Section-Specific Split Button

DSSSB TGT भर्ती 2025: 5000 से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 9 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

DSSSB ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन

New Delhi: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से उन अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है, जो सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। DSSSB ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 5346 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में विषयवार टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार वैकेंसी की फुल डिटेल्स जानने के लिए खबर के अंत तक बने रहे। आवेदन प्रक्रिया मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली टीजीटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 7 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को DSSSB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर OARS सिस्टम के माध्यम से आवेदन करना होगा। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी। शैक्षणिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री आवश्यक है। इसके साथ ही 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड या B.Ed- M.Ed इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम किया हो। CTET (पेपर-II) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा1. सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है (1 नवंबर 2025 को आधार मानकर)।2. आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD) को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। कैसे होगा सेलेक्शन ? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DSSSB द्वारा उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Tier-1) के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना DSSSB की वेबसाइट पर समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग / ओबीसी: 100 रुपएमहिला उम्मीदवार, एससी/एसटी, दिव्यांग एवं पूर्व सैनिकों के लिए: कोई शुल्क नहीं जरूरी तारीखें 1. आवेदन शुरू होने की तिथि: 9 अक्टूबर 20252. आवेदन की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 20253. फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 20254. परीक्षा की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी आधिकारिक नोटिफिकेशन कहां देखें? बता दें कि उम्मीदवार DSSSB की वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, सिलेबस और अन्य विवरण देख सकते हैं।

मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, BTSC ने जारी किया नोटिस, जानें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स

बिहार में सरकारी नौकरी

Patna: अगर आप भी बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है! बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (बीटीएससी) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 2700 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बीटीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती से संबंधित नोटिस जारी किया है और आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 15 नवंबर 2025 तक आवेदन करना होगा। क्या हैं पदों की संख्या और स्ट्रीम ? इस भर्ती के तहत कुल 2700 से अधिक जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए अवसर उपलब्ध हैं। सिविल इंजीनियरिंग के लिए 2591 पद हैं, जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 70 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 86 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जिन्होंने इन स्ट्रीम्स में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बीटेक किया है। कौन कर सकता है आवेदन ? इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता में संबंधित स्ट्रीम (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) में कम से कम 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री मांगी गई है। आयु सीमा 18 साल से 37 साल तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है। चयन प्रक्रिया और सैलरी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के लेवल-7 के तहत सैलरी मिलेगी। सैलरी की रेंज 1. शुरुआती बेसिक सैलरी: ₹44,9002. अधिकतम बेसिक सैलरी: ₹1,42,4003. साथ ही, एचआरए, डीए, टीए जैसे भत्तों का भी लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें बीटीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा। उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। क्या हैं आवेदन के फायदे ? इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका दिया जा रहा है। सरकारी नौकरी के लाभों के साथ, उम्मीदवारों को स्थिरता और सुरक्षा भी मिलेगी। यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं और बिहार राज्य में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

एम्स ने NORCET 9 परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित, जानिए किस श्रेणी से कितने उम्मीदवार हुए पास

एम्स NORCET 9 रिजल्ट 2025

New Delhi: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 9) के मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। यह परीक्षा नर्सिंग ऑफिसर पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 13,996 उम्मीदवार सफल हुए हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया अभ्यर्थी अपना NORCET 9 स्टेज 2 परिणाम एआईएमएस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। हालांकि, यह परिणाम प्रोविजनल (अस्थायी) है और उम्मीदवारों की पात्रता की जांच के बाद ही अंतिम रूप से मान्य होगा। यदि किसी भी स्तर पर विसंगति पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है। यह परीक्षा 27 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी और इस बार कुल 19,332 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से 13,996 ने स्टेज 2 परीक्षा पास की है। क्या है अगला कदम ? एम्स ने स्पष्ट किया कि सीट आवंटन की अंतिम स्थिति और विस्तृत प्रक्रिया 13 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी उसी दिन से शुरू हो जाएगी, जो 20 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। इस प्रक्रिया में सफल उम्मीदवार अपनी पसंदीदा सीटों का चयन कर सकेंगे। सफल उम्मीदवारों की श्रेणीवार सूची NORCET 9 स्टेज 2 परीक्षा में कुल 13,996 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इन उम्मीदवारों की श्रेणीवार सफलता का विवरण इस प्रकार है: अनारक्षित श्रेणी से 1,863, ईडब्ल्यूएस से 1,099, ओबीसी से 6,622, एससी से 3,330 और एसटी से 1,082 उम्मीदवार सफल हुए हैं। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 4,244 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 9,726 रही। इसके अलावा, विशेष श्रेणियों (PWBD) में पुरुषों से 9 और महिलाओं से 17 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस बार की परीक्षा में पुरुषों और महिलाओं के बीच श्रेणीवार सफलता का आंकड़ा अलग-अलग रहा, जिसमें ओबीसी श्रेणी से सबसे अधिक 6,622 उम्मीदवार पास हुए हैं। टाई ब्रेकिंग प्रक्रिया यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो टाई को हल करने के लिए कुछ विशेष नियम लागू किए गए। सबसे पहले उम्मीदवार की जन्मतिथि को आधार बनाया गया और उम्रदराज उम्मीदवार को वरीयता दी गई। यदि इससे भी टाई नहीं टूटी, तो गलत उत्तरों और निगेटिव मार्क्स की संख्या को आधार बनाया गया। जिन उम्मीदवारों के गलत उत्तर कम थे, उन्हें उच्च स्थान दिया गया।

एम्स नागपुर से निकली बड़ी भर्ती, मेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

एम्स में नौकरी

Nagpur: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर ने सीनियर रेजिडेंट के कुल 73 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार मेडिकल क्षेत्र में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। पदों का पूरा विवरण एम्स नागपुर द्वारा सीनियर रेजिडेंट के कुल 73 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिनमें आरक्षण नीति के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 20 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 23 पद, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 14 पद, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 8 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 8 पद आरक्षित किए गए हैं। यह वर्गवार आरक्षण केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू किया गया है। शैक्षणिक योग्यता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी आवश्यक है। उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री पूरी की हो। चयन से पहले उम्मीदवार का NMC (National Medical Commission), MCI (Medical Council of India), MMC (Maharashtra Medical Council) या DCI (Dental Council of India) से पंजीकरण अनिवार्य है। कितना मिलेगा वेतन? सीनियर रेजिडेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-11 पे मैट्रिक्स के अनुसार 67,700 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा, जो केंद्र सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों सहित होगा। आयु सीमा और छूट आयु सीमाअधिकतम आयु: 45 वर्ष आरक्षित वर्गों के लिए छूटSC/ST: 5 वर्ष की छूटOBC: 3 वर्ष की छूटPwD (दिव्यांग): 10 वर्ष की छूट आवेदन शुल्क एम्स नागपुर में सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से माफ है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा और ध्यान रहे कि एक बार भुगतान की गई फीस वापस नहीं की जाएगी। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां 1. ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: अधिसूचना जारी होते ही2. अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 20253. आवेदन माध्यम: केवल ऑनलाइन कैसे करें आवेदन? 1. एम्स नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।3. “Senior Resident Recruitment 2025” लिंक खोलें।4. दिए गए निर्देशों के अनुसार रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरें।5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें।6. आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा / इंटरव्यू / डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जा सकता है। चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।

सेना में सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, ग्रुप-C के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

भारतीय सेना

New Delhi: जो युवा भारतीय सेना में सेवा का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स महानिदेशालय की ओर से ग्रुप-C के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), फायरमैन, वेल्डर, कुक, स्टोरकीपर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन सहित कुल 194 पदों को भरा जाएगा। ऑफलाइन मोड में होगा आवेदन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपने आवेदन पत्र निर्धारित पते पर भेज सकते हैं। पदानुसार योग्यता और आयु सीमा हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। कुछ प्रमुख पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:1. शैक्षणिक योग्यता: 10वीं/ 12वीं/ ITI/ B.Sc. (प्रासंगिक ट्रेड में)2. आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष3. आरक्षण: SC/ST/OBC/EWS/Ex-Servicemen उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। रिक्त पदों का विवरण इस भर्ती अभियान के तहत कुल 194 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जो विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के अंतर्गत आते हैं। इनमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के कुल 14 पद, फायरमैन के 4 पद, वेहिकल मैकेनिक के 4 पद, फिटर के 3 पद और वेल्डर के 4 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ट्रेड्समैन मेट के लिए 25 पद, वॉशरमैन के 2 पद, कुक के 1 पद, इलेक्ट्रीशियन के कुल 4 पद, टेलिकॉम मैकेनिक के 7 पद और Upholster के 3 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में स्टोरकीपर के 7 पद, मशीनिष्ट के 4 पद, टिन एंड कॉपर स्मिथ का 1 पद, तथा इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक का भी 1 पद शामिल है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी दक्षता पदानुसार तय की गई है। इस व्यापक भर्ती के माध्यम से सेना के तकनीकी संसाधनों को और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:1. लिखित परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य अंग्रेजी व तकनीकी विषय शामिल होंगे। 2. ट्रेड टेस्ट/ स्किल टेस्ट: लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनके संबंधित ट्रेड के अनुसार स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। 3. मेडिकल टेस्ट: फाइनल चयन से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस परीक्षण अनिवार्य होगा।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: RRB ने जारी किया JE समेत कई पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन, यहां जानें वैकेंसी की फुल डिटेल्स

रेलवे में बंपर भर्ती

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे ने शानदार अवसर प्रदान किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर 2570 रिक्तियों के लिए भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है, जो तकनीकी और इंजीनियरिंग फील्ड से आते हैं। आवेदन की तिथि और प्रक्रिया इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से ही भरना होगा। RRB ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी यानी कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रिक्त पदों का विवरण इस भर्ती अभियान के तहत निम्नलिखित पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी: 1. जूनियर इंजीनियर (JE)2. डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)3. केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट यह सभी पद रेलवे के विभिन्न विभागों और जोन में तकनीकी कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वेतन और सुविधाएं इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 पे स्केल के तहत 35,400 रुपए प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे की नौकरी में मिलने वाली अन्य सरकारी सुविधाएं जैसे: डीए (महंगाई भत्ता), मेडिकल सुविधाएं, यात्रा में छूट, पेंशन योजना और आवासीय सुविधाएं शामिल हैं। इस प्रकार यह नौकरी न केवल आर्थिक सुरक्षा देती है, बल्कि दीर्घकालिक लाभ भी सुनिश्चित करती है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए (पूर्ण पात्रता शर्तें विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी होंगी)। आयु सीमा 1. न्यूनतम: 18 वर्ष2. अधिकतम: 33 वर्ष3. सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC/Divyang वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन कैसे करें? उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं: 1. सबसे पहले RRB गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट rrbguwahati.gov.in पर जाएं।2. होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।3. रजिस्ट्रेशन पेज पर अपनी बेसिक जानकारी भरें और OTP के माध्यम से सत्यापन करें।4. लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी भरें।5. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र) को स्कैन करके अपलोड करें।6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।7. पूरा फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी, पात्रता की संपूर्ण शर्तें और परीक्षा की तारीखों के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल का नोटिफिकेशन, जानें पात्रता और आवेदन कैसे करें

New Delhi: दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 509 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें पुरुषों के लिए 341 और महिलाओं के लिए 168 पद आरक्षित हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। पात्रता और योग्यता इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर ‘Apply’ लिंक पर क्लिक करें और फिर हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती से संबंधित लिंक चुनें। नए उपयोगकर्ता के लिए ‘New User? Register Now’ पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर बाकी विवरण भरें और आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें। आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जो ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मुक्त है। भर्ती के पद और विवरण इस भर्ती के तहत कुल 509 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 341 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 168 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली पुलिस के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को मौका देना और संगठन को मजबूत बनाना है। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। तैयारी कैसे करें? इस भर्ती के लिए सफल होने के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग स्पीड पर विशेष ध्यान देना होगा। अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग दक्षता परीक्षा में अनिवार्य मानी गई है। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और अन्य विषयों की भी तैयारी करनी होगी, जो कि SSC की परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी भी SSC की वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा और चयन प्रक्रिया इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में टाइपिंग टेस्ट के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी शामिल हो सकती है। सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए भी बुलाया जाएगा। अंतिम चयन उन उम्मीदवारों को दिया जाएगा जो सभी चरणों में सफल होंगे। अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन शुरू होने की तारीख: जारी2. आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 20253. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2025

BSSC ने इंटर लेवल एग्जाम 2025 के पद दोगुने किए, 23,175 वैकेंसी हुईं जारी

बिहार इंटर लेवल भर्ती 2025

Patna: बिहार के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इंटर लेवल परीक्षा 2025 के लिए कुल पदों की संख्या बढ़ाकर 23,175 कर दी है। पहले विज्ञापन (02/2023) के तहत 12,199 पद थे, जिन्हें अब 10,976 नए पदों के जोड़ के साथ दोगुना कर दिया गया है। यह भर्ती गृह, शिक्षा, स्वास्थ्य, और राजस्व जैसे बड़े विभागों में होगी। बढ़े पद, नए अवसर BSSC ने 65 विभागों में पदों की संख्या में इजाफा करते हुए अब कुल 23,175 पदों की घोषणा की है। इनमें महिलाओं के लिए 35% आरक्षण भी सुनिश्चित किया गया है। इस भर्ती में सामान्य प्रशासन विभाग की सलाह को भी शामिल किया गया है। योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु सीमा में विभिन्न कैटेगरी के अनुसार छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स और स्किल टेस्ट शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया और फीस नए उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस जनरल/OBC/EWS/अन्य राज्यों के लिए 100 रुपये है, वही SC/ST/PWD/महिलाओं के लिए भी 100 रुपये निर्धारित की गई है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी। दस्तावेज़ और जरूरी बातें आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, 12वीं मार्कशीट, दिव्यांग/EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करना होगा। गलत या अधूरी जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकार हो सकता है। आवेदन कैसे करें? आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल https://onlinebssc.com पर जाकर इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन करें, पर्सनल व शैक्षिक विवरण भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, फीस जमा करें, और फॉर्म सबमिट करें। पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवार जो अभ्यर्थी पहले विज्ञापन 02/2023 के तहत आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनका आवेदन इस नए पदों के दायरे में शामिल माना जाएगा। चयन प्रक्रिया चयन तीन चरणों में होगा प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षण। प्रीलिम्स में 150 प्रश्न होंगे जिनमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, मानसिक योग्यता जैसे विषय शामिल हैं।

Govt Job: IIT मद्रास में काम करने का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन!

आईआईटी मद्रास में विभिन्न पदों पर भर्ती

Chennai: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने 37 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 27 सितंबर से लेकर 26 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। कुल 37 पदों की जानकारी इस भर्ती में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें प्रमुख पदों में डिप्टी रजिस्ट्रार, सीनियर टेक्निकल ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार शामिल हैं। ये पद सरकारी संस्थान में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। शैक्षिक योग्यता और अनुभव इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों से कार्यानुभव भी मांगा गया है, ताकि संस्थान के संचालन में मदद मिल सके। आयु सीमा और आवेदन शुल्क आयु सीमा पदों के आधार पर अलग-अलग तय की गई है। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष, जबकि अन्य के लिए यह सीमा 32, 45, 50 और 56 वर्ष तक रखी गई है। ग्रुप-ए के पदों के लिए 1200 रुपये और ग्रुप-बी व ग्रुप-सी के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। कैसे करें आवेदन ? उम्मीदवारों को सबसे पहले IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और अनुभव भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद, फॉर्म को सबमिट किया जा सकता है। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। महत्वपूर्ण तिथियां 1. आवेदन प्रारंभ तिथि: 27 सितंबर 20252. आवेदन समाप्त तिथि: 26 अक्टूबर 2025 चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में आवेदन पत्र की छानबीन के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव और साक्षात्कार प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

BSSC स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 432 पदों पर नियुक्ति

Bihar SSC Stenographer Recruitment 2025

Patna: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर कुल 432 स्टेनोग्राफर की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 03 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको पूरी भर्ती प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। आयु-सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु-सीमाएं भी निर्धारित की गई हैं। पुरुष उम्मीदवार: अधिकतम आयु 37 वर्षओबीसी और सामान्य महिला उम्मीदवार: अधिकतम आयु 40 वर्षएससी और एसटी उम्मीदवार: अधिकतम आयु 42 वर्षउम्मीदवारों को कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:1. लिखित परीक्षालिखित परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता जांच से संबंधित होंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। 2. टाइपिंग टेस्टचयन के अंतिम चरण में टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा, जहां उम्मीदवारों की टाइपिंग गति और शुद्धता की जांच की जाएगी। परीक्षा शुल्क उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए समान है। आवेदन प्रक्रिया स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन करना बहुत आसान है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा:1. सबसे पहले, उम्मीदवारों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।2. फिर, आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और व्यक्तिगत जानकारी भरकर अकाउंट लॉगिन करना होगा।3. आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।4. आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।5. अंत में, भविष्य के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट ले लें।

error: Content is protected !!