA के 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 22 मई से 11 जून 2026 तक होंगे। PET 2025 स्कोर और कृषि में ग्रेजुएशन जरूरी है। फीस मात्र 25 रुपये रखी गई है।

Railway Jobs 2026: 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी होगी सैलरी

Railway Job

New Delhi: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप D लेवल-1 के करीब 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों में नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकेंगे, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रेलवे में सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रुप D लेवल-1 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की सबसे बड़ी रेलवे भर्तियों में से एक होगी। किन पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती के तहत रेलवे में पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिग्नल और अन्य तकनीकी विभागों में भी ग्रुप D लेवल-1 के पद भरे जाएंगे। ये सभी पद रेलवे के संचालन, सुरक्षा और रखरखाव से जुड़े होते हैं, जिनकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता रेलवे ग्रुप D भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। रेलवे ने न्यूनतम योग्यता 10वीं पास इसलिए रखी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इस भर्ती में शामिल हो सकें। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास आईटीआई या NAC का सर्टिफिकेट है, उन्हें तकनीकी विभागों में प्राथमिकता मिल सकती है। आयु सीमा क्या होगी ग्रुप D लेवल-1 भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी। कितनी मिलेगी सैलरी चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-1 में 18,000 रुपये प्रति माह की बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और रेलवे के अन्य लाभ भी मिलेंगे। कुल मिलाकर यह नौकरी आर्थिक रूप से काफी सुरक्षित मानी जाती है। कैसे होगा चयन रेलवे ग्रुप D भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी। PET पास करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा और अंत में मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क कितना होगा सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करने होंगे। हालांकि CBT परीक्षा में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। कैसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर “New Registration” या “Apply Online” विकल्प पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ा मौका: OSSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

Govt Job

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी CGL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के कुल 1576 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बड़ी संख्या में पद होने के कारण यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है। OSSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार OSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जो युवा लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह भर्ती बेहद खास है। शैक्षणिक योग्यता OSSC CGL भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है या अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण हो चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। उम्र सीमा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इसमें SC, ST, OBC, PwD और अन्य श्रेणियां शामिल हैं। चयन प्रक्रिया OSSC CGL भर्ती 2026 के तहत चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होगा। इसके बाद पद के अनुसार स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जा सकता है। इन चरणों में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। वहीं, SC, ST, PwD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिल सके। आवेदन प्रक्रिया OSSC CGL भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को सबसे पहले OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। शुल्क जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें। क्यों खास है यह भर्ती? OSSC CGL 2026 भर्ती इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें राज्य के अलग-अलग सरकारी विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा। ग्रुप-B और C के पदों पर चयन होने से उम्मीदवारों को स्थिर करियर, बेहतर वेतन और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जो अभ्यर्थी ओडिशा में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बेहतरीन मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

IIT भुवनेश्वर में सुनहरा मौका: बड़ी भर्ती का ऐलान, 9 दिसंबर से आवेदन शुरू, पूरी जानकारी यहां

IIT Bhubaneswar

Bhubaneswar: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भुवनेश्वर में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आईआईटी भुवनेश्वर ने नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव कैटेगरी के कुल 101 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी भुवनेश्वर की यह भर्ती न केवल पदों की संख्या के लिहाज से बड़ी है, बल्कि इसमें मिलने वाली सैलरी भी उम्मीदवारों को आकर्षित कर रही है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 18,000 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। 101 पदों पर होगी भर्ती आईआईटी भुवनेश्वर द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नॉन-टीचिंग स्टाफ के तहत कई महत्वपूर्ण पदों को शामिल किया गया है। इनमें लाइब्रेरियन का 1 पद, मेडिकल ऑफिसर के 2 पद, स्टूडेंट काउंसलर के 2 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर का 1 पद, असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर के 6 पद और असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) का 1 पद शामिल है। इसके अलावा जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के 8 पद, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर का 1 पद, स्टाफ नर्स का 1 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के 2 पद, जूनियर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मेडिकल इंजीनियर का 1 पद, जूनियर टेक्नीशियन के 25 पद और जूनियर लैब असिस्टेंट के 7 पद भी शामिल हैं। आईटी और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े पदों में जूनियर टेक्नीशियन सिस्टम के 3 पद, जूनियर टेक्नीशियन नेटवर्क का 1 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 4 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एफ एंड ए) का 1 पद, प्राइवेट सेक्रेटरी का 1 पद, असिस्टेंट करियर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव का 1 पद शामिल है। इसके अलावा जूनियर सुपरिटेंडेंट के 8 पद, जूनियर अकाउंट सुपरिटेंडेंट का 1 पद, जूनियर असिस्टेंट के 13 पद, जूनियर अकाउंट्स के 3 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 7 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या प्रोफेशनल डिग्री होना अनिवार्य है। कई पदों के लिए कार्य अनुभव भी जरूरी रखा गया है, जो 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक हो सकता है। आईआईटी भुवनेश्वर ने स्पष्ट किया है कि अनुभव केंद्र सरकार, राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी संस्थानों, स्वायत्त संस्थानों या किसी प्रतिष्ठित संगठन का होना चाहिए। आयु सीमा और वेतनमान नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 32 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को लेवल के अनुसार 18,000 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा, जो 7वें वेतन आयोग के अनुरूप होगा। आवेदन शुल्क और छूट इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिक, ट्रांसजेंडर, महिला उम्मीदवारों और आईआईटी भुवनेश्वर के नियमित कर्मचारियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। कुछ पदों के लिए संस्थान अतिरिक्त मूल्यांकन प्रक्रिया भी अपना सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी भुवनेश्वर के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

नासा में नौकरी कैसे पाएँ: वैकेंसी, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी

NASA Jobs

New Delhi: अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया, चमकते सितारे, चांद और मंगल जैसे ग्रह हमेशा से इंसान की जिज्ञासा का केंद्र रहे हैं। जब भी अंतरिक्ष, विज्ञान और एडवांस टेक्नोलॉजी की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है NASA का. NASA यानी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन अमेरिका की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी है, जो स्पेस मिशन, सैटेलाइट, रिसर्च और नई-नई टेक्नोलॉजी पर काम करती है। बहुत से छात्र नासा में काम करने का सपना देखते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वहां नौकरी पाने का सही रास्ता क्या है। अक्सर यह माना जाता है कि नासा में नौकरी पाना बहुत मुश्किल है या यह सिर्फ कुछ खास लोगों के लिए ही संभव है। लेकिन सच्चाई यह है कि अगर सही पढ़ाई, सही दिशा और लगातार मेहनत की जाए, तो नासा में काम करना भी एक हकीकत बन सकता है। आइए जानते हैं कि नासा में नौकरी कैसे मिलती है, इसके लिए कौन-सी पढ़ाई जरूरी है, वैकेंसी कहां निकलती है और सैलरी कितनी मिलती है। नासा में नौकरी पाने के लिए क्या पढ़ाई जरूरी है? नासा में काम करने के लिए सबसे जरूरी है साइंस और टेक्नोलॉजी में मजबूत आधार। इसकी शुरुआत स्कूल स्तर से ही हो जाती है। 10वीं के बाद छात्रों को 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषय जरूर लेने चाहिए। इसके बाद इंजीनियरिंग या साइंस से जुड़े कोर्स करने होते हैं। नासा में काम करने वाले प्रोफेशनल्स आमतौर पर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ्स, स्पेस साइंस या एस्ट्रोनॉमी जैसे विषयों से पढ़ाई करते हैं। सिर्फ ग्रेजुएशन ही नहीं, बल्कि नासा में ज्यादातर वैज्ञानिक और इंजीनियर मास्टर्स डिग्री या पीएचडी किए हुए होते हैं. अगर कोई छात्र नासा में अच्छी और बड़ी पोस्ट पर काम करना चाहता है, तो हायर एजुकेशन बेहद जरूरी हो जाती है। भारतीय छात्रों के लिए क्या है रास्ता? नासा एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी है, इसलिए वहां की परमानेंट सरकारी नौकरी के लिए अमेरिकी नागरिकता (US Citizenship) होना जरूरी होता है। इस कारण सीधे तौर पर भारतीय नागरिकों के लिए नासा की स्थायी नौकरी पाना आसान नहीं है। हालांकि, भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए भी कुछ रास्ते मौजूद हैं। भारतीय छात्र नासा की इंटर्नशिप और फेलोशिप प्रोग्राम के जरिए वहां काम करने का अनुभव हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, अमेरिका की किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करके और वहां का वर्क परमिट मिलने के बाद, रिसर्च प्रोजेक्ट या कॉन्ट्रैक्ट जॉब के तहत नासा के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही, नासा कई निजी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च संस्थानों के साथ मिलकर काम करता है। इन कंपनियों में भारतीय प्रोफेशनल्स को भी नौकरी मिल सकती है, जो अप्रत्यक्ष रूप से नासा के मिशन और प्रोजेक्ट्स से जुड़े होते हैं। नासा की वैकेंसी कहां निकलती है? नासा में निकलने वाली सभी नौकरियों और इंटर्नशिप की जानकारी अमेरिका सरकार की आधिकारिक जॉब वेबसाइट USAJOBS पर दी जाती है। इस वेबसाइट पर नासा से जुड़ी हर वैकेंसी, जरूरी योग्यता, अनुभव और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलती है। उम्मीदवार इस वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाकर अपनी पढ़ाई और स्किल्स के हिसाब से जॉब सर्च कर सकते हैं और ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इंटर्नशिप और रिसर्च प्रोग्राम की जानकारी समय-समय पर जारी की जाती है। नासा में कितनी मिलती है सैलरी? नासा में मिलने वाली सैलरी पद, शिक्षा और अनुभव पर निर्भर करती है। आमतौर पर नासा में काम करने वाले कर्मचारियों की औसत सालाना सैलरी भारतीय रुपए में लगभग 87 लाख से 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है। शुरुआती स्तर पर सैलरी थोड़ी कम होती है, लेकिन जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, सैलरी में भी तेजी से बढ़ोतरी होती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट में 2381 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Bombay High Court

Mumbai: बॉम्बे हाई कोर्ट ने लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी जारी कर दी है। कोर्ट की ओर से क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी सहित कुल 2381 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों के लिए की जा रही है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर ग्रेजुएट तक सभी के लिए नौकरी का अवसर मौजूद है। अगर आपका भी सपना हाई कोर्ट में काम करने का है, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। कब शुरू होंगे आवेदन? इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 5 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन में बाधा न आए। किस-किस पद पर निकली है भर्ती? कुल 2381 पदों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है- क्लर्क: 1382 पद चपरासी/हमाल/फराश: 887 पद ड्राइवर: 37 पद स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड और हायर ग्रेड): 75 पद सबसे अधिक पद क्लर्क और चपरासी वर्ग के हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के लिए नौकरी का मौका बन रहा है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है- क्लर्क एवं स्टेनोग्राफर: ग्रेजुएशन अनिवार्य है। इसके साथ कंप्यूटर नॉलेज और टाइपिंग स्किल जरूरी होगी। स्टेनोग्राफर पद के लिए शॉर्टहैंड की जानकारी भी आवश्यक है। ड्राइवर: 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। चपरासी/हमाल/फराश: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आयु सीमा सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष तक निर्धारित है। आरक्षित वर्गों- SC, ST, OBC और दिव्यांग को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया कैसी होगी? पद के अनुसार चयन प्रक्रिया में अलग-अलग चरण शामिल होंगे। क्लर्क के लिए: लिखित परीक्षा + टाइपिंग टेस्ट स्टेनोग्राफर के लिए: शॉर्टहैंड टेस्ट + टाइपिंग टेस्ट + इंटरव्यू ड्राइवर के लिए: ड्राइविंग टेस्ट चपरासी/हमाल के लिए: लिखित परीक्षा या इंटरव्यू उम्मीदवारों को हर चरण में सफल होने के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह मिलेगी। आवेदन शुल्क शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है- सामान्य और OBC वर्ग: 100-200 रुपये SC/ST/दिव्यांग: शुल्क में छूट शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। कौन से दस्तावेज होने चाहिए? आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे- कितना मिलेगा वेतन? पदों के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है- क्लर्क और ड्राइवर: ₹29,200 – ₹92,300 स्टेनोग्राफर (लोअर ग्रेड): ₹49,100 – ₹1,55,800 स्टेनोग्राफर (हायर ग्रेड): ₹56,100 – ₹1,77,500 चपरासी/हमाल/फराश: ₹16,600 – ₹52,500 ये केवल बेसिक पे हैं। इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते मिलते हैं, जिससे इन-हैंड सैलरी और अधिक हो जाती है। कैसे करें आवेदन? आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाना होगा। यहां “Recruitment” सेक्शन में जाएं और संबंधित भर्ती के Apply Online लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद- आवेदन फॉर्म भरें भविष्य के लिए आवेदन की एक कॉपी सुरक्षित रखें बॉम्बे हाई कोर्ट की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में स्थिर और प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश में हैं। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता होने के कारण हर वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा। यदि आप भी पात्रता रखते हैं, तो समय रहते आवेदन अवश्य करें।

error: Content is protected !!