UP Police के कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर की घोषणा की है। बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर और महिला बटालियन के कुल 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। शारीरिक योग्यतापुरुष उम्मीदवारहाइट: 168 सेमीसीना: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी) महिला उम्मीदवारहाइट: 152 सेमी आयु सीमान्यूनतम: 21 वर्षअधिकतम: 28 वर्षOBC, SC/ST को नियमानुसार छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग को भी 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्कGEN/OBC/EWS: 500 रुपएSC/ST: 400 रुपए सैलरी स्ट्रक्चरआपकी जानकारी के लिए बता दें कि चयनित उम्मीदवार को पे बैंड 9300-34800 रुपए + ग्रेड पे 4200 रुपए के अनुसार वेतन दिया जाएगा। सिलेक्शन प्रोसेस एग्जाम पैटर्न आवेदन प्रक्रिया नोट: आवेदन भरते समय सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और इंटरनेट कनेक्शन तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
Central Railway Recruitment 2025: सेंट्रल रेलवे में 2418 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 2418 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न ट्रेड्स में की जाएगी, जिसमें दसवीं और बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrccr.com पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवश्यक योग्यता और शैक्षणिक पात्रता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) का होना अनिवार्य है, जो किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से प्राप्त किया गया हो। आयु सीमा में किसे मिलेगी छूट न्यूनतम आयु: 15 वर्ष अधिकतम आयु: 24 वर्ष सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी- एससी/एसटी: 5 साल ओबीसी: 3 साल दिव्यांग उम्मीदवार: 10 साल कितना लगेगा आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और ओबीसी: 100 रुपये एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। जानें महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 अगस्त 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) कैसे करें आवेदन? आवेदन के लिए सबसे पहले www.rrccr.com वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “Online Applications” के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। जानें क्या है चयन प्रक्रिया इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अगर आप रेलवे में भविष्य बनाना चाहते हैं और तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए उपयुक्त है। आवेदन प्रक्रिया सरल है और समय रहते आवेदन करना बेहद जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग में 255 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू

New Delhi: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 255 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियोजन विभागों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर जाकर 13 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2025 तय की गई है, जिसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया इस भर्ती में कुल 255 असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग की यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के न्यायिक विभाग में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। आवश्यक योग्यता असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ विशेष योग्यताएं पूरी करनी होंगी। सबसे पहले, उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (LLB) में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं तक हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय में शिक्षा प्राप्त करनी होगी। इसके अलावा, उम्मीदवार को बार काउंसिल के साथ एक पंजीकृत एडवोकेट के रूप में पंजीकरण होना चाहिए। अगर उम्मीदवार इन सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो वे इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। कितनी होनी चाहिए आयु सीमा? आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। इतना देना होगा आवेदन शुल्क आवेदन प्रक्रिया के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), ओबीसी और हरियाणा राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। वेतनमान असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इस वेतनमान में विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी शामिल होंगी। क्या है आवेदन प्रक्रिया? उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद, उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा और आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से सबमिट करना होगा। अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
AAI Junior Executive:जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती, आवेदन 28 अगस्त से शुरू

New Delhi: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को एयरपोर्ट अथॉरिटी में जूनियर ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों का पूरा विवरण AAI में जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 976 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में विभिन्न श्रेणियों के तहत नियुक्तियां की जाएंगी- जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) – 11 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियर-सिविल) – 199 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल) – 208 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 527 पद जूनियर एग्जीक्यूटिव (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 31 पद यह भर्ती विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों के लिए है, जिनमें आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, और आईटी जैसे विषय शामिल हैं। आवेदन योग्यता और आयु सीमा इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जैसे कि आर्किटेक्चर, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी आदि। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास गेट (GATE) परीक्षा का स्कोर कार्ड होना भी जरूरी है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 सितंबर 2025 तक 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क में कोई छूट नहीं दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। वेतनमान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जो उनके अनुभव और पद के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा, वेतन के अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयन प्रक्रिया चयनित उम्मीदवारों का चयन गेट परीक्षा के स्कोर और अन्य चयन प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा और वे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विभिन्न हवाई अड्डों पर काम करेंगे। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को आवेदन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरकर सबमिट करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएगी और उम्मीदवारों को 27 सितंबर 2025 तक आवेदन करना होगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन

New Delhi: स्नातक पास युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने क्लास III असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूरे भारत में स्थित शाखाओं के लिए की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से IBPS के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 है। शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) इस भर्ती अभियान के तहत उचित शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) किया हो। इसके साथ ही, 10वीं और 12वीं कक्षा में अंग्रेज़ी विषय अनिवार्य रूप से पढ़ा होना चाहिए। आयु सीमा (Age Limit) न्यूनतम आयु: 21 वर्षअधिकतम आयु: 30 वर्षउम्मीदवार का जन्म 31 जुलाई 1995 से पहले और 31 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PH) को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन शुल्क (Application Fee) ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) के तहत क्लास III असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके तहत, जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों को 850/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, SC/ST/PH वर्ग के अभ्यार्थियों को 100/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। इस आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाना आवश्यक है। आवेदन कैसे करें (How to Apply) 1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsonline.ibps.in/oicljul25/ पर जाएं।2. “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।3. मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।4. लॉगिन करें, आवेदन पत्र भरें और फोटोग्राफ व हस्ताक्षर अपलोड करें।5. आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।6. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें। OICL की यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो बीमा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा व अन्य चरण शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए अभ्यर्थियों को पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना का पूरा अवलोकन करें और तभी आवेदन करें। समयसीमा का पालन करते हुए जल्द से जल्द आवेदन करना बेहतर होगा
ITPO भर्ती 2025: डिप्टी मैनेजर के 31 पदों पर निकली सरकारी वैकेंसी, 29 अगस्त तक करें आवेदन

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (India Trade Promotion Organisation – ITPO) ने डिप्टी मैनेजर के 31 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 29 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट indiatradefair.com के माध्यम से पूरी की जा सकती है। पदों का विवरण इस भर्ती अभियान के तहत डिप्टी मैनेजर के विभिन्न विभागों में नियुक्ति की जाएगी, जिसमें जनरल कैडर, लॉ, फाइनेंस और अकाउंट, आर्किटेक्चर, सिविल, सिक्योरिटी और फायर विभाग शामिल हैं। आयु-सीमा (Age Limit) पद के अनुसार अधिकतम आयु-सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है- जनरल, लॉ, आर्किटेक्चर, सिविल, सिक्योरिटी और फायर पदों के लिए: अधिकतम 30 वर्षफाइनेंस और अकाउंट के लिए: अधिकतम 32 वर्ष आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwD) को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से सीए, सीएमए, एलएलबी, बी.टेक (सिविल/आर्किटेक्चर), एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। पदानुसार न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता अलग-अलग निर्धारित है, जिसे आधिकारिक अधिसूचना से जांचा जा सकता है। वेतनमान (Salary) डिप्टी मैनेजर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा, अन्य भत्ते और सुविधाएं भी भारत सरकार के नियमों के अनुसार मिलेंगी। आवेदन शुल्क (Application Fee) सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है।अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। कैसे करें आवेदन? 1. ITPO की आधिकारिक वेबसाइट indiatradefair.com पर जाएं।2. “Career” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें।3. सभी दिशा-निर्देश पढ़कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।5. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025: 10,277 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें सभी महत्वपूर्ण जानकारी

New Delhi: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने शुक्रवार, 1 अगस्त से बैंक क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो युवा बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। IBPS क्लर्क भर्ती 2025 के तहत कुल 10,277 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता IBPS क्लर्क भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, विशेष वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 175 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया IBPS क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। मुख्य परीक्षा में अधिक विस्तृत और गहन प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदन कैसे करें? IBPS क्लर्क 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं- 1. सबसे पहले, IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।2. वेबसाइट के होम पेज पर “IBPS Clerk Apply” लिंक पर क्लिक करें।3. अपना पंजीकरण करें और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।4. स्कैन किए गए दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।6. आवेदन सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट लें। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 अगस्त 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: सितंबर 2025मुख्य परीक्षा की तिथि: अक्टूबर 2025 (तारीख की घोषणा बाद में)
राजस्थान में 1100 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों पर बंपर भर्तियां, RPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

New Delhi: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 1100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और 3 सितंबर 2025 तक चलेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे, जिसे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा सकेगा। योग्यता मानदंड भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वेटरिनरी साइंस एवं एनिमल हसबैंड्री में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी अनिवार्य है। साथ ही, राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद, जयपुर से स्थाई या अस्थाई पंजीयन होना जरूरी है। आवेदन से पूर्व इंटर्नशिप पूर्ण करना अनिवार्य होगा। आयु सीमा उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। क्या होगी चयन प्रक्रिया? उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड में आयोजित की जा सकती है। परीक्षा की तिथि और स्थान की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। कितना लगेगा आवेदन शुल्क? इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थियों से आवेदन शुल्क लिया जाएगा। इसके तहत, सामान्य वर्ग / क्रीमीलेयर ओबीसी / क्रीमीलेयर एमबीसी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। जबकि, एससी / एसटी / नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / सहरिया आदि के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को सबसे पहले SSO पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद, रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक साइट विजिट करें।
UPSBCL भर्ती 2025: असिस्टेंट इंजीनियर के 57 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे होगा चयन?

Lucknow: उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPSBCL) ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। विभाग ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल और मैकेनिकल) के कुल 57 रिक्त पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इस भर्ती अभियान के लिए इच्छुक और उचित योग्यता रखने वाले अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण UPSBCL की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए 50 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए 7 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPSBCL) में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल और मैकेनिकल) बनने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (https://bridgecorporationltd.com) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। क्या है शैक्षणिक योग्यता? इस भर्ती अभियान के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री (AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से) मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) साथ ही आवेदकों ने GATE परीक्षा उत्तीर्ण की हो आयु सीमा और मिलेगी छूट इस भर्ती अभियान के तहत अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यूपी के SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी। क्या होगी चयन प्रक्रिया? उम्मीदवारों का चयन कुछ जरूरी चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत GATE स्कोर कार्ड, मेरिट लिस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। ऐसे करें आवेदन 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://bridgecorporationltd.com) पर जाएं।2. होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।3. अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।4. अपनी फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।5. फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें और सबमिट करें।6. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
बिहार पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल की भर्ती, 4361 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

New Delhi: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आ गया है। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में ड्राइवर कॉन्स्टेबल के 4361 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन की प्रक्रिया आज, 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती न केवल बिहार बल्कि देश के अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए भी खुली है। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, उनके पास हल्का मोटर वाहन (LMV) या भारी मोटर वाहन (HMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, पिछड़ा वर्ग (OBC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष, OBC/EBC महिलाओं के लिए 28 वर्ष और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया को सरल रखा गया है ताकि उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकें। आवेदन करने के लिए सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर “महत्वपूर्ण सूचना: बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें (विज्ञापन संख्या 1.02/2025)” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें, जिसमें मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता और शैक्षिक योग्यता आदि भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन पत्र में अन्य विवरण भरें और निर्धारित शुल्क जमा करें। अंत में, फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य रख लें। आवेदन शुल्क कितना लगेगा? सामान्य, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 675 रुपये है। वहीं, बिहार के एससी, एसटी, सभी वर्ग की महिलाओं और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 5,180 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो न केवल बिहार पुलिस में शामिल होना चाहते हैं बल्कि देश की सेवा में भी अपना योगदान देना चाहते हैं। ड्राइवर कॉन्स्टेबल के रूप में चयनित उम्मीदवारों को न केवल सम्मानजनक नौकरी मिलेगी, बल्कि स्थिरता और सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। कैसे करें तैयारी? इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट से गुजरना होगा। इसलिए, अपनी शारीरिक फिटनेस और ड्राइविंग कौशल में सुधार करें। साथ ही, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता पर आधारित प्रश्नों की तैयारी शुरू कर दें।
