डीयू में दाखिला लेने का आखिरी मौका, जानें कहां-कहां खाली हैं सीटें

डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने का अंतिम दौर जारी है। इससे उन छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा, जिन्हें अभी तक किसी कोर्स और कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया है। नई दिल्ली: डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब कुछ कॉलेजों और कोर्सेज में खाली बची 4725 सीटों के लिए डीयू एक मॉपअप राउंड आयोजित कर रहा है। मॉपअप राउंड में दाखिले के लिए 29 सितंबर को रात 11.59 बजे तक पंजीकरण किया जा सकेगा। फिर 6 अक्टूबर तक दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। इससे उन छात्र-छात्राओं को दाखिला मिल सकेगा, जिन्हें अभी तक किसी कोर्स और कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया है। 16 कॉलेजों की सूची में सीटें खालीकॉलेजों में यह दाखिला 12वीं के अंकों के आधार पर होगा। इच्छुक छात्र-छात्राओं को यह जानना जरूरी है कि किन कॉलेजों और कोर्सेज में मॉप अप राउंड में दाखिला लेने का विकल्प उपलब्ध है। जानकारी के मुचताबिक डीयू की ओर से सीएसएएस पोर्टल पर दी गई 16 कॉलेजों की सूची में अलग-अलग कोर्सेज में सीटें खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा खाली सीटें महिला कॉलेजों और ईवनिंग कॉलेजों में हैं। इन कॉलेजों में सीटें खालींअदिति महाविद्यालय, स्वामी श्रद्धानंद, भगिनी निवेदिता और जाकिर हुसैन कॉलेज में 500 से ज्यादा सीटें खाली हैं। इसके अलावा कालिंदी कॉलेज, भारती कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज जैसे महिला कॉलेजों में 250 से ज्यादा कोर्सेज में सीटें खाली हैं। श्यामलाल कॉलेज, भारती कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज में भी 200 से ज्यादा सीटें रिक्त हैं।
डीयू ने जारी किया दाखिले का स्पॉट राउंड शेड्यूल, जानें पूरी जानकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए स्पॉट राउंड शेड्यूल जारी कर दिया है। स्पॉट एडमिशन राउंड के दौरान अपग्रेड और विथड्रॉ का कोई विकल्प नहीं होगा। नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों के लिए आवंटन-सह-प्रवेश के स्पॉट राउंड-1 के कार्यक्रम की घोषणा की है। जिन अभ्यर्थियों ने सीएसएएस पोर्टल पर स्नातक कोर्सेज में साल 2024-25 में दाखिले के लिए आवेदन किया था, लेकिन 17 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे तक किसी भी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया है, वह अभ्यर्थी स्पॉट राउंड-1 (Spot Round-1) में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से ‘स्पॉट एडमिशन’ का विकल्प चुनना होगा। इच्छुक उम्मीदवार केवल उन प्रोग्राम+ कॉलेज संयोजनों का चयन करने में सक्षम होगा, जहां श्रेणी के अनुसार सीटें खाली हैं। अभ्यर्थी को स्पॉट राउंड में आवंटित सीट पर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट स्वीकार करने में विफलता पर डीयू में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की पात्रता खत्म हो जाएगी और वह सीएसएएस -2024 से बाहर हो जाएगा। एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगीस्पॉट एडमिशन राउंड के दौरान अपग्रेड (Upgrade) और विथड्रॉ का कोई विकल्प नहीं होगा। किसी विशेष स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी। साथ ही स्पॉट एडमिशन के किसी भी अगले राउंड में अपग्रेड नहीं होगी। जानें स्पॉट राउंड-I के लिए शेड्यूलस्पॉट एडमिशन (Spot Admission) के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर की सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड- I के लिए 19 सितंबर 2024 रात 11:59 बजे तक आवेदन करना होगा। वहीं सीट आवंटन की घोषणा 21 सितंबर शाम 3 बजे की जाएगी। छात्रों को आवंटित सीट 21 सितंबर शनिवार शाम 3 बजे से रविवार रात 11:59 बजे तक स्वीकार करनी होगी। कॉलेज को ऑनलाइन आवेदनों को सत्यापित और स्वीकृत 23 सितंबर शाम 4:59 बजे तक करना होगा। उम्मीदवार द्वारा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2024 शाम 04:59 बजे तक होगी। अब तक 72 हजार 263 विद्यार्थी दाखिला ले चुकेजानकारी के मुताबिक, डीयू ने तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया 15 सितंबर को खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों के डैशबोर्ड को फ्रीज मोड (Freeze Mode) में रखने की घोषणा की थी। डीयू ने कहा था कि 17 सितंबर 2024 को शाम 5 बजे के बाद दाखिला ले चुके छात्रों को अपना प्रवेश वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीयू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक तीसरे राउंड में 15 सितंबर तक कुल 72 हजार 263 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
Delhi University: जानिए डीयू में कब शुरू होगी दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया

डीयू में एडमिशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक यहां 46 हजार कैंडिडेट्स का प्रवेश फाइनल हो गया है। जानिये अब डीयू में दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया कब शुरू होगी। नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज (Under Graduate Courses) में दाखिले की प्रक्रिया जोरों से चल रही है। विश्वविद्यालय (University) ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए लिस्ट जारी कर दी थी। अब तक 46 हजार कैंडिडेट्स का प्रवेश फाइनल हो गया है। डीयू यूजी दाखिले के पहले राउंड के तहत 27613 कैंडिडेट्स ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। वहीं 11244 छात्रों ने ‘फ्रिज’ का विकल्प चुना है। फ्रिज का मतलब है कि जो कोर्स और कॉलेज का कॉबिनेशन दिया गया है, उस पर विचार किया जाना बाकी है और अंतिम फैसला इसके बाद ही होगा। आज 21 अगस्त को ऑनलाइन फीस जमा की जा सकेगीदिल्ली विश्वविद्यालय (DU) द्वारा दिये गये सीट्स को 83678 छात्रों ने स्वीकार कर लिया है, जिसका मतलब है कि जो सीट्स इन्हें दी गई, उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया है। पहले राउंड में यूनिवर्सिटी ने 19,378 कैंडिडेट्स को सीट्स ऑफर की थी। इनमें से 46, 171 छात्रों ने एडमिशन पर अपनी मुहर लगा दी और फीस भी जमा कर दी है। आज यानी 21 अगस्त को ऑनलाइन फीस जमा की जा सकती है। कब खुलेगा कोर्स कांबिनेशन का प्रिफरेंस चेंज करने का विकल्पआज पहले राउंड की काउंसलिंग के लिये फीस जमा होने के बाद बाकी बची सीट्स पर दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए एडमिशन प्रक्रिया (Admission Process) शुरू होगी। 22 अगस्त को शाम 5 बजे से कॉलेज और कोर्स कांबिनेशन का प्रिफरेंस चेंज करने का विकल्प खुलेगा। ये विंडो 23 अगस्त को शाम 4.59 बजे तक खुलेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूईटी यूजी स्कोर (CUET UG Score) के आधार पर दाखिला मिलता है। यूजी एडमिशन (UG Admisssion) के लिए इस बार 2.45 लाख छात्रों ने आवेदन किये थे। यहां एडमिशन पाना लाखों युवाओं का सपना होता है। देश-विदेश से छात्र डीयू में पढ़ने का सपना देख दिल्ली आते हैं। साथ ही यहां से पढ़ अपने सपनों को साकार करते हैं।