Section-Specific Split Button

BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर जारी की वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए होगा चयन, पढ़ें पूरी खबर

BPSC में निकली भर्ती

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यदि आप इस पद के लिए इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, BPSC ने यह भर्ती बिहार मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में निकाली है। जिसमें आवेदन करने की लास्ट तारीख 7 मई 2025 है। आइए फिर आपको नौकरी की सारी जानकारी बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमडीएस, एमएस, एमडी, डीएनबी की डिग्री और मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिटेंड पर काम करने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को अनुभव कम से कम तीन साल का होना चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 48 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  सैलरी स्ट्रक्चर BPSC चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक सैलरी प्रदान करेगी।  चयन प्रक्रिया BPSC के इस पद पर उम्मीदवार का चयन परीक्षा के आधार पर नहीं होगा बल्कि शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल उम्मीदवार को 100 रुपए और  राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग से 25 रुपए भुगतान करना पड़ेगा।  कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 2. वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके खुद को रजिस्ट्र करें। 3. इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांग गए डिटेल्स फील करें। 4. अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीम जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। 5. इसका एक प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें। 

Sarkari Naukri: MPPSC ने कई पदों पर जारी की भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें अप्लाई करने का सही तरीका

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश पब्लिक कमीशन (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2025 है। हालांकि इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, MPPSC ने 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से खाद्य प्रोद्योगिकी,डेरी, जैव प्रोद्योगिकी, तेल प्रोद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान, रसायन विज्ञान/ मेडिसिन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जिनकी आयु 40 वर्ष से कम की है वह उम्मीदवार आराम से अप्लाई कर सकता है।  चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन ओएमआर बेस्ड एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार इन दोनों टेस्ट को पास कर लेता है, उसका सिलेक्शन हो जाएगा।  सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवार को 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी।  कैसे करें आवेदन 1. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद रजिस्ट्रर वाले पेज पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। 3. फिर अप्लाई नाउ पर टैब करके मांगे गए डिटेल्स फील करें। 4. दस्तावेज जमा करके फीस जमा कर दें और फॉर्म सब्मिट कर दें। 

New Vacancy: युवाओं के लिए खुशखबरी! ISRO में निकली वैकेंसी, जानें आवेदन करने का सही तरीका

नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसरो ने वैज्ञानिक और इंजीनियर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इसरो में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सइसरो ने चार पदों पर वैकेंसी निकाली है जो कुछ इस प्रकार है-असिस्टेंट में 2 पदलाइट व्हीकल ड्राइवर में 5 पदफायरमैन में 3 पदहेवी व्हीकल ड्राइवर में 5 पदकुक में एक पद शैक्षिक योग्यता आयु सीमाइसरो के सभी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयन प्रक्रियाइसरो उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर करेगा। वहीं, फायमैन पद के लिए PET टेस्ट होगा। सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवारों को अभ्यार्थी पद के अनुसार, 19 हजार से लेकर 81 हजार रुपए तक मिलेगा।

NCRTC ने इन कैंडिडेट्स के लिए निकाली भर्ती, जानिये नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NCRTC) ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, NCRTC की भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है। वहीं, परीक्षा मई 2025 में आयोजित की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्सजूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए 16 पदजूनियर मेंटेनर इलेक्ट्रिकल के लिए 18 पदजूनियर मेंटेनर मैकेनिकल के लिए 10 पदजूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के लिए 3 पदजूनियर इंजीनियर सिविल के लिए 1 पदअसिस्टेंट एचआर के लिए 3 पदप्रोग्राम एसोसिएट के लिए 4 पदअसिस्टेंट कॉरपोरेट हॉस्पिटैलिटी के लिए 1 पद शैक्षिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटी, बीसीए, बीएससी, बीबीए, कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। कैसेर करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करें और सारी डिटेल भरकर फीस जमा कर दें। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें और इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें। आवेदन फीसआवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के उम्मीदवार को 1 हजार रुपए जमा करना होगा। बाकि सब के लिए फीस निशुल्क है।

Govt Job: नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर, OPSC में निकली बंपर नौकरियां

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल के पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। OPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर 5248 पोस्ट निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSC की भर्ती आज यानी 25 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम की तारीख एक महीने बाद 24 अप्रैल तय हुई है। वहीं, इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस भी जमा नहीं करनी है, यह निःशुल्क आवेदन है। शैक्षिक योग्यतआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1993 से बाद का होना चाहिए। भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाOPSC में भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवार का चयन हो जाता है उन्हें OPSC के नियम अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। एग्जाम पैटर्नआपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिटन एग्जाम 200 अंको का होगा जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा। यह सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप में होगा। यह एग्जाम तीन घंटे का होगा, जिसमें नेगटिव मार्किंग भी की जाएगी। कैसे करें आवेदन ?अधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें और फॉर्म भरे। अब मांग गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।

Private Job: Paytm कंपनी ने टीम लीडर के पद पर निकाली वैकेंसी, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता

नई दिल्लीः नौकरी की खोज में लगे हुए युवकों के लिए आज हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आएं हैं, जिसमें उम्मीदवार को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी। हम बात कर रहे हैं, जानी-मानी कंपनी Paytm की। Paytm ने हाल ही में टीम लीडर के पद पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, जो उम्मीदवार इस पद के लिए शॉटलिस्ट होगा, वह पंजाब और हरियाणा में ऑफलाइन सेल्स और ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेगा। आइए आपको नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता कंपनी के इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।  जॉब लोकेशन Paytm कंपनी ने यह जॉब पंजाब और हरियाणा राज्य में निकाली है।  सैलरी स्ट्रक्चरएम्बीशन बॉक्स वेबसाइट के अनुसार, कंपनी इस पद के लिए उम्मीदवार को 2 लाख से 8 लाख के बीच सालना सैलरी दे सकती है।  जॉब भूमिका और जिम्मेदारी इस पद पर उम्मीदवार को पंजाब और हरियाणा में डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केट ऑपरेशन को बढ़ाना है। इसके अलावा बड़े स्तर पर क्यूआर और सांउड बॉक्स का डेप्लॉयमेंट करना है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सेल्स टीम की पहचान करना और उन्हें भर्ती करना है। साथ ही उन्हें कोचिंग और ट्रेनिंग देना है। इसके अलावा अन्य जिम्मेदारी है।  जरूरी स्किल्स इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स जरूर होनी चाहिए। साथ ही एमएस एक्सेल का नॉलेज, कैंडिडेट को सेल्फ मोटिवेटड करना, टेक्नोलॉजी और यूजर एक्पीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के दिमाग में ग्रोथ माइंडसेट होना चाहिए।  अनुभव इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास चार साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए। जिसमें सेल्स और दिए गए स्किल्स शामिल हो। 

Govt Job: नौकरी की है तलाश तो पढ़ें ये खबर, भारतीय नौसेना ने इस पद पर निकाली भर्ती

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ कर्मचारी के पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसकी आवेनद प्रक्रिया कुछ दिन पहले से ही शुरू हुई है। अगर आप इस पद के लिए इच्छुक है तो नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेनद कर सकते हो। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, नौसेना ने इस पद के लिए 327 वैकेंसी निकाली है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट चार मई 2025 है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी। शैक्षिक योग्यता इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही तैराकी भी आनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास फायरमैन से प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स का सार्टिफिकेट होना चाहिए।  आयु सीमा जो उम्मीदवार इस पद में अप्लाई करना चाहते हैं तो उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।  चयनित प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और स्वीमिंग टेस्ट के आधार पर होगा , जो इन दोनों टेस्ट में पास हो जाता है वह इस पद के लिए चुन लिया जाएगा।  क्या मिलेगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवार को इस पद के लिए 18,000 से लेकर 63,200 रुपए के बीच प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।  ऐसे करें आवेदन अधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स भरें और दस्तावेज़ व हस्ताक्षर अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें, इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें। 

error: Content is protected !!