Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

DU PhD Admission: बिना मास्टर डिग्री के भी कर सकेंगे PhD; जानिए FYUP के नियम

New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने छात्रों के लिए एक अहम फैसला लिया है। जो छात्र चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) पूरा करेंगे, वे अब बिना मास्टर डिग्री लिए सीधे PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल ने इस नए नियम को मंजूरी दे दी है। इस कदम से छात्रों का समय बचेगा और वे जल्द ही अपनी रिसर्च शुरू कर सकेंगे। DU PhD Admission में किन छात्रों को होगा फायदा? PhD के लिए सीधे अप्लाई करने के लिए, छात्र का चार साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स पूरा होना जरूरी है। साथ ही, उनके कम से कम 75% मार्क्स या उसके बराबर CGPA होने चाहिए। SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), EWS और PwBD कैटेगरी के छात्रों को मार्क्स में 5% की छूट दी जाएगी। हालांकि, एडमिशन सिर्फ मार्क्स के आधार पर नहीं होगा; छात्रों को एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू भी पास करना होगा। DU PhD Admission के लिए क्या नियम हैं? यह नया नियम सिर्फ उन छात्रों पर लागू होता है जिन्होंने चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा किया है। जिन छात्रों ने तीन साल की अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी की है, उन्हें PhD के लिए अप्लाई करने से पहले मास्टर डिग्री लेनी होगी। पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में कम से कम 55% मार्क्स जरूरी होंगे और मौजूदा नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के लिए छूट मिलेगी। DU PhD Admission में छात्रों को कैसे फायदा होगा? इस फैसले से छात्रों का एक से दो साल का समय बचेगा। वे कम उम्र में रिसर्च शुरू कर सकेंगे और अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। उम्मीद है कि इस कदम से रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। DU PhD Admission के फैसले को लेकर उठाए गए सवाल हालांकि, कुछ सदस्यों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका तर्क है कि सीधे PhD प्रोग्राम में आने वाले छात्रों के लिए रिजर्वेशन के नियमों को और साफ़ करने की जरूरत है। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए नॉन-JRF फेलोशिप की राशि बढ़ाने की भी मांग की गई है। अब सबकी नजरें उन गाइडलाइन्स पर हैं जो यूनिवर्सिटी इन मुद्दों पर जारी करेगी। निष्कर्ष यदि आप भी PhD में दाखिला लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।

DU में नौकरी का मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

DU Recruitment

New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय ने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। DU में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी नियुक्ति DU की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर नियुक्ति पूरी तरह अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। किन पदों पर होगी भर्ती DU की इस भर्ती अभियान के तहत विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक योग्यता मानदंड ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। DU भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव DU में ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर पद के लिए बीई, बीटेक या एमसीए डिग्री के साथ कम से कम 8 वर्षों का अनुभव अनिवार्य है। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए बीसीए या बीएससी डिग्री के साथ 5 वर्षों का अनुभव मांगा गया है। वहीं कंप्यूटर लैब असिस्टेंट पद के लिए बीसीए, बीएससी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव आवश्यक है। सैलरी स्ट्रक्चर की जानकारी इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर को प्रति माह 1,00,000 रुपये, ऑफिस असिस्टेंट को 25,000 रुपये और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट को 20,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। यह वेतन पद और अनुभव के अनुसार निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया कैसे होगी आवेदन प्राप्त होने के बाद उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ईमेल या फोन के माध्यम से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन पूरी तरह इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। हालांकि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी। निष्कर्ष अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

CUET UG 2024 का रिजल्ट जल्द होगा आउट, नए सत्र की शुरूआत 16 या 17 अगस्त से होंगी शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश के मुताबिक दिल्ली विश्वविधालय में नए सत्र की शुरूआत 16 अगस्त या 17 अगस्त के आस-पास हो सकती है। वहीं CUET UG 2024 का रिजल्ट को अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। नई दिल्ली: CUET UG 2024 का रिजल्ट को अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने कहा कि अभी रिजल्ट आने में समय है। रिजल्ट आने के बाद ही एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली विश्वविधालय में पढ़ने वाले विधार्थियों के मन में CUET UG 2024 के परिणाम को लेकर चिंता बढ़ती ही जा रही है, कहीं उनका दिल्ली विश्वविधालय में एडमिशन हो पाएगा या नहीं। वाइस चांसलर ने कहा कि दिल्ली विश्वविधालय में नए सत्र की शुरूआत 16 अगस्त या 17 अगस्त के आस-पास हो सकती है। उन्होनें कहा कि जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि उनका साल या सेशन में देर हो जाएगी, वे इस बात की चिंता न करें क्योंकि इन सभी के लिए सब कुछ समय पर पूरा हो जाए इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होनें यह भी जानकारी दी है कि सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्रों की कक्षाएं 01 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। साथ ही बी.टेक और एलएलबी की कक्षाएं 01 अगस्त से शुरू होंगी।

CBSE Board Exam: एग्जाम कैंसिल होने के बाद कैसे होंगे एडमिशन, जानिए क्या है डीयू का फॉर्मूला

सीबीएसई और कुछ राज्य बोर्ड द्वारा 12वीं के बोर्ड एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। इसके बाद हर किसी के मन में यहीं सवाल है कि कॉलेज में एडमिशन कैसे होंगे। जानिए इसके लिए क्या है DU की प्लानिंग। नई दिल्लीः CBSE बोर्ड समेत कुछ अन्य बोर्ड्स ने अपनी 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद एडमिश को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इस बीच DU ने अपनी प्लानिंग बताई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस बार भी उनकी यूनिवर्सिटी में मेरिट के आधार पर ही एडमिशन किए जाएंगे। यानी एंट्रेस एग्जाम के ऑप्शन के बारे में नहीं सोचा जाएगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक्टिंग वाइस चांसलर ने कहा है कि अब मेरिट को ही आधार माना जाएगा। अगर जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय की बात करें तो यहां पर एंट्रेस एग्जाम के जरिए ही एडमिशन होता है। लेकिन जब माहौल ठीक होगा तब एंट्रेस एग्जाम करवाया जाएगा। अगर ये देरी से होता है या बच्चों का एडमिशन देरी से होता है तो अकादमिक ईयर को उस तरह एडजस्ट किया जाएगा।

DU PG Admission 2020: डीयू के इन 10 पीजी कोर्सेज में एडमिशन आज से शुरु, यहां देखें डिटेल्स

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 के लिए PG कोर्सेज में एडमिशन आज से शुरु हो गए हैं। यहां जानें पूरी डिटेल्स नई दिल्लीः जो उम्मीदवार वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी कोर्सेज में एडमिशन चाहते हैं उनके लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 10 कोर्सेज की एक सूची जारी की है, जिसके दाखिले आज से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए छात्र डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए 1 दिसंबर से स्नातकोत्तर छात्रों के लिए कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। एमए साइकोलाजी, अंग्रेजी, इतिहास, कंपरेटिव इंडियन लैंग्वेज, एलएलबी, एलएलएम, एमए अप्लायड साइकोलॉजी, हिंदी, बंगाली, एमकॉम हैं।

Admission Alert: दिल्ली यूनिवर्सिटी की कटऑफ लिस्ट आनी शुरू, जानिए कब से शुरू होंगे एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के लिए पहली कटऑफ लिस्ट आनी शुरू हो गई है। जल्द ही एडमिशन भी शुरू हो जाएंगे। नई दिल्लीः दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों के लिए पहली कटऑफ आनी शुरू हो गई है। कल से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इस साल कोरोना की वजह से एडमिशन की प्रक्रिया में भी बदवाल किए गए हैं। इस साल एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। किरोड़ीमल कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, श्री अरविंदो कॉलेज समेत कई कॉलेजों की ओर से भी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। डीयू की कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स के लिए डीयू 2020 कट ऑफ लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल पर चेक कर सकते हैं।