Section-Specific Split Button

Govt Jobs: इस राज्य में निकली 5378 पदों के लिए वैकेंसी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी। नई दिल्लीः राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक लोगों के लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने राजस्व मण्डल, राजस्थान में 5378 पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों के लि आवेदन का आज आखिरी दिन है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 अप्लीकेशन विंडो आज, 29 जुलाई 2021 की रात 11.59 बजे बंद कर दी जाएगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Govt Jobs:देश के इन विभागों में निकली बंपर वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता और पूरी डिटेल

कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश कर रहा है। ऐसे में सही वक्त और सही अवसर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए हम देशभर में निकलीं सरकारी नौकरियों की जानकारी दे रहे हैं। भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), कीट संग्राहक और अनुसंधान सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आवेदन का आखिरी तारीख 5 अगस्त 2021 है। उम्मीदवार आईसीएमआर- एनआईएमआर की ऑफिशियल वेबसाइट, main.icmr.nic.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं। पंजाब पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर और आर्म्ड पुलिस कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों की भर्ती कुल 4358 पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी  पंजाब पुलिस आधिकारिक वेबसाइट https://iur.ls/punjabpolicerecruitment2021 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Govt Jobs: इन विभागों में निकली है 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई नामी संस्थानों में हजारों पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। लॉकडाउन में भी आपके लिए है कई संस्थानों में नौकरी करने का सुनहरा मौका। माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेडपद का नामः ट्रेड अप्रेंटिसपदों की संख्याः 425अंतिम तिथिः 10 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 8वीं/10वी/आईटीआई/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः mazagondock.in GAILपद का नामः मैनेजरपदों की संख्याः220अंतिम तिथिः 8 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से CA/CMA(ICWA)/बीकॉम या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः gailonline.com UKSSSCपद का नामः लैब असिस्टेंट एवं अन्यपदों की संख्याः 434अंतिम तिथिः 19 अगस्त 2021शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं/ग्रेजुएट/बीएड/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः sssc.uk.gov.in

Govt Jobs: इस विभाग में निकली 2357 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई, जानिए पूरी डिटेल

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए ये खबर काम की है। देश की एक नामी संस्था ने बंपर वैकेंसी निकाली है। इस नौकरी के लिए 10वीं पास लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक संस्था ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। भारतीय डाक के पश्चिम बंगाल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर बंपर वैकेंसी जारी हुई है. इस वैकेंसी के तहत जीडीएस के कुल 2357 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2021 है। आप ऑफिशियल वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए 10वीं पास लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दसवीं में गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम से कम 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Govt Jobs: इस कंपनी में निकली है एक साथ कई पदों पर वैकेंसी, जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी

देश की इस संस्थान ने कई पदों पर सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक संस्था ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ओर से मैनेजर सहित 53 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो लोग भी इच्छुक हैं वो लोग 20 जुलाई से पहले आवेदन भर दें। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वह एचएसएल की अधिकारिक www.hslvizag.in वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के साथ मैनेजमेंट में दो वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए।

Govt Jobs: आयकर विभाग में इन विभिन्न पदों पर बिना परीक्षा के मिल सकती है नौकरी, लाखों में होगी सैलरी, जानें पूरी जानकारी

जो लोग आयकर विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी है। आयकर विभाग ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंसपेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी यहां। मुंबईः आयकर विभाग में नौकरी करने करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। आयकर विभाग ने एक साथ कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिस पर आपको सैलरी भी काफी अच्छी मिलेगी। आयकर विभाग ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, मुंबई ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ , इनकम टैक्स इंसपेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Income Tax Department की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यताआवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2021 है। MTS – उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट होना चाहिए। टैक्स असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से ग्रेजुएट होना चाहिए। वेतनMTS – वेतन स्तर -1 (18000 रुपये से 56900 रुपये)इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – वेतन स्तर -7 (44900 रुपये से 142400 रुपये)टैक्स असिस्टेंट – वेतन स्तर-4 (रु. 25500 से रु. 81100)

Govt Jobs: नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय में निकली सैंकड़ों पदों के लिए वैकेंसी, जानिए जरूरी योग्यता से लेकर आवेदन तक की सारी जानकारी

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय में अलग-अलग पदों के लिए सौ से भी अधिक वैकेंसी निकली है। जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और क्या है अप्लाई करने की आखिरी तारीख। नई दिल्लीः सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सही मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत भी बरबाद लगने लगती है। जो लोग सरकारी नौकरी का तलाश कर रहे हैं उनके लिए काम की खबर है। नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली में ग्रुप बी और ग्रुप सी मंत्रालयी/तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है। भर्ती सूचना के अनुसार लोवर और अपर डिविजन क्लर्क, जूनियर स्टेनो, लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर मेकेनिक, हेड क्लर्क, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टोर कीपर, जूनियर प्रोग्रामर और टेक्निकल असिस्टेंट पदों की कुल 126 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनएसयूटी, दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट, nsut.ac.in पर जाकर 31 जुलाई 2021 से पहले आवेदन करें। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।

Govt Jobs: यहां निकली है हजारों पद पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

जो लोग सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इस जगह हजारों पदों के लिए आवदेन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी। नई दिल्लीः पंजाब के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास लोग भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। PSSSB ने जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चरल) के 659 पदों और पशु चिकित्सा निरीक्षकों के 866 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार पशु चिकित्सा निरीक्षक पद के लिए 30 जुलाई और जूनियर ड्राफ्ट्समैन पद के लिए 22 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। पशु चिकित्सा निरीक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान / गणित विषयों के साथ या जीव विज्ञान / गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 12 वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विज्ञान और पशु स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं जूनियर ड्राफ्ट्समैन के आवेदन के लिए उम्मीदवार 10 वीं पास होना चाहिए और ड्राफ्ट्समैन में ट्रेड सर्टिफिकेट या डिप्लोमा धारक होना चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – https://sssb.punjab.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Govt jobs: बैंकों में निकली बंपर वैकेंसी, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने हजारों के पद पर वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी योग्य उम्मीदवार हैं तो आप भी कर सकते हैं अप्लाई। जानिए आवेदन और नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी नई दिल्लीः अगर आप भी ग्रेजुएशन पास हैं तो आपके लिए है बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका। IBPS ने सीआरपी क्लर्क भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन कल जारी कर दिया था। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक और अन्य बैंकों में क्लेरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईबीपीएस क्लर्क (CRP Clerk-XI 2022-23) अधिसूचना के अनुसार बैंकों में 5858 क्लर्क पदों के लिए आवेदन आज, 12 जुलाई 2021 से किये जा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2021 निर्धारित की गयी है। साथ ही, उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क रु.850 रुपये का भी भुगतान आज से लेकर 1 अगस्त के बीच कर लेना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जानी है। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के लिए आईबीपीएस के अप्लीकेशन पोर्टल, ibpsonline.ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्र सीमा: न्यूनतम – 20 वर्ष और अधिकतम – 28 वर्ष। यानी उम्मीदवार का जन्म 20.07.1993 से पहले और 01.07.2001 के बाद नहीं होना चाहिए। एससी और एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

Govt Jobs: यहां निकली है 8393 पदों के लिए आवेदन, जानिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एक जगह आठ हजार से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है। नई दिल्लीः प्री-प्राइमरी टीचर की सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पंजाब सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा प्री-प्राइमरी टीचर की 8393 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के आखिरी तारीख को 9 जून कर दिया गया है। आवेदन के इच्छुक ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन किया है, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट, educationrecruitmentboard.com पर उपलब्ध कराये गये या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंड्री (12वीं) कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और नर्सरी टीचर एजुकेशन में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

error: Content is protected !!