SBI Recruitment 2026: एसबीआई में इन पदों पर जॉब की भरमार, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दरअसर एसबीआई ने कंकुरेंट ऑडिटर के पदों पर भर्ती निकाली है। पद के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट (sbi.bank.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथि आवेदन की प्रक्रिया 14 मई, 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 11 जून, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।  पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत भारत भर में SBI के विभिन्न सर्किलों में कुल 821 रिक्तियों को भरा जाएगाय़ की घोषणा की गई है। यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। आयु सीमा उम्मीदवारों की आयु की गणना 14 मई, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 63 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान नहीं की जाएगी। अनुभव: जिन उम्मीदवारों के पास क्रेडिट ऑडिट या विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) विभाग में काम करने का अनुभव है उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे करें आवेदन ऐसे होगा चयन उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मई 2026 से 11 जून 2026 तक SBI के आधिकारिक करियर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार आवेदन की नियम और शर्तों को भली-भांति पढ़ लें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।  

Success Tips: जॉब इंटरव्यू और प्रमोशन के दौरान इन चीजों को देखती है कंपनी, आपके काम की है ये खबर

कई बार ऐसा होता है कि एक ही शैक्षणिक योग्यता वालों में से किसी एक को नौकरी या प्रमोशन मिलता है और किसी एक को नहीं। इसके पीछे कई ऐसे कारण हैं, जिस पर आपको भी खास ध्यान देना जरूरी है। जानिए कुछ जरूरी बातें। नई दिल्लीः जॉब इंटरव्यू से लेकर प्रमोशन तक में हमेशा किसी एक का होता है और साथ में काम करने वाले को बराबर की शैक्षणिक योग्यता के बाद भी नहीं मिलती है। इसके पीछे कई सारे कारण हैं। चाहे भारतीय कंपनी हो या बहुराष्ट्रीय कंपनी, अपने काम में मेहनत दिखाने वाला उम्मीदवार ही कंपनी के लक्ष्यों में बराबर योगदान दे पाएगा। इसीलिए मेहनत के आदर्श को बहुत काम का माना जाता है। इंटरव्यू में यह भी देखा जाता है कि उम्मीदवार में सीखने की चाह कितनी है। इसके पीछे सोच यही होती है कि किसी उम्मीदवार को अपेक्षित कौशल का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। इंटरव्यू के दौरान अक्सर यह सवाल जरूर पूछा जाता है कि हम आपको इस संस्थान में नौकरी क्यों दें? ऐसे सवालों के जवाब में आपको अपनी मार्केटिंग बहुत अच्छे तरीके से करनी होगी। इंटरव्यूअर के सामने अपनी यूनीक क्वॉलिटी, स्ट्रॉन्ग पॉइंट, किस तरह आप दूसरे कैंडिडेट से अलग हैं, इन सारी बातों को बताना चाहिए।

Success Tips: जॉब के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू देते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नौकरी होगी पक्की

कोरोना वायरस के कारण अब अधिकतर चीजें ऑनलाइन होती हैं। फिर चाहे वो नौकरी के लिए इंटरव्यू ही क्यों ना हो। ऐसे में जॉब के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू देते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है। नई दिल्लीः आपका इंटरव्यू आपकी नौकरी और करियर का फैसला करता है। इसलिए जरूरी है की ऑनलाइन इंटरव्यू के समय कुछ बातों का खास ध्यान जरूर रखें। आपको ऑनलाइन इंटरव्यू को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऑनलाइन देते समय भी आपको अपने कपड़ों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आउटफिट या लुक के साथ किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज ना करें। अगर आपका आउटफिट सही नहीं रहेगा तो इंटरव्यू लेने वाला आपको अनप्रोफेशनल समझेगा और आप एक अच्छी जॉब पाने का मौका खो दें। हेडफोन जरूर अपने साथ रखें।अगर आपके पास हेडफोन नहीं होंगे तो हो सकता है कि आपको बार-बार अपनी बात को रिपीट करना पडे़ और यह किसी भी एचआर डिपार्टमेंट को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

error: Content is protected !!