ISRO में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, जानें आवेदन से लेकर योग्यता तक की पूरी जानकारी

ISRO Internship 2026

New Delhi: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने छात्रों के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है। इंटर्नशिप 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी और इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। कौन कर सकता है आवेदन? इसरो की इस इंटर्नशिप के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर पर अध्ययनरत छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन से छह महीने पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है, वे भी पात्र हैं।1. उम्मीदवार भारत के मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान या प्रौद्योगिकी विषय में अध्ययनरत होना चाहिए।2. पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक अनिवार्य हैं।3. इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि 45 दिन रखी गई है। ट्रेनिंग स्कीम की अवधि इस प्रकार होगी 1. BE/BTech (6वां सेमेस्टर पूरा)- 45 दिन2. ME/MTech (1वां सेमेस्टर पूरा)- 120 दिन3. BSc/डिप्लोमा (अंतिम वर्ष)- 5 दिन4. MSc (1वां सेमेस्टर पूरा)- 120 दिन5. PhD (Coursework पूरा)- 30 सप्ताह आवेदन प्रक्रिया: ऐसे करें अप्लाई इसरो की इंटर्नशिप में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:1. ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. होमपेज पर “Internship” लिंक पर क्लिक करें।3. “New Registration” पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।4. लॉगिन करके मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।5. विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें। जरूरी बातें ध्यान रखें 1. आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।2. इंटर्नशिप 1 जनवरी 2026 से शुरू होगी।3. आवेदन करने से पहले पात्रता और दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें।4. इस इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों को ISRO के कार्य वातावरण और शोध कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देना है। यह क्यों है खास? ISRO जैसी अग्रणी संस्था में इंटर्नशिप करने से न केवल छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान मिलेगा, बल्कि उन्हें स्पेस रिसर्च, सैटेलाइट डेवलपमेंट और मिशन प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष अनुभव भी मिलेगा। यह इंटर्नशिप उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकती है और उन्हें भविष्य में इसरो या अन्य वैज्ञानिक संस्थानों में रोजगार के अवसर दिला सकती है।

CUET UG 2025: अंतिम उत्तर कुंजी जारी, रिजल्ट जल्द, लाखों छात्रों की धड़कनें तेज

CUET UG 2025

New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिससे लाखों उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। इस बहुप्रतीक्षित घोषणा के बाद अब परिणाम किसी भी समय cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध हो सकते हैं। एनटीए ने इस बार कुल 27 सवालों को अंतिम उत्तर कुंजी से हटा दिया है, जिसका सीधा असर उम्मीदवारों के स्कोर पर पड़ेगा। अंकन योजना के तहत प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कभी भी जारी हो सकता है रिजल्टउम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें। कैसे चेक करें रिजल्टसबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।अब ‘CUET UG 2025 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।एक New Window पर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।इसके बाद’सबमिट’ बटन दबाते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें, जो भविष्य में काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान काम आएगा।अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें, यह काउंसलिंग प्रक्रिया में काम आएगा। Study Tips: पढ़ाई में मन लगाएं, टॉप स्कोरर बन जाएं, अपनाएं ये 10 आसान तरीके कब हुई थी परीक्षा?सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 13 मई से 4 जून तक भारत के 388 केंद्रों और विदेशों के 24 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा 13 भाषाओं में और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के साथ-साथ एक सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जो देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उत्सुक हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा अगला कदम?रिजल्ट के बाद अगला कदम विश्वविद्यालय-विशिष्ट काउंसलिंग प्रक्रिया है। प्रत्येक विश्वविद्यालय, जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का CSAS पोर्टल या इलाहाबाद विश्वविद्यालय का सामार्थ पोर्टल, अपनी प्रवेश प्रक्रिया के लिए अलग-अलग पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। उम्मीदवारों को अपने स्कोर के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा और अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनने होंगे।

error: Content is protected !!