Govt Job: DEE असम ने निकाली टीचर के पद पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक, जानें जॉब की अन्य डिटेल्स

नई दिल्लीः प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (DEE) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें आवेदन करने की तारीख नजदीक आ गई है।  अगर आप इस भर्ती के इच्छुक है तो जल्दी से आवेदन कर लें।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, DEE ने लोअर प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीजर और अपर प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के साथ साइंस व हिंदी टीचर के पद पर भर्ती निकाली है। भर्ती पर आवेदन करने की तिथि 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है जिसकी लास्ट डेट 31 मार्च है।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास टीईटी या सीटीईटी पास होना चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।  चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का चयन मेरिट बेसिस के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह सैलरी 14 हजार से लेकर 70 हजार रुपए के बीच में मिलेगी।  कैसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशिलयल वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म फील कर दें। फिर दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर दें और इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें। 

Employment News: NHM ने कई पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास को मिलेगा मौका, जानिये नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः महाराष्ट्र राज्य में स्थिति नेशनल हेल्थ मिशन ने 94 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट चार अप्रैल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, NHM ने लैब टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आप आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो खबर के अंत तक जरूर बने रहे। वैकेंसी डिटेल्सNHM ने मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए 49 पोस्ट, एंटोमोलॉजिस्ट के पद के लिए 7 पोस्ट, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के पद के लिए 7 पोस्ट, लैब टेक्नीशियन के पद के लिए 14 पोस्ट, स्टाफ नर्स के पद के लिए 10 पोस्ट और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (पुरुष) के पद के लिए 7 पोस्ट जारी की है। शैक्षिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास, एमबीबीएस और एमएससी की होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 43 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, रिजर्व कैटेगरी को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन फीसआवेदन करने के लिए रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को 100 रुपए और अन्य वर्ग को 150 रुपए का भुगतान करना होगा। कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेश वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म फील करके डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

error: Content is protected !!