Section-Specific Split Button

Indian Navy Job 2026: SSC ऑफिसर भर्ती 2027 का नोटिफिकेशन जारी, आज ही आवेदन करने का आखिरी मौका

Indian Navy

Indian Navy ने SSC ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है और आज ही आवेदन की आखिरी तारीख है। वैकेंसी की पूरी डिटेल्स के लिए पढ़ें ये खबर…

भारतीय नौसेना ने जारी किया INCET 01/2024 परिणाम, फायरमैन और अन्य पदों के उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट उपलब्ध

INCET रिजल्ट

New Delhi: भारतीय नौसेना ने फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के लिए इंडियन नेवी सिविलियन एंट्रेंस टेस्ट (INCET 01/2024) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अन्य पदों के परिणाम 13 जुलाई 2025 को जारी किए गए थे। रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रियाभारतीय नौसेना INCET रिजल्ट 2025 PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और जन्मतिथि शामिल हैं। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः 1. भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट [joinindiannavy.gov.in](http://joinindiannavy.gov.in) पर जाएं। 2. होमपेज पर रिजल्ट लिंक खोजें: वेबसाइट के होमपेज पर “INCET 01/2024 Result” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। 3. रोल नंबर की खोज करें: रिजल्ट PDF फाइल में अपने रोल नंबर को ढूंढने के लिए “Ctrl + F” दबाएं और अपना रोल नंबर डालें। 4. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें: रिजल्ट की पुष्टि होने के बाद उम्मीदवार PDF फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। 5. प्रिंटआउट लें: भविष्य में उपयोग के लिए उम्मीदवार अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए आगे की प्रक्रियाफायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के लिए उम्मीदवारों को अगले फेज में एंड्यूरेंस टेस्ट देना होगा। इस टेस्ट में फायरमैन लिफ्ट, लंबी कूद, रस्सी पर चढ़ना जैसी शारीरिक परीक्षणों को शामिल किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षण में सफल होंगे, वे अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। सभी पदों के परिणाम और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारभारतीय नौसेना ने जिन पदों के लिए रिजल्ट जारी किए हैं, उनमें फायरमैन, फायर इंजन ड्राइवर, चार्जमैन, ट्रेड्समैन मेट और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अगली चयन प्रक्रिया के लिए सूचना भेजी जाएगी। अगले चरण में क्या होगा?चयनित उम्मीदवारों को अब अपनी शारीरिक दक्षता और अन्य जांच प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जिनके आधार पर अंतिम चयन होगा। फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर के लिए अतिरिक्त शारीरिक परीक्षण के बाद ही उन्हें अंतिम रूप से चुना जाएगा। अन्य पदों के लिए भी संबंधित प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जैसे साक्षात्कार या अन्य मूल्यांकन। महत्वपूर्ण तिथियां:फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर पदों के परिणाम: 15 जुलाई 2025अन्य पदों के परिणाम: 13 जुलाई 2025आगे की चयन प्रक्रिया: शारीरिक परीक्षण और मूल्यांकन भारतीय नौसेना का INCET 01/2024 परीक्षा परिणाम उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अगली चयन प्रक्रिया की तैयारी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से भारतीय नौसेना की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि वे आगामी अपडेट्स से अवगत हो सकें।

सरकारी नौकरी की बड़ी खबर! भारतीय नौसेना ने बड़ी संख्या में निकाली वैकेंसी, जानें नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए दो पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज 29 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,  भारतीय नौसेना ने एमआर और एसएसआर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। वहीं, आवेदन करेक्शन की डेट 14-16 अप्रैल तय की गई है और परीक्षा की डेट 25 मई तय हुई है।  शैक्षिक योग्यता अग्निवीर एसएसआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास की डिग्री के साथ केमेस्ट्री, बायोलॉजी और कंप्यूटर साइंस की डिग्री होनी चाहिए। अग्निवीर एमआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।  इतने बैच के लिए हो रही है भर्ती भारतीय नौसेना अग्निवीर की भर्ती बैच 02/2025, 01/2026 और 02/2026 पर कर रही है।  आयु सीमा 02/2025 के लिए उम्मीदवार की आयु 2004 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। 01/2026 बैच के लिए उम्मीदवार की आयु 2005 से 2008 के बीच में होनी चाहिए। इसके अलावा 02/2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 2005 से 2008 के बीच में होनी चाहिए।  सिलेक्शन प्रोसेसआवेदन करने के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और पीएफटी के आधार पर होगा।  कैसे करें आवेदन ? आवेदन करने के लिए उम्मीदवार  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करें और डिटेल्स फील करें। फिर फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।  सैलरी स्ट्रक्चर अग्निवीर एसएसआरः ट्रेनिंग उम्मीदवार को 14,600 रुपए सैलरी दी जाएगी, जो ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 21 हजार से 69 हजार के बीच में मिलेगी। इस पद में भारतीय नौसेना प्रमोशन भी देगी। अग्निवीर एमआरः एमआर पद के लिए उम्मीदवार को 30 हजार से लेकर 40 हजार तक सैलरी मिलेगी। 

Govt Job: नौकरी की है तलाश तो पढ़ें ये खबर, भारतीय नौसेना ने इस पद पर निकाली भर्ती

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ कर्मचारी के पद के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसकी आवेनद प्रक्रिया कुछ दिन पहले से ही शुरू हुई है। अगर आप इस पद के लिए इच्छुक है तो नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेनद कर सकते हो। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, नौसेना ने इस पद के लिए 327 वैकेंसी निकाली है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट चार मई 2025 है। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी। शैक्षिक योग्यता इच्छुक उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही तैराकी भी आनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास फायरमैन से प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स का सार्टिफिकेट होना चाहिए।  आयु सीमा जो उम्मीदवार इस पद में अप्लाई करना चाहते हैं तो उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।  चयनित प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और स्वीमिंग टेस्ट के आधार पर होगा , जो इन दोनों टेस्ट में पास हो जाता है वह इस पद के लिए चुन लिया जाएगा।  क्या मिलेगी सैलरी ? चयनित उम्मीदवार को इस पद के लिए 18,000 से लेकर 63,200 रुपए के बीच प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।  ऐसे करें आवेदन अधिकारिक वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी डिटेल्स भरें और दस्तावेज़ व हस्ताक्षर अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें, इसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें। 

Govt jobs: नौसेना ज्‍वाइन करने का सुनहरा मौका, यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

भारतीय नौसेना ने नेवी के तहत नाविक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो लोग भारतीय नौसेना ज्वाइन करना चाहते हैं वो उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में बड़े स्तर पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 10वीं पास भी आवेदन दे सकते हैं। Indian Navy MR Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार 19 जुलाई से शुरू होंगे। योग्य और इच्छुक अविवाहित पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की लास्‍ट डेट 23 जुलाई 2021 निर्धारित है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए कुल 350 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!