Section-Specific Split Button

NEET SS 2021 : जानिए कब होगी नीट एसएस परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी 2021 की डेट्स जारी कर दी हैं। यहां जानिए पूरा शेड्यूल। नई दिल्लीः नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने NEET SS की तारीखों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी डीएम / एमसीएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। नीट एसएस परीक्षा का आयोजन विभिन्न ग्रुप्स के लिए 13 नवंबर और 14 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर 14 सितंबर से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2021 है। एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन विंडो 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक खुली रहेगी। बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी करेगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 9 बजे से 11.30 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से साढ़े 4 बजे तक होगी। 14 नवंबर को केवल एक शिफ्ट ( 3 बजे से 5.30 बजे तक ) में परीक्षा होगी।

TB JEE 2021 Exam Date: एग्‍जाम डेट जारी, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, TJEE 2021 एग्‍जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। जानिए किस दिन होगी परीक्षा और कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड। नई दिल्लीः त्रिपुरा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TJEE 2021) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TBJEE) ने त्रिपुरा जेईई 2021 की नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। त्रिपुरा जेईई 2021 परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 2021 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक नोटिस tbjee.nic.in साइट पर एग्‍जाम डेट की जानकारी देख सकते हैं। यह परीक्षा चार विषयों- फीजिक्‍स, कमेस्‍ट्री, मैथ्‍स और बायोलॉजी के लिए आयोजित की जाती है। वेबसाइट पर जारी ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और कोविड-19 दिशानिर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट, tbjee.nic.in पर विजिट करते रहें। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले त्रिपुरा जेईई 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET UG 2021 Exam Date: जानिए कब से होंगे नीट के एग्जाम, आवेदन आज से शुरू

नीट (यूजी) 2021 परीक्षा देश भर में जल्द ही आयोजित होगी। एनटीए ने कहा है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नई दिल्लीः मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए नीट परीक्षा का आयोजन इस साल 12 सितंबर को होगा। इसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिय शुरू होगी। सोमवार को इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को ट्वीट कर दी है। इसके लिए छात्र 13 जुलाई की शाम 5 बजे से Ntaneet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने लिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। श‍िक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए, परीक्षा केंद्र में सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क प्रदान किया जाएगा। एंट्री और एग्जिट के दौरान स्लॉट, कॉन्टैक्टलेस रजिस्ट्रेशन, उचित सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था आदि को भी सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिये जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछली परीक्षा के 3862 केंद्रों के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

error: Content is protected !!