IIT Guwahati ने घोषित किया GATE 2026 शेड्यूल, फरवरी में चार दिन होगी परीक्षा

Guwahati: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार gate2026.iitg.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल और विवरण देख सकते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जो पीजी प्रवेश और PSU नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा तिथियां और शिफ्ट्स GATE 2026 की परीक्षाएं 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच चार दिनों में आयोजित की जाएंगी। इस बार भी परीक्षा को सुबह और दोपहर की दो शिफ्टों में विभाजित किया गया है।सुबह की शिफ्ट: 9:30 बजे से 12:30 बजे तकदोपहर की शिफ्ट: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक परीक्षाएं पूरे देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होंगी और पूरे आयोजन की जिम्मेदारी IITs के पास होगी। रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा। पहला दिन सुबह की शिफ्ट में निम्नलिखित विषयों की परीक्षाएं होंगी:1. एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग2. इनवायरोमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग3. जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स3. इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग4. मैथमेटिक्स5. माइनिंग इंजीनियरिंग6. टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस7. इंजीनियरिंग साइंसेज़8. लाइफ साइंसेज़ दोपहर की शिफ्ट में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, फिजिक्स और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की परीक्षाएं होंगी। इस दिन छात्रों के लिए काफी व्यस्त रहेगा क्योंकि हर साल इन विषयों में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं। दूसरा दिन सुबह की शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पेपर 1 और स्टैटिस्टिक्स की परीक्षाएं आयोजित होंगी। कंप्यूटर साइंस हर साल सबसे लोकप्रिय विषय रहता है, इसलिए लाखों छात्रों के लिए यह दिन महत्वपूर्ण रहेगा। दोपहर की शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस एंड IT का दूसरा पेपर, इकोलॉजी एंड इवॉल्यूशन, नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं होंगी। उम्मीदवारों को दोनों शिफ्टों के अनुसार अपनी योजना पहले से बनानी होगी ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। तीसरा दिन सुबह की शिफ्ट में सिविल इंजीनियरिंग पेपर 1, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं आयोजित होंगी। सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक उम्मीदवार शामिल होते हैं, इसलिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। दोपहर की शिफ्ट में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग पेपर 2, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग की परीक्षाएं होंगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी बहुत लोकप्रिय विषय है और इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल होते हैं। अंतिम दिन सुबह की शिफ्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी, जो देशभर में सबसे अधिक उम्मीदवारों को आकर्षित करती है। दोपहर की शिफ्ट में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग और डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षाएं होंगी। नए जमाने में AI और डेटा साइंस का महत्व बढ़ रहा है, इसलिए इन विषयों में भी बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे। इस शिफ्ट के साथ GATE 2026 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम समाप्त होगा।
लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत: UP में 2026 शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित, परीक्षा वाले दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPPSC) ने 2026 में होने वाली प्रमुख शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का ऑफिशियल कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें प्रवक्ता (PRAVAKTA), प्रशिक्षित स्नातक (TGT) और यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की तिथियां तय की गई हैं। परीक्षा वाले दिन प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी। यूपीटीईटी की पिछली परीक्षा जनवरी 2022 में हुई थी और चार साल बाद इस बार यह परीक्षा 29-30 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। साथ ही, प्रवक्ता की परीक्षा 15-16 अक्टूबर 2025 को और टीजीटी परीक्षा 18-19 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा तिथियों का पूरा कैलेंडर 1. प्रवक्ता की लिखित परीक्षा: 15 और 16 अक्टूबर 20252. प्रशिक्षित स्नातक (TGT) परीक्षा: 18 और 19 दिसंबर 20253. यूपी टीईटी (UPTET) परीक्षा: 29 और 30 जनवरी 2026 इन तारीखों पर किसी भी अन्य परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। परीक्षा वाले दिन स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रैफिक जाम से राहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के एसीएस दीपक कुमार ने बताया कि परीक्षा के दिन सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इससे न सिर्फ छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में सुविधा होगी, बल्कि ट्रैफिक और भीड़ भी कम होगी। यह कदम अभ्यर्थियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखकर लिया गया है। यूपीटीईटी का चार साल बाद आयोजन UPTET परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को हुआ था, जिसके बाद लंबे समय से इसकी अगली तारीख का इंतजार था। अब चार साल बाद इस परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है, जो शिक्षक बनने के इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए उत्साह का विषय है। शिक्षक भर्ती परीक्षाओं का महत्व प्रवक्ता, टीजीटी और यूपीटीईटी परीक्षा शिक्षक बनने की मुख्य पात्रता हैं। टीजीटी परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में नियुक्ति मिलती है। वहीं, यूपीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। अभ्यर्थियों को सलाह शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं और परीक्षा की तिथियों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं। साथ ही, परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने का प्रयास करें और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां 1. परीक्षा प्रश्न पत्र में विषयवार समान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी आदि विषय शामिल होंगे।2. परीक्षा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक होगा।3. आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे।