Section-Specific Split Button

Engineering Jobs in Haryana: हरियाणा में इंजीनियरिंग के पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Haryana: इजीनियरिंग की डिग्री धारण करने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB हरियाणा) ने इंजीनियरिंग एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट (ulbharyana.gov.in) पर अप्लाई कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती के माध्यम से कुल इंजीनियरिंग एसोसिएट्स के 300 पदों को भरा जाएगा। आवेदन तिथि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता इस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता बी.टेक/बीई या एम.एससी है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ulbharyana.gov.in पर जाएं। इन पदों पर होगी भर्तियां इस भर्ती के तहत इंजीनियरिंग एसोसिएट्स की भर्ती हो रही है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग एसोसिएट के 200 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एसोसिएट के 50 पद और बागवानी इंजीनियरिंग एसोसिएट के 50 पद शामिल हैं। आवेदन के लिए योग्यताएं यूएलबी हरियाणा 2025 भर्ती के लिए पात्रता इस प्रकार है- इंजीनियरिंग एसोसिएट (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई. डिग्री होना अनिवार्य है। इंजीनियरिंग एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई. डिग्री आवश्यक है। वहीं, इंजीनियरिंग एसोसिएट (बागवानी) पद के लिए कृषि में प्रथम श्रेणी की डिग्री (बागवानी विशेषज्ञता) या बागवानी/वनस्पति विज्ञान में एम.एससी. (बागवानी विषय के साथ) होना आवश्यक है। ऐसे होगा चयन निदेशालय स्तर पर एक समिति द्वारा सभी आवेदनों की जांच की जाएगी और केवल योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा किसी प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसी, सरकार द्वारा नियंत्रित संस्था या विभाग द्वारा चयनित संस्थान के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें केवल निर्धारित विषयों में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी), मास्टर डिग्री या स्नातक डिग्री के टॉपर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन 1. पहले आधिकारिक वेबसाइट ulbharyana.gov.in पर जाएं।2. अपनी मूल जानकारी का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।3. अपनी नई पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पुनः लॉग इन करें।4. आवेदन पत्र में सही व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।5. अपने फोटो और हस्ताक्षर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।7. फॉर्म जमा करें और अपने रिकॉर्ड के लिए उसकी एक प्रति प्रिंट कर लें।आवेदन करने से पहले उम्मीवार एक बार आवेदन की नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ ले।

Govt Jobs: यहां निकली है 7289 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती, जाने आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एक साथ हजारों पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। चंडीगढ़ः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती निकाली है। जो लोग भी इच्छुक हैं वो लोग इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन करें। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू होगी। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 25 वर्ष की आयु तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। यहां सैलरी 21700 प्रति माह से लेकर 69100 रुपये प्रति माह तक मिल सकती है। इसके लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।

Admission: हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां है पूरी जानकारी

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरु हो गई है। आपको भी लेना है एडमिशन तो जान लें सारी जानकारी। नई दिल्लीः हरियाणा के कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया 24 नवंबर 2020 से शुरु हो गए हैं। सभी राजकीय, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। एडमिशन लेने की आखिरी तारीख सात दिसंबर रात 12 बजे तक है। 10 दिसंबर तक दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 14 दिसंबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस बार कोविड 19 के चलते छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। दाखिले का शेड्यूल 24 नवंबर आवेदन प्रक्रिया शुरू 07 दिसंबर आवेदन का आखिरी दिन 27 नवंबर-10 दिसंबर वेरिफिकेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर मेरिट सूची जारी 14 से 18 दिसंबर फीस भुगतान 21 दिसंबर वेटिंग सूची पर फिजिकल काउंसलिंग शुरू

error: Content is protected !!