Section-Specific Split Button

Employment News: राजस्थान के पुलिस विभाग में निकली वैकेंसी, इन कैंडिडेट्स को मिलेगा मौका, पढ़ें पूरी खबर

जयपुरः राजस्थान पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पद पर बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है, जिसका नोटिफिकेशन ऑफिशियल साइट पर जारी हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान पुलिस विभाग ने नौ हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है।  डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी और 17 मई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए फिर आपको नौकरी की कुछ जानकारी देते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की डिग्री और राजस्थान 12वीं लेवल CET परीक्षा पास होना चाहिए।  शारीरिक योग्यता 1. हाइटः भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 168 सेमी और महिलाओं की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। 2. दौड़ः भर्ती में निकलने के लिए पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी को दौड़ पूरी करनी होगी।  3. छातीः भर्ती के लिए पुरुषों का सीना 81 सेमी और  महिलाओं का सीना 86 सेमी होना चाहिए।  आयु सीमा आवेदन के लिए पुरुषों की जन्मतिथि की अधिकतम तारीख  2 जनवरी 1999 और महिलाओं की 2 जनवरी 1994 होनी चाहिए। वहीं उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।  चयन प्रक्रिया उम्मीदवार की भर्ती लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।  एग्जाम पैटर्न भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ओएमआर बेस्ड पर होगी, जिसमें 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक अंक का है जिसके लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने वाल 25 प्रतिशत अंक काट लिए जाएंगे।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवार के लिए फीस 600 रुपए है। वहीं, राज्य के पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ वर्ग, आर्थिक कमजोर, एससी और एसटी वालों के लिए आवेदन फीस 400 रुपए है।  कैसे करें आवेदन ?1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।2. रिक्वायरमेंट वालेसेक्शन में जाकर “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।3. अब मांगे गए डिटेल्स फील करें और डॉक्यूमेंट जमा कर दें। 4. इसके बाद फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें। 

Employment News: तमिलनाडु में पुलिस विभाग के इस पद पर भर्ती जारी, यहां जानिये नौकरी की ताजा अपडेट

चेन्नईः तमिलनाडु राज्य में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेटर के पद पर भर्ती निकाली है।  डाइनामाइट न्यूज़संवाददाता के अनुसार, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 3 मई है। बता दें कि TNUSRB ने 1299 पद पर भर्ती निकाली है। आइए फिर आपको नौकरी की पूरी जानकारी आपको बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मांगे गए दस्तावेज भी होने चाहिए।  आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन तमिल भाषा पात्रता, रिटन एग्जाम, पीईटी और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चर चयनित उम्मीदवार को TNUSRB लेवल 10 के अनुसार 36,900 से लेकर 1,16,600 रुपए प्रति माह सैलरी प्रदान करेगी।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स जो ओपन या डिपार्टमेंटल कोटे से आवेदन कर रहे हैं उन्हें 1000 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, बाकि उम्मीदवार को 500 रुपए फीस देनी होगी।  कैसे करें आवेदन ? 1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल tnusrb.tn.gov.in पर जाएं। 2. इसके बाद पुलिस एसआई भर्ती 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 3. क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स फील करें और खुद को रजिस्ट्रेशन कर लें। 4. अब फॉर्म फील करें और डॉक्यमेंट सब्मिट करके फॉर्म जमा कर दें। 5. ध्यान रखें कि इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूरत के लिए रख लें। 

Govt Job: ओडिशा ने बड़ी संख्या में निकाली भर्तियां, जानिये नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSCने इस पद के लिए 5248 पोस्ट जारी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2025 तक की है, उम्मीदवार आराम से आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यताइस पद के लिए उम्मीदवार के पास एमसीआई और एनएमसी के द्वारा एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 2 जनवरी 1993 से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाभर्ती के लिए उम्मीदवा का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कैसे करें आवेदन ?आवेदन के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाना होगा और इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा। उम्मीदवार खुद को रजिस्ट्रेशन करें और लॉग करें। अब मांगी गई डिटेल्स को फील करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

LHMC ने इस पद पर जारी की वैकेंसी, आवेदन करने की अंतिम तारीख कल, जानें जॉब की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) ने सीनियर रेजिडेंट के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए LHMC ने 273 पदें जारी की हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो चुकी है, जिसकी लास्ट कल यानी 20 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार LHMC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेद करें।  शैक्षिक योग्यताइस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस, बीडीएस, एमडी, एमएस, पोस्ट ग्रेजुएसन, डीएनबी और एमडीएस की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, एससी/एसटी को 5 वर्ष, पीडब्ल्यूडी के सामान्य को 10 वर्ष, पीडब्ल्यूडी के ओबीसी को 13 वर्ष और पीडब्ल्यूडी के एससी/एसटी को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।  चयन प्रक्रियाइस पद के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू की डेट 3-4-7 अप्रैल 2025 रखी गई है।  सैलरी स्ट्रक्चरजो उम्मीदवार इस पद के लिए चुना जाता है उसे 67,700 रुपए से लेकर 2.08,700 रुपए के बीच में हर महीने सैलरी दी जाएगी।  कैसे करें आवेदन ?अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट lhmc-hosp.gov.in पर जाएं और अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें और डिटेल्स फील करें। मांग गए दस्तावेज अपलोड करें और इसे निदेशक, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, शहीद भगत सिंह मार्ग, नई दिल्ली – 110001 वाले पते पर भेज दें। 

Employment News: ESIC ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें आवेदन की अंतिम तारीख

नई दिल्लीः इंदौर में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईएसआईसी ने 113 पदों पर भर्ती निकाली है।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, ईएसआईसी ने इंदौर में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनिय रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी जारी की है। इन सभी पोस्ट पर आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी, जिसकी लास्ट डेट 27 मार्च रहेगी।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री होना जरूरी है।  आयु सीमा सीनियर रेजिडेंट के पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इस पद को छोड़कर बाकि सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 69 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी।  आवेदन करने की फीस आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपए का भुगतान करना होगा, बाकि सभी के लिए फ्री है। सैलरी स्ट्रक्चर  प्रोफेसर को 1,23,100 रुपए हर महीने असिस्टेंट प्रोफेसर को 67,700 रुपए हर महीने सीनियर रेजिडेंट को 67,700 रुपए हर महीने एसोसिएट प्रोफेसर को 78,800 रुपए हर महीने इसके अलावा इन सभी को अलाउंस भी दिया जाएगा। 

BTSC ने निकाली बंपर नौकरियां, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप खुश हो जाओगे। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, BTSC की भर्ती चार मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 1 अप्रैल है। BTSC ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकाली है। यदि आप इन पदों के लिए इच्छुक हैं तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करना है, इसके लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़ें।  भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यताइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त एमबीबीएस क्षेत्र में पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने इन क्षेत्रों में 12 महीने का इंटर्नशिप ट्रेनिंग की हो।  आयु सीमा क्या होनी चाहिए ? इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, जो सभी वर्ग के लिए सामान है। हालांकि महिलाओं को इसमें तीन साल की छूट दी जाएगी।  चयनित प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और वर्क एक्सपीरियंस पर आधारित होगा, जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।  कितनी होगी सैलरी ? जो उम्मीदवार इन पदों पर चयनित हो जाता है उन्हें बीटीएससी प्रतिमाह 15,600 से लेकर 67,000 रुपए के बीच में सैलरी देगी।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के उम्मीदवार को 600 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार को 150 रुपए का भुगतान करना होगा।  कैसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं और अपने आप को रजिस्ट्रर करें। इसके बाद अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करें और डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। इसके बाद फीस जमा करके फॉर्म जमा कर दें। इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर अपने पास रख लें। 

Govt Jobs: सरकारी नौकरी खोज रहे युवकों के लिए बेहतरीन अवसर, PNB के विभिन्न पदों पर भर्ती जारी

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है, जिसे जानकर आप भी खुश हो जाओगे। बता दें, PNB बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए बैंक ने 350 पोस्ट जारी की है।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी लास्ट डेट 25 मार्च है। जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक है वह PNB बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किन पदों पर निकली भर्ती ?1. मैनेजर डेटा साइंटिस्ट : 3 पद2. सीनियर मैनेजर डेटा साइंटिस्ट : 2 पद3. मैनेजर साइबर सिक्योरिटी : 5 पद4. क्रेडिट ऑफिसर : 250 पद5. सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी- 5 पद6. इंडस्ट्री ऑफिसर : 75 पद7. मैनेजर-आईटी : 5 पद8. आईटी : 5 पदकुल पदों की संख्या : 350 शैक्षिक योग्यता इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में बीई या बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए और कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से पास होना चाहिए।  आयु सीमाइन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं आरतक्षित वर्गों को नियम अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।  कितनी मिलेगी सैलरी ?जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए चुना जाएगा, उसे पीएनबी बैंक प्रतिमाह 48,480 से 1,05,280 रुपए  के बीच में सैलरी प्रदान करेगी।  चयनित प्रक्रियाइन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और मेरिट बेसिस पर होगा, जो उम्मीदवारों को पास करना है।  कैसे करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं और फिर करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद “Recruitment for 1025 posts of Specialist Officers under HARP 2024-25” पर टैप करें और खुद को रजिस्ट्रेशन करें। अब एप्लिकेशन फॉर्म फील करें और मांगे गए दस्तावेज़ को अपलोड करें। फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें। 

UPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, इस दिन तक ओपन रहेगी आवेदन विंडो

नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी का अवसर प्रदान किया है। यूपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उन्होंने उम्मीदवारों आवेदन के लिए आमंत्रित किया है।  डाइनामाइट न्यूज़ के मुताबिक, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उससे पहले उम्मीदवार नौकरी की कुछ डिटेल्स जान लीजिए, जो आपके काम आएगी।   यूपीएससी के इन पदों पर होगी भर्ती 1. असिस्टेंट प्रोफेसर के रसायन विज्ञान के पद पर- 3 2. असिस्टेंट प्रोफेसर के कंप्यूटर साइंस के पद पर- 13. असिस्टेंट प्रोफेसर के वाणिज्य पद पर – 14. असिस्टेंट प्रोफेसर के इंग्लिश पद पर- 2 5. असिस्टेंट प्रोफेसर के भूगोल पद पर- 16. असिस्टेंट प्रोफेसर के हिंदी पद पर- 47. असिस्टेंट प्रोफेसर के हिस्ट्री पद पर- 28. असिस्टेंट प्रोफेसर के फिजिक्स पद पर- 29. असिस्टेंट प्रोफेसर के प्लांट साइंस के पद पर- 110. असिस्टेंट प्रोफेसर के पॉलिटिकल साइंस के पद पर- 411, असिस्टेंट प्रोफेसर के जूलॉजी पद पर- 212. असिस्टेंट प्रोफेसर के कॉमर्स पद पर- 3 13. असिस्टेंट प्रोफेसर के अर्थशास्त्र के पद पर- 2 आवेदन करने की योग्यतायूपीएससी की इन भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ मास्टर पास होना चाहिए। इसके साथ यूजीएस नेट पास भी होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवार की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।  आवेदन करने का तरीका सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद ORA फॉर वेरियस वाले लिंक पर जाएं और खुद को रजिस्ट्रेशन करें। फॉर्म फील करें व सब्मिट कर दें। 

error: Content is protected !!