CLAT Admit Card 2021: क्लैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) द्वारा आयोजित किये जाने वाले कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। जानिए उम्मीदवार कहां से डाउनलोड कर सकते हैं अपना एडमिट कार्ड। नई दिल्लीः क्लैट के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिये गये हैं। उम्मीदवार सीएलएलयू के क्लैट परीक्षा पोर्ट्ल, consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक से क्लैट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किये जाने हैं। सीएनएलयू ने क्लैट एडमिट कार्ड 2021 में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने की स्थिति में डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या की स्थिति में स्टूडेंट्स मदद के लिए फोन नंबर 080-47162020 पर फोन कर सकता है या फिर ऑफिशियल ईमेल आईडी – clat@consortiumofnlus.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। क्लैट 2021 का आयोजन 23 जुलाई को किया जा रहा है। लॉ के यूजी और पीजी दोनों कोर्सेज़ के लिए यह परीक्षा 23 जुलाई 2021 को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपके एग्जाम सेंटर, सब्जेक्ट कोड की जानकारी के साथ-साथ कोविड-19 के दिशानिर्देश एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे।
CLAT Exam Date: इस दिन है क्लैट की परीक्षा, देखें शेड्यूल

कंसॉर्टियम ऑफ एनएलयू ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2021 की तारीख बदल दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के कारण क्लैट 2021 की तारीख बदली जा रही है। देखें पूरा शेड्यूल नई दिल्लीः कंसॉर्टियम ऑफ एनएलयू ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2021 की तारीख बदल दी है। पहले ये एग्जाम 9 मई को होने वाली थी, पर सीबीएसई बोर्ड के कारण परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। अब क्लैट 2021 का आयोजन 13 जून 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवार 31 मार्च 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्लैट की वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के जरिए पूरी करनी है। क्लैट की परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज, लीगल रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग व क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस एग्जाम में गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी होती है।
Success Tips: आप भी इस साल देने वाले हैं क्लैट का एग्जाम, तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

देश भर में लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण कई एग्जाम की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में इसी बीच कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन 21 जून को किया जा रहा है। जो बच्चे इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज हम उनके लिए लाए हैं कुछ जरूरी टिप्स। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः लॉकडाउन और कोरोना के कहर को देखते हुए कई एग्जाम की तारीखें आगे बढ़ी दी गई हैं। इसी सिलसिले में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की भी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अगर आप भी इस एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो जानें कुछ जरूरी टिप्स। तैयारी के लिए पुराने पेपरों को एक बार देख लें, इससे आपको काफी मदद मिलेगी। शुरुआत में इसका सिलेबस थोड़ा मुश्किल वाला नजर आता है, पर धीरे-धीरे ये आपके लिए आसान होता जाएगा। तैयारी के लिए हर दिन कम से कम कुछ घंटे निकालना जरूरी है। लॉजिकल रीजनिंग के सेक्शन की तैयारी में आर एस अग्रवाल की एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग मदद ले सकते हैं। आप जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतनी ही ज्यादा आपके लिए बेहतर होगा।