Section-Specific Split Button

IIT बॉम्बे ने विभिन्न पदों पर जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, जानें नौकरी की फुल डिटेल्स

नई दिल्लीः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई यानी आईआईटी बॉम्बे ने कई पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए उम्मीदवार सीधा अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो चुकी है जो 27 मार्च तक जारी रहेगी।  डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, आईआईटी बॉम्बे ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी जारी है। जिसमें कुल 10 पद हैं, जो कुछ इस प्रकार है- आईआईटी बॉम्बे ने एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट में एक पद, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट में 2 पद, प्रोजेक्ट रिसर्च असिस्टेंट में 2 पद, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट के लिए 2 पद और सीनियर प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट में 2 पद शामिल है।  शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या कॉलेज से संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक, एमए, एमबीए, एमएससी, एमसीए की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में अनुभव भी होना चाहिए।  चयन प्रक्रिया इन पदों पर उम्मीदवार का चयन किसी एग्जाम के आधार पर नहीं होगा, बल्कि इंटरव्यू के बेस पर होगा।  सैलरी स्ट्रचरजो उम्मीदवार इनमें से किसी पद पर चयनित हो जाता है उसे कंपनी पद अनुसार सैलरी प्रदान करेगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को कुछ अलाउंस भी दिया जाएगा।  कैसे करें आवेदन ?सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.iitb.ac.in पर जाएं और वहां भर्ती वाले सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन करके लिखा आएगा उसमें क्लिक करें और मांगे गए दस्तावेज और हस्ताक्षर अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें। 

Private Job: Paytm कंपनी ने टीम लीडर के पद पर निकाली वैकेंसी, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता

नई दिल्लीः नौकरी की खोज में लगे हुए युवकों के लिए आज हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आएं हैं, जिसमें उम्मीदवार को काफी अच्छी सैलरी दी जाएगी। हम बात कर रहे हैं, जानी-मानी कंपनी Paytm की। Paytm ने हाल ही में टीम लीडर के पद पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, जो उम्मीदवार इस पद के लिए शॉटलिस्ट होगा, वह पंजाब और हरियाणा में ऑफलाइन सेल्स और ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेगा। आइए आपको नौकरी से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता कंपनी के इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।  जॉब लोकेशन Paytm कंपनी ने यह जॉब पंजाब और हरियाणा राज्य में निकाली है।  सैलरी स्ट्रक्चरएम्बीशन बॉक्स वेबसाइट के अनुसार, कंपनी इस पद के लिए उम्मीदवार को 2 लाख से 8 लाख के बीच सालना सैलरी दे सकती है।  जॉब भूमिका और जिम्मेदारी इस पद पर उम्मीदवार को पंजाब और हरियाणा में डिस्ट्रिब्यूशन और मार्केट ऑपरेशन को बढ़ाना है। इसके अलावा बड़े स्तर पर क्यूआर और सांउड बॉक्स का डेप्लॉयमेंट करना है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सेल्स टीम की पहचान करना और उन्हें भर्ती करना है। साथ ही उन्हें कोचिंग और ट्रेनिंग देना है। इसके अलावा अन्य जिम्मेदारी है।  जरूरी स्किल्स इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स जरूर होनी चाहिए। साथ ही एमएस एक्सेल का नॉलेज, कैंडिडेट को सेल्फ मोटिवेटड करना, टेक्नोलॉजी और यूजर एक्पीरियंस होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के दिमाग में ग्रोथ माइंडसेट होना चाहिए।  अनुभव इस पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास चार साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए। जिसमें सेल्स और दिए गए स्किल्स शामिल हो। 

error: Content is protected !!