Govt Jobs: इस दिन होगी यूपी में दारोगा लिखित परीक्षा भर्ती, जानें पूरी अपडेट

प्रभावित उत्तर प्रदेश में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जल्द ही लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। लखनऊः जो लोग यूपी दारोगा लिखित परीक्षा भर्ती की राह देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही इस परीक्षा के लिए प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर सीधी भर्ती 2020-2021 शुरू हो जाएगी। ये भर्ता परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद जून के महीने में दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। बता दें की इस बार कुल 9534 उपनिरीक्षक और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इस बार किसी तरह की परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाएगा और सारी व्यवस्था को सही तरीके से किया जाएगा। होली के बाद भर्ती बोर्ड के अधिकारी परीक्षा संचालित कराने वाली संस्था के साथ अहम बैठक भी करेंगे। पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक, गोपनीय और लेखा) के कुल 1277 पदों पर भर्ती-2020 की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी एक से 31 मई के मध्य आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Govt Jobs: 10वीं पास लोगों के लिए इस विभाग में निकली है बंपर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस विभाग में आपके लिए निकली है बंपर वैकेंसी। जानें सैलरी से लेकर नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः कर्नाटक स्टेट कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन लिमिटेड ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदम कई अलग-अलग पदों के लिए मांगे जा रहे हैं। इस अधिसूचना के अनुसार केएससीसीएफ ने अकाउंटेंट, फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट, सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट, चपरासी और जूनियर फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो इच्छुक और योग्य लोग हैं वो 5 अप्रैल से पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://recruitapp.in/ksccf2021/ पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं। आवेदन देने के लिए शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या उसके समांतर किसी संस्थान से एसएसएलसी/पीयूसी/डिग्री/डिप्लोमा जरूर होना चाहिए। वेतन – अकाउंटेंट – 19000-34500 रुपये प्रतिमाह फर्स्ट डिवीजन असिस्टेंट – 13600-26000 रुपये प्रतिमाह सेल्स असिस्टेंट, टाइपिस्ट – 12500-24000 रुपये प्रतिमाह चपरासी – 10400-16400 रुपये प्रतिमाह जूनियर फार्मासिस्ट – 14550-26700 रुपये प्रतिमाह

Govt jobs: इस सरकारी अस्पताल में मांगे जा रहे हैं 370 पदों के लिए आवेदन, अप्लाई करने के लिए जान लें जरूरी बातें

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी रांचीः राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान यानि की RIMS में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदावारों के लिए बड़ी खबर आई है। रिम्स में एक साथ 370 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रिम्स, रांची ने स्टाफ नर्स ग्रेड–ए के पदों की बंपर वैकेंसी निकली है। जो लोग इस नौकरी के लिए आवेदन देना चाहते हैं वो लोग 30 अप्रैल 2021से पहले आवेदन दे सकते हैं। संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, rimsranchi.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आरआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती 2021 ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को भारतीय नर्सिंग परिषद या झारखण्ड नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/ संस्थान से नर्सिंग बीएससी या बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए या अगर कैंडिडेट्स जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा कर चुके लोग इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 बेड वाले किसी अस्पताल में कम से कम दो वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

Govt Jobs: भारतीय रिज़र्व बैंक में निकली 800 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती, जानें क्या है जरूरी योग्यता

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए ये खबर काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने के लिए जान लें जरुरी योग्यता। जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी यहां नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक साथ 800 से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो यहां जान लें इससे जुड़ी सारी जानकारी। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद के लिए 841 वैकेंसी निकाली गई हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च तक ही है। इसकी परीक्षा 9 अप्रैल और 10 अप्रैल 2021 को होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार संबंधित राज्य / केंद्र शासित प्रदेश से 10 वीं कक्षा (एसएससी / मैट्रिकुलेशन) पास हो। जिस जगह के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वह उस भर्ती कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य /केंद्र शासित प्रदेश का निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) के आदार पर किया जाएगा। भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को 10940 से लेकर 23700 रुपए प्रतिमाह सैलरी प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Govt Jobs: अगर आपकी भी उम्र है 30 से कम तो यहां है सरकारी नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन

देश की नामी संस्थान ने सरकारी नौकरी के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए वो लोग भी अप्लाई कर सकते हैं जिनकी उम्र 30 साल से कम है। जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 89 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानें पूरी जानकारी। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तक है। इच्छुक और योग्य लोग FCI की आधिकारिक पोर्टल www.fci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजीएम के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 30 साल अधिकतम होनी चाहिए। इन पदों के लिए ऑनलाइन एग्जाम मई या जून में हो सकती हैं।

Govt Jobs: इस राज्य में निकली 504 पदों पर वैकेंसी, जानें अप्लाई करने की आखिरी तारीख और तरीका

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस राज्य में 500 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। जानें कैसे करना है आवेदन और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख भुवनेश्वरः ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा के विभिन्न राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में 504 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन लोगों के पास 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री सहित कुछ शैक्षिक योग्यता है, वो लोग इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2021 है। जो कैंडिडेट्स हालांकि, 11 जुलाई 2009 से पहले पीएचडी कर चुके और इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें नेट/एसईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान की गई है इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2021 को कम से कम 21 वर्ष की होनी चाहिए, फिलहाल अधिकतम आयु अभी तय नहीं की गई है। जो लोग योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं ऑफिशियल वेबसाइट https://www.opsc.gov.in/Public/OPSC/Default.aspx पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Govt Jobs: RBI में निकली बंपर वैकेंसी, जानें किस तरह करना होगा आवेदन

जो लोग भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने के सपने देख रहे हैं, या उसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। यहां जानें पूरी डिटेल। नई दिल्लीः भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक साथ कई वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए जो लेग योग्य हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई करें, कहीं मौका हाथ से ना निकल जाए। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट पोस्ट में 841 खाली पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं, आवेद करने की आखिरी तारीख 15 मार्च तक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार 1/02/2021 तक अंडरग्रेजुएट होना चाहिए। अंतिम चयन बैंक के ऑनलाइन टेस्ट के प्रदर्शन, एलपीटी में योग्यता, मेडिकल फिटनेस, प्रमाणपत्रों का सत्यापन और बायोमेट्रिक डेटा / पहचान सत्यापन आदि पर निर्भर करेगा।

Govt Jobs: यहां 12वीं पास को मिल रहा है सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें कब तक करना है आवेदन

अब 12वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। कोलकाताः पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 12वीं पास लोग भी आसानी से आवेदन दे सकते हैं। बोर्ड ने वायरलेस ऑपरेटरों के पदों को भरने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए कुल 1251 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं को आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर 22 मार्च 2021 से पहले अप्लाई करें। उम्मीदवारों की कम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित http://wbpolice.gov.in/की गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस अग्रगामी भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को मान्यताप्राप्त बोर्ड से माध्यमिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विभाग की ट्रेनिंग या ट्रेन्ड वॉलंटियर होना जरूरी है।

Govt Jobs: यहां निकली है 10वीं पास लोगों के लिए बंपर वैकेंसी, नौकरी पाने के लिए देना होगा सिर्फ इंटरव्यू

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक नामी संस्थान ने 10वीं पास लोगों के लिए भी बंपर वैकेंसी निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल इस विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। यहां जानें जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तारीख तक की पूरी जानकारी। ऑयल इंडिया में कई पदों पर वैकेंसी हैं। ऑयल इंडिया फिशिंग ऑपरेटर, LPG ऑपरेटर, ड्रिलिंग/वर्कओवर असिस्टेंट ऑपरेटरड्रोलिंग/वर्कओवर ऑपरेटर और ड्रिलिंग/वर्कओवर मैकेनिक के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 फरवरी से 22 मार्च 2021 तक वॉल्क-इन-इंटरव्यू होंगे। इन पदों के लिए 10वीं पास लोग भी अपलाई कर सके हैं। कुल 48 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वॉक इन इंटरव्‍यू के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पते पर पहुंचना होगा।पता: कर्मचारी कल्याण कार्यालय, कर्मचारी संबंध विभाग, नेहरू मैदान, ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान

Govt Jobs: यहां निकली है कई पदों पर बंपर वैकेंसी, 77 हजार तक मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एक साथ कई पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां आपको मिलेगी 77 हजार तक की सैलरी जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर, लीगल ऑफिसर, मैनेजर टेक्निकल सिविल, असिस्टेंट मैनेजर, सहित अन्य पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 53 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। जो इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च, 2021 है। इस पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 63172 रुपये सैलरी दी जाएगी। लीगल ऑफिसर के ग्रेड बी पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 77208 रुपये सैलरी दी जाएगी।

error: Content is protected !!