UPPSC ने निकाली कंप्यूटर असिस्टेंट की भर्ती, 13 पदों के लिए 1 जुलाई से आवेदन शुरू

Lucknow: सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जिसे जानकर आप भी झूम उठेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 जुलाई 2025 से 1 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो पहले नौकरी की पूरी जानकारी जान लें। वैकेंसी डिटेल्स भर्ती में कुल 13 पदों को श्रेणीवार निम्नलिखित रूप से आरक्षित किया गया है: शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष तक है। वहीं एससी- एसटी और स्पोर्ट्स कोटे के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। पूर्व सैनिकों को सेना में की गई सेवा अवधि + 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया UPPSC कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए चयन चार चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहला लिखित परीक्षा, दूसरा हिंदी टाइपिंग टेस्ट, तीसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चौथा व अंतिम मेडिकल परीक्षण के द्वारा होगा। वेतनमान जो इस परीक्षा में पास हो जाता है और चयनित हो जाता है। उन अभ्यर्थियों को पांच हजार से लेकर 20,200 ग्रेड पे के साथ वेतन दिया जाएगा। प्रारंभिक वेतन लगभग 20,200 रुपए तक हो सकता है। आवेदन शुल्क आवेदन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण तारीखेंऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2025आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अगस्त 2025 उम्मीदवारों के लिए सुझावउम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी दस्तावेज तैयार रखें। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां जैसे एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि आदि की सूचना भी समय-समय पर वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और कंप्यूटर स्किल्स रखते हैं।
Job Alert: BSF में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

New Delhi: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान में कुल 100 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक BSF की आधिकारिक वेबसाइट (www.bsf.gov.in) या (http://www.bsf.gov.in) पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती पदों की जानकारी इस भर्ती में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के तहत हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल दोनों स्तरों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हेड कॉन्स्टेबल के लिए रिक्तियां कॉन्स्टेबल के लिए रिक्तियां शैक्षिक योग्यता इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता होगी: आयु सीमा वेतनमान चयन प्रक्रिया आवेदन कैसे करें? इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट www.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को सही तरीके से भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर ऑफलाइन भेजना होगा। आवेदन पत्र में कोई भी गलती या जानकारी छूटने पर आवेदन खारिज किया जा सकता है, इसलिए ध्यानपूर्वक आवेदन करें। अंतिम तिथि आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट्स चेक करते रहना चाहिए। सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा जारी की गई यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो तकनीकी और सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छाशक्ति रखते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करना चाहिए और चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहिए।
RPF Constable Result 2025: रेलवे पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या? यहां जानें सबकुछ

नई दिल्ली: रेलवे पुलिस बल (RPF) में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी हो चुका है, जिससे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com और क्षेत्रीय RRB वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित CBT परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से RPF में 4208 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू हुई थी और 14 मई तक चली थी। इस भर्ती के लिए कुल 45.30 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन केवल 22.96 लाख उम्मीदवार ही CBT परीक्षा में शामिल हुए। 11 दिनों तक तीन शिफ्टों में आयोजित इस परीक्षा के बाद, 42,143 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (PMT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये भी पढ़ें- DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने लॉन्च किया CSAS पोर्टल, UG-PG दाखिले के लिए शुरू प्रक्रिया कैसे चेक करें रिजल्ट? उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in या अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। होमपेज पर “CEN RPF 02/2024 (Constable): CBT Result & Cut Off Score” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें CBT में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे। अपने रोल नंबर को खोजने के लिए “Ctrl + F” का उपयोग करें और पीडीएफ को डाउनलोड कर लें। यह सुनिश्चित करें कि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, क्योंकि केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही अगले चरण में हिस्सा ले सकेंगे। क्या होगा अगला चरण? शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब पीईटी और पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण की तारीख और एडमिट कार्ड जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। पीईटी में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता, जैसे दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का परीक्षण होगा। पीएमटी में उनकी ऊंचाई, वजन और छाती का माप लिया जाएगा। इसके बाद, सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि PET/PMT और डीवी में बुलाए जाने का मतलब अंतिम चयन नहीं है। अगर किसी उम्मीदवार के दस्तावेजों में विसंगति पाई गई या गलत जानकारी दी गई, तो उनकी उम्मीदवारी किसी भी चरण में रद्द हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को PET/PMT और डीवी का शेड्यूल एसएमएस, ईमेल और वेबसाइट नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेगा। उम्मीदवारों को सत्यापन के दिन सभी मूल दस्तावेज, जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र, साथ लाने होंगे।
NEET PAPER LEAK:रांची के रिम्स से एक और पटना के एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स गिरफ्तार, अभी जांच जारी
नीट पेपर लीक मामले में सरकार एक्शन मूड़ में दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में एक नया कदम उठाया गया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की पूरी रिपोर्ट NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआइ की जांच की आंच रांची के रिम्स तक पहुंच गयी है. सीबीआइ ने रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है। रांची/पटना-नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में सीबाआइ ने गुरुवार को रांची रिम्स से एक और पटना एम्स से चार मेडिकल स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है. रिम्स से गिरफ्तार मेडिकल की छात्रा सुरभि कुमारी एमबीबीएस 2023 बैच के सेकेंड ईयर में पढ़ती है। वह रामगढ़ की रहनेवाली है। पटना एम्स से गिरफ्तार चार मेडिकल स्टूडेंट में थर्ड ईयर में पढ़नेवाले सिवान निवासी चंदन सिंह, पटना निवासी कुमार शानू, धनबाद निवासी राहुल आनंद और सेकेंड ईयर में पढ़नेवाला अररिया निवासी करण जैन शामिल हैं। इन चारों को सीबीआइ ने पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया है। आपको बताते चलें कि नीट पेपल लीक मामले को लेकर छात्रों के विरोध के बाद सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई मामले को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है।
ICSI CSEET Result:इस तारीख को जारी कर दिया जाएगा आईसीएसआई व सीएसईईटी का रिजल्ट, कर लें यह तैयारी
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया जुलाई सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित करने वाला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट आईसीएसआई ने आगे बताया कि सीएसईईटी जुलाई सत्र का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद आईसीएसआई वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए इस स्टेटमेंट को डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को अपने अंक देखने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को लॉग-इन करने और परिणाम तक पहुंचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। सीएसईईटी जुलाई स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, समग्र स्कोर और योग्यता स्थिति जैसे विवरण होंगे। इसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगले चरणों और निर्देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल है।
SBI vacancy:युवाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक में बड़े स्तर पर निकली भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक में युवाओं के लिए सैकड़ों भर्तियां निकली है जिनमें अलग-अलग योग्यता के अनुसार आवेदन किया जा सकता है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट भारतीय स्टेट बैंक ने वीपी वेल्थ, निवेश अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं अगल-अलग है। आवेदन करने के पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in. पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।रिक्ति विवरण उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एसबीआई एसओ रिक्ति 2024 विवरण देख सकते हैं:पोस्ट कुल रिक्तियांकेंद्रीय अनुसंधान दल (उत्पाद नेतृत्व)-2केंद्रीय अनुसंधान दल (सहायता)-2परियोजना विकास प्रबंधक (प्रौद्योगिकी)-1परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय)-2रिलेशनशिप मैनेजर-273वीपी वेल्थ-600रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड-32क्षेत्रीय प्रमुख-6निवेश विशेषज्ञ-56निवेश अधिकारी-49
युवाओं को सरकारी नौकरी में यहां मिलेगा आरक्षण, बिना ब्याज के लोन, पढ़िये ये काम की खबर

जहां एक तरफ अग्निवीर योजना की कुछ लोग अलोचना कर रहे हैं वहीं प्रदेश सरकार ने अग्निवीर जवानों को नया तोहफा दिया है। पढ़िये युवा डाइनामाइट की खास रिपोर्ट नई दिल्ली: अग्निवीर को लेकर हरियाणा सरकार ने नया एलान किया है। अब नायब सिंह सैनी सरकार ने पुलिस और माइनिंग गार्ड में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसद तक आरक्षण देने की घोषणा कर दी है। हरियाणा सरकार ने इसके साथ ही पूर्व अग्निवीरों को एक और नई सुविधा दी है। अब अग्निवीर के तौर पर आर्म्ड फोर्सेज में सेवा दे चुके जवानों बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत तक आरक्षण देने का फैसला किया गया था। इसी क्रम में अब भाजपा शासित हरियाणा सरकार ने भी पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इससे अग्निपथ योजना के तहत बतौर अग्निवीर अपनी सेवाएं देने वाले युवाओं को काफी राहत मिलेगी। हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसद तक आरक्षण देने का फैसला लिया है। खासकर प्रदेश की पुलिस सेवा और माइनिंग गार्ड में पूर्व अग्निवीरों को काफी लाभ मिलने की संभावना है। बता दें कि पूर्व अग्निवीरों के भविष्य और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नायब सिंह सैनी की सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद आलोचकों को जवाब मिल सकता है।
Govt Jobs: अगर आपको भी स्पोर्ट्स में इंट्रस्ट, तो यहां है आपके लिए सरकारी नौकरी का मौका

जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। केंद्र और राज्य सरकार ने कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां जानें नौकरी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में… नई दिल्लीः अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, और सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो आपके लिए है ये खबर। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सीआईएसएफ (Central Industrial Security Force CISF) ने हेड कांस्टेबल (Head Constable) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यहां जानें नौकरी के आवेदन से लेकर शैक्षणिक योग्यता तक के बारे में। CISF पदः- हेड कांस्टेबल, पदों की संख्याः- 300 अंतिम तिथिः- 17 दिसंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः- राज्य या केंद्र सरकार के तहत मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से कक्षा 12 वीं पास, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भी राज्य या राष्ट्र का प्रतिनिधित्व वेबसाइटः- cisfrectt.in सैलरीः- चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 25000 से 81000 हजार तक का वेतन
सरकारी नौकरीः 10वीं पास हैं और पाना चाहते हैं 20 हजार सैलरी, तो जल्दी से यहां करें अप्लाई

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां है आपके लिए सुनहरा मौका। रेलवे ने निकाली है 700 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी। इन पदों पर 10वीं पास लोग भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारियां। नई दिल्लीः भारतीय रेलवे ने 10वीं पास लोगों के लिए सात सौ से भी ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। RRB, Railway पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट लोको पायलेट 85 टेक्नीशियन 221 आवेदन की आखिरी तारीख- 11 नवंबर शैक्षिक योग्यता- इन पदों पर 10वीं और आईआईटी वाले आवेदन कर सकते हैं सैलरी- 20,000 से शुरुआत ऑफिशियल वेबसाइट- www.rrc-wr.com
Govt Jobs: अगर आप 18 साल के हैं और चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो यहां करे अप्लाई, सैलरी होगी 35,000

अगर आप 18 साल के हैं और सरकारी नौकरी तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। देश की एक संस्थान ने कुल 2500 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जानें आवेदन की आखिरी तीथि और बाकि जानकारियां। नई दिल्लीः तेलंगाना स्टेट साउथर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (Telangana State Southern Power Distribution Company Limited- TSSPDCL) ने जूनियर लाइनमैन के 2500 पदों के लिए आवोदन मांगे हैं। जानें नौकरी से जुड़ी जानकारियां। महत्वपूर्ण तिथियांः- ऑनलाइन आवेदन- 22 अक्टूबर से शुरू आॉनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 नवंबर, 2019 ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि- 21 अक्टूबर, 2019 ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिन तिथि- 10 नवंबर, 2019 पदों के लिए वेतनः- जूनियर लाइनमैन के 2500 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 24340/–39405/- रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइटः- TSSPDCL