Section-Specific Split Button

SSB में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 827 पद खाली, इस दिन से खुलेंगे आवेदन; जानें Apply करने का सही तरीका

SSB Recruitment

SSB ने एक बड़ी भर्ती जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी नीचे दी गई है।

Indian Air Force ने खोला बड़ा मौका, अग्निवीर वायु फॉर्म दोबारा शुरू; जल्दी करें अप्लाई

Indian Air Force

New Delhi: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर बेहद काम आने वाली है। Indian Air Force ने अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 एग्जामिनेशन 2026 के लिए री-ओपन फॉर्म नोटिस जारी किया है, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है जो 10 मार्च 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार Indian Air Force की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल जांच शामिल होगी। वैकेंसी की पूरी डिटेल्स नीचे दी गई है…. जरूरी तारीखें Online Apply Start Date : 12 January 2026Online Apply Last Date : 08 February 2026Last Date For Fee Payment : 08 February 2026 Re-Open FormOnline Apply Start Date : 03 March 2026Online Apply Last Date : 10 March 2026Last Date For Fee Payment : 10 March 2026Exam Date : 30-31 March 2026Exam City Details : March 2026Admit Card : 24-48 Hours Before the Exam DateResult Date : Will Be Updated Here Soon आवेदन फीस For General/ OBC/ EWS : 550 रुपये प्लस18% GSTFor SC/ ST : 550 रुपये प्लस18% GST Indian Air Force में भर्ती के लिए आयु सीमा Minimum Age : 17.5 YearsMaximum Age : 22 YearsAge Between : 01 January 2006 to 01 July 2009 (Both Date Inclusive) शारीरिक योग्यता साइंस सब्जेक्ट के लिए: कैंडिडेट्स को मैथ्स, फ़िज़िक्स और इंग्लिश के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स और इंग्लिश में 50% मार्क्स होने चाहिए। वहीं संबंधित सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स और इंग्लिश में 50% के साथ 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फ़िज़िक्स और मैथ्स (नॉन-वोकेशनल सब्जेक्ट) के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स 50% एग्रीगेट मार्क्स और इंग्लिश में 50% के साथ पूरा किया होना चाहिए। साइंस सब्जेक्ट के अलावा: कैंडिडेट्स को कम से कम 50% एग्रीगेट मार्क्स और इंग्लिश में 50% मार्क्स के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए या कम से कम 50% एग्रीगेट मार्क्स और इंग्लिश में 50% मार्क्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स पूरा किया हो। सभी कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल जानकारी पूरी तरह से पढ़ लेनी चाहिए। Indian Air Force के लिए शैक्षिक योग्यता Minimum HeightMale : 152.5 cmsFemale : 152 cmsForm North East / Hilly Areas : 147 cmsForm Lakshadweep : 150 cms Chest77 cms & Expansion 05 cms Weightऊंचाई और उम्र के अनुपात में RunningMale : 1.6 km in 07 MinutesFemale : 1.6 km in 08 Minutes 10 Push-ups01 Minutes (Male) 10 Shit-ups01 Minutes (Male)01.30 Minutes (Female) 20 Squats01 Minutes (Male) 15 Squats01 Minutes (Female) Indian Air Force में कैसे करें आवेदन? आवेदन करने के लिए सबसे पहले Indian Air Force की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर, एयर फ़ोर्स अग्निवीर एयर इनटेक 01/2027 नोटिफिकेशन देखें। अब एयर फ़ोर्स अग्निवीर रीओपन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, ईमेल ID और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें। अब अपनी यूज़र ID और पासवर्ड से लॉगिन करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज़ फोटो, सिग्नेचर और दूसरे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। एप्लीकेशन फीस पे करें और फॉर्म सबमिट करें। निष्कर्ष अगर आप इस पद में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

सेना में अफसर बनने का बड़ा मौका! आज से खुली ऐसी भर्ती, जिसे मिस करना पड़ेगा भारी

SSC Technical Recruitment

New Delhi: भारतीय सेना ने अपने तकनीकी विभाग को मजबूत करने के लिए SSC टेक्निकल भर्ती 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 350 पदों पर योग्य इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया शुरू इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 05 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E/B.Tech) की डिग्री हो या फिर वे इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हों। अंतिम वर्ष के छात्र चयनित होने की स्थिति में डिग्री पूरी करने का प्रमाण देना होगा। यह भर्ती पूरी तरह से तकनीकी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए है, इसलिए गैर-इंजीनियरिंग अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आयु सीमा SSC टेक्निकल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से एसएसबी (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों की मानसिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, तकनीकी ज्ञान और शारीरिक फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा। एसएसबी इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही भारतीय सेना में तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलेगी। आवेदन कैसे करें ? SSC टेक्निकल भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:1. सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।2. होमपेज पर मौजूद ‘Officer Entry Apply/Login’ विकल्प पर क्लिक करें।3. नए उम्मीदवार ‘Registration’ पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।4. लॉगिन करने के बाद Officers Selection- Eligibility पेज खोलें।5. मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।6. आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।7. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। क्यों खास है यह भर्ती भारतीय सेना में SSC टेक्निकल एंट्री के जरिए चयनित उम्मीदवारों को न केवल प्रतिष्ठित पद मिलता है, बल्कि उन्हें देश सेवा का अवसर भी प्राप्त होता है। इसके साथ ही आकर्षक वेतनमान, भत्ते, आवास, चिकित्सा सुविधा और करियर ग्रोथ के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। सलाह उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

453 पदों के लिए UPSC CDS-II परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

UPSC CDS-II रिजल्ट 2025

New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS-II) परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में भाग लेने वाले हजारों कैंडिडेट्स इस समय अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UPSC CDS-II परीक्षा 14 सितंबर 2025 को देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए कुल 453 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। CDS-II परीक्षा का चयन प्रक्रिया CDS-II परीक्षा में चयन की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होती है:1. लिखित परीक्षा: पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होती है, जिसमें उनके ज्ञान, मानसिक क्षमता और तर्कशक्ति की परीक्षा होती है। 2. एसएसबी इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद कैंडिडेट्स को एसएसबी (Services Selection Board) द्वारा आयोजित इंटरव्यू में सम्मिलित होना होता है। यह एक सख्त चयन प्रक्रिया है जिसमें उम्मीदवार की शारीरिक, मानसिक और नेतृत्व क्षमता का परीक्षण किया जाता है। 3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: इंटरव्यू के बाद कैंडिडेट्स के सभी दस्तावेजों की जांच की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आवश्यक शर्तों को पूरा किया गया है।4. मेडिकल टेस्ट: आखिरी चरण में कैंडिडेट्स का मेडिकल परीक्षण किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शारीरिक रूप से भी इन पदों के लिए उपयुक्त हैं। CDS-II परीक्षा रिजल्ट चेक करने का तरीका UPSC CDS-II परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं: 1. सबसे पहले, UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.inपर जाएं।2. वेबसाइट पर UPSC CDS (II) 2025 Result के लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद, एक PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी जिसमें परीक्षा परिणाम होगा।4. उम्मीदवार अपनी स्क्रीन पर परिणाम खोज सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।5. रिजल्ट का एक फोटोकॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा, और इसके लिए कोई व्यक्तिगत सूचना भेजी नहीं जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार PDF डाउनलोड करनी होगी। नौकरी के अवसर इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए लगभग 453 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के विभिन्न पद शामिल हैं। इस अवसर के तहत चयनित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर की सबसे प्रतिष्ठित उपलब्धियों में से एक होगा।

error: Content is protected !!