Section-Specific Split Button

DMRC Recruitment: दिल्ली Metro में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में नौकरी (Job) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों (Candidate) के लिए सुनहरा अवसर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विभिन्न पदों (Post) पर भर्ती (Recruitment) का ऐलान किया है। योग्य उम्मीदवार (Candidate) निर्धारित तिथियों में बिना देर किए आवेदन (Apply) कर सकते हैंआवेदन तिथिअसिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर- 1 नवंबरडिप्टी जनरल मैनेजर/ ट्रैक/ ओएंडएम – 7 नवंबरसुपरवाइजर- 8 नवंबरसुपरवाइजर इलेक्ट्रिकल- 25 अक्टूबर इन पदों पर होगी भर्तीजिसमें सुपरवाइजर (S&T), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) शामिल हैं। ऐसे करे आवेदनउम्मीदवारों को सबसे पहले DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसे भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ “कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली” के पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी भेजा जा सकता है। ईमेल के माध्यम से भी भरा जा सकता है फॉर्मदिल्ली मेट्रो ने ईमेल के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार करने का विकल्प दिया है। इच्छुक उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कैन कर के application form को career@dmrc।org पर भेज सकते हैं।

error: Content is protected !!