Section-Specific Split Button

IB भर्ती 2025: सिक्योरिटी असिस्टेंट के 455 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

IB भर्ती 2025

New Delhi: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। आईबी ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (ट्रांसपोर्ट मोटर ट्रांसपोर्ट) के कुल 455 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तिथि 28 सितंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की जानकारी और पात्रता इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिक) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और कम से कम एक वर्ष का कार चलाने का अनुभव होना जरूरी है। यह पद मोटर परिवहन से संबंधित कार्यों के लिए हैं, जहां उम्मीदवारों को वाहन चलाने और संबंधित कार्यों में मदद करनी होगी। आयु सीमा 1. न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष2. अधिकतम आयु सीमा: 27 वर्ष आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्राप्त होगी। आवेदन शुल्क इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा:1. जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए: ₹100 आवेदन शुल्क + ₹550 प्रोसेसिंग शुल्क = कुल ₹6502. एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार और एक्स सर्विसमैन: केवल प्रोसेसिंग शुल्क ₹550 आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। बिना शुल्क का भुगतान किए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन कैसे करें? Step 1: सबसे पहले [www.mha.gov.in](http://www.mha.gov.in) या ncs.gov.in पर जाएं।Step 2: भर्ती से संबंधित दिए गए लिंक पर क्लिक करें।Step 3: नए पेज पर “To Register” के आगे दिए गए “Click here” पर क्लिक करें।Step 4: मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।Step 5: पंजीकरण के बाद “Already Registered? To Login” पर क्लिक कर लॉगिन करें।Step 6: आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें और शुल्क का भुगतान करें।Step 7: फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें। सैलरी और फायदे चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 वेतनमान के तहत सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें अन्य भत्ते और सरकारी सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। सैलरी और भत्ते के बारे में विस्तृत जानकारी संबंधित चयन प्रक्रिया के दौरान दी जाएगी। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 सितंबर 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2025 आखिरी तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इस भर्ती से जुड़ी और जानकारी अगर आप सिक्योरिटी असिस्टेंट (ट्रांसपोर्ट मोटर ट्रांसपोर्ट) के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको समय पर सभी दस्तावेज़ और शुल्क भुगतान करना होगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आईबी की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

MPPSC ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए जारी की भर्ती, आवेदन 24 अक्टूबर तक

MPPSC में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती,

Bhopal: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का उद्देश्य राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों को भरना है। पदों की संख्या और शैक्षिक योग्यता इस भर्ती में नर्सिंग ऑफिसर के 12 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिस बीएससी नर्सिंग या एमएससी नर्सिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों का नाम मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर होना चाहिए। यह एक अनिवार्य शर्त है, जिसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी, और आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। वेतनमान नर्सिंग ऑफिसर के चयनित उम्मीदवारों को 15600 रुपये से लेकर 39100 रुपये तक का वेतन प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और अलाउंस भी दिए जाएंगे। इस तरह से उम्मीदवारों को एक अच्छा वेतन और सुरक्षा प्राप्त होगी। कैसे होगा चयन प्रक्रिया ? उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी दस्तावेज़ और प्रमाणपत्र सही तरीके से प्रस्तुत करें ताकि इंटरव्यू के लिए उन्हें समय पर बुलाया जा सके। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी के लिए 250 रुपये है, जबकि मप्र के बाहर के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है। आवेदन के बाद उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसके बाद ही उनका आवेदन पूरा माना जाएगा। क्या है आवेदन प्रक्रिया ? MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों को “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर उम्मीदवारों को नया अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने के बाद उम्मीदवारों को “एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023” को चुनना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे, फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना होगा। महत्वपूर्ण तिथियां: 1. आवेदन की प्रारंभ तिथि: तुरंत2. आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2025

स्पोर्ट्स के खिलाड़ी बन सकते हैं रेलवे कर्मचारी: RRC ग्रुप C और D के 50 पदों निकाली वैकेंसी

RRC ER स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025

New Delhi: रेलवे भर्ती सेल (RRC) ईस्टर्न रेलवे (ER) द्वारा 2025 स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप C और ग्रुप D के 50 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती का मुख्य उद्देश्य उन खिलाड़ियों को मौका देना है, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और सभी उम्मीदवारों को अपनी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरना होगा। भर्ती की विस्तृत जानकारी इस भर्ती में कुल 50 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनमें से 17 पद ग्रुप C के लिए और 33 पद ग्रुप D के लिए हैं। स्पोर्ट्स कोटा के तहत चयन की प्रक्रिया विभिन्न खेलों से संबंधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित की गई है, जो विभिन्न स्तरों पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और तैराकी शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया और शैक्षिक योग्यता आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए पूरा एक महीना, यानी 9 अक्टूबर 2025 तक का समय होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही साथ उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में ITI या अप्रेंटिसशिप डिग्री होनी चाहिए। क्या होनी चाहिए आयु सीमा ? इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले स्पोर्ट्स ट्रायल से गुजरना होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 18,000 से लेकर 45,000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। फीस संरचना 1. सामान्य वर्ग: 500 रुपये2. SC, ST, महिला, पीडब्ल्यूडी, अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस: 250 रुपये खेल पात्रता स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती में खिलाड़ियों को विभिन्न लेवल्स पर पात्रता मिलती है, जो निम्नलिखित हैं:1. लेवल 4 और 5: ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी।2. लेवल 2 और 3: राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो या राष्ट्रीय खेलों में टॉप रैंक हासिल की हो।3. लेवल 1: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो और 8वें स्थान तक रैंक प्राप्त किया हो। आवश्यक दस्तावेज़ उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:1. आधार कार्ड2. पासपोर्ट साइज फोटो3. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी4. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट5. डिग्री और डिप्लोमा सर्टिफिकेट6. जाति प्रमाण पत्र7. निवास प्रमाण पत्र8. विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आवेदन कैसे करें ? आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित कदमों का पालन करना होगा:1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट [www.rrcer.org](http://www.rrcer.org) पर जाएं।2. ‘ईस्टर्न रेलवे रिक्रूटमेंट अगेंस्ट स्पोर्ट्स कोटा’ विज्ञापन पर क्लिक करें।3. ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करें।4. नए यूजर के लिए रजिस्ट्रेशन करें।5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।6. फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

BPSC HOD Recruitment: बिहार में पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष की वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

BPSC HOD Recruitment

Patna: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (Head of Department- HOD) के कुल 218 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](https://bpsc.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत आज यानी 2 सितंबर 2025 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। ये भर्तियां विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी विभागों में की जाएंगी। क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा ? इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री के साथ-साथ पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त कार्यानुभव भी होना अनिवार्य है। आयोग ने पात्रता से संबंधित सभी विस्तृत जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी की हैं। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है, जिससे अनुभवी अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा। दो चरणों में होगा चयन इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा—पहले स्किल टेस्ट और फिर इंटरव्यू। स्किल टेस्ट के जरिए उम्मीदवार की तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि इंटरव्यू में उसके अनुभव, व्यवहार और विषय से संबंधित ज्ञान की जांच की जाएगी। इन दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। कितनी होगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹1,31,400 रुपये का वेतन मिलेगा, जो कि सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-13A के अनुसार है। यह पद शैक्षणिक और तकनीकी दोनों दृष्टिकोण से अत्यंत प्रतिष्ठित है और उच्च वेतन के साथ-साथ सम्मानजनक करियर का अवसर प्रदान करता है। ध्यान रखने योग्य बातें इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और केवल सही जानकारी के साथ भरे गए फॉर्म ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती उन शिक्षाविदों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए सुनहरा मौका है जो राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।

Indian Navy में सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड की भर्ती, आवेदन शुरू, यहां जानें वैकेंसी की फुल डिटेल्स

Indian Navy Recruitment

New Delhi: इंडियन नेवी ने सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड के लिए 1266 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 13 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं, जबकि अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.gov.in और onlineregistrationportal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरणयह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स के लिए है, जिनमें सहायक (49), सिविल वर्क्स (17), इलेक्ट्रिकल (172), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड जायरो (50), पैटर्न मेकर/माउल्डर/फाउंड्रीमेन (9), हील इंजन (121), इंस्ट्रूमेंट (9), मशीन (56), मैकेनिकल सिस्टम (79), मैकेट्रॉनिक्स (23), मेटल (217), मिलराइट (28), Ref & AC (17), शिप बिल्डिंग (228), और वेपन इलेक्ट्रॉनिक्स (49) शामिल हैं। कुल पदों की संख्या 1266 है। योग्यता और आयु सीमाआवेदकों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है और इंग्लिश की जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ-साथ संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो या फिर मैकेनिक या समकक्ष ट्रेड में आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में 2 साल का अनुभव हो। आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। वेतनमानचयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा, जो पद और अनुभव के अनुसार बढ़ सकता है। चयन प्रक्रियाचयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल है। परीक्षा में कुल 100 अंक के 4 विषय होंगे: जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (30 अंक), जनरल अवेयरनेस (20 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (30 अंक), और इंग्लिश लैंग्वेज (20 अंक)। आवेदन कैसे करें ?आवेदन के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट onlineregistrationportal.in पर जाना होगा। वहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में “Civilian Tradesman Skilled 2025” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। आवश्यक जानकारी भरकर, फोटो, सिग्नेचर आदि डॉक्यूमेंट सही साइज में अपलोड करें। फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट जरूर रखें। नोटआवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।

DSSSB ने निकाली बंपर भर्तियां: 2000 से ज्यादा पदों पर शुरू हुए आवेदन, 10वीं से स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार करें अप्लाई

DSSSB Recruitment

New Delhi: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में 2,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जेल वार्डर, पीजीटी शिक्षक, लैब टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इच्छुक और पात्र उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट [dsssb.delhi.gov.in](https://dsssb.delhi.gov.in) पर जाकर 8 जुलाई 2025 से 7 अगस्त 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों का विवरण कैटेगरी वाइज1. अनारक्षित (UR): 892 पद2. ओबीसी (OBC): 558 पद3. एससी (SC): 312 पद4. एसटी (ST): 148 पद5. ईडब्ल्यूएस (EWS): 209 पद शैक्षणिक योग्यतापदों के अनुसार न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं से लेकर संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री, स्नातक और परास्नातक डिग्री तक निर्धारित की गई है। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए। आयु सीमा1. जेल वार्डर, लैब टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, फार्मासिस्ट: 18 से 27 वर्ष2. PGT शिक्षक: 30 वर्ष तक3. आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट: 18 से 32 वर्ष4. आयु में छूट आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार लागू होगी। आवेदन शुल्कसामान्य/ओबीसी/EWS: ₹100SC/ST/PwBD/पूर्व सैनिक: निशुल्क वेतनमान (Pay Scale)पदों के अनुसार वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। कुछ प्रमुख वेतनमान इस प्रकार हैं:1. PGT (संस्कृत, इंग्लिश, हॉर्टिकल्चर): ₹47,600 – ₹1,51,1002. जेल वार्डर (पुरुष): ₹21,700 – ₹69,1003. मलेरिया इंस्पेक्टर / सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: ₹35,400 – ₹1,12,4004. फार्मासिस्ट (आयुर्वेद): ₹29,200 – ₹92,3005. ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन: ₹19,900 – ₹63,200 चयन प्रक्रिया (Selection Process)उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी DSSSB की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)1. DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट [dsssb.delhi.gov.in](https://dsssb.delhi.gov.in) पर जाएं।2. होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर Advt 6/2024 लिंक पर क्लिक करें।3. Apply Online बटन पर क्लिक करें।4. आवेदन फॉर्म भरें, फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।5. अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।6. आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। महत्वपूर्ण तिथियांआवेदन शुरू होने की तिथि: 8 जुलाई 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2025 बता दें कि DSSSB की यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर समय पर आवेदन करें।

UBI ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए बढ़ाई आवेदन तारीख, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्लीः यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसको लेकर UBI ने एक अपडेट जारी किया है, जो यूजर्स के लिए एक सुनहरा अवसर है। UBI ने आवेदन तारीख को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवारों के लिए विंडो 12 मार्च तक खुली रहेगी। डाइनामाइट न्यूज़ के मुताबिक, UBI में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 5 मार्च थी जो अब बढ़कर 12 मार्च हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। वहीं, अगर आपको नहीं पता है कि कैसे आवेदन करना है तो खबर को पूरा पढ़ें।  शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमाइस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, ओबीसी को 3 वर्ष, एससी\एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।  सिलेक्शन प्रोसेसइस पद के लिए उम्मीदवार का चायन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा।  सैलरीजिन उम्मीदवारों का चयन हो जाएगा उन्हें यूबीआई प्रति माह 15 हजार रुपए सैलरी प्रदान करेगी।  कैसे करें आवेदन ? अधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर टैप करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्ट्रर करें। इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करें, फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।  जरूरी दस्तावेज1. 10वीं और 12वीं पास की मार्कशीट2. ग्रेजुएशन की डिग्री व डिप्लोमा3. उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर4. जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड 5. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आवेदन फीस इस पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वालों को 800 रुपए भुगतान करने पड़ेगे। वहीं, एससी, एसटी, महिला को 600 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी को 400 रुपए भुगतान करने होंगेए। 

error: Content is protected !!