Section-Specific Split Button

Railway Recruitment: रेलवे में इन पदों पर जॉब के अवसर, एक क्लिक में जानें सबकुछ

railway job- news

New Delhi: भारतीय रेलवे ने टेक्नीशियन के बंपर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए कुल 6565 पदों के लिए सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पदों का विवरण इस भर्ती के तहत कुल पदों में से 323 पद टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और 6242 पद टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए निर्धारित किए गए हैं। ग्रेड I सिग्नल के पदों के लिए उम्मीदवार के पास BSc या संबंधित डिप्लोमा होना अनिवार्य है, जबकि ग्रेड III के पदों के लिए 10वीं पास के साथ ITI जरूरी है। JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट आयु सीमा और आरक्षित वर्ग उम्र सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय की गई है। ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्र 18 से 33 वर्ष और ग्रेड III के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। वेतनमान रेलवे में टेक्नीशियन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों का वेतन ग्रेड और लेवल के अनुसार तय होगा। ग्रेड I सिग्नल के लिए लेवल 5 के तहत 29,200 रुपये और ग्रेड III के लिए लेवल 2 के तहत 19,900 रुपये प्रारंभिक वेतन के रूप में मिलेगा। आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है। वहीं, SC, ST और PWD उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। UP Jobs 2026: हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; यहां जानें सबकुछ चयन प्रक्रिया कुल चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन से पहले सावधानियां भारतीय रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले अपने आधार नंबर और 10वीं के प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी का मिलान कर लें। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

CBSE: स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के लिए CBT का परिणाम घोषित, जानें कैसे करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नई दिल्लीः सीबीएसई ने स्टेनो असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई परीक्षा के नतीजे अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन्होंने ये परीक्षा दी है वो लोग cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई के परिणामों के अनुसार सीनियर असिस्टेंट के पद के लिए 60 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 25 उम्मीदवारों का और जूनियर असिस्टेंट के लिए 204 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है। सीनियर असिस्टेंट के लिए सीबीटी की परीक्षा 30 जनवरी 2021, स्टेनोग्राफर के लिए 31 जनवरी 2020 और जूनियर असिस्टेंट के लिए 29 जनवरी 2020 और 30 जनवरी 2020 को सीबीटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया गया। स्किल टेस्ट के लिए सीनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के लिए 20 फरवरी, 2021 को परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं, जूनियर असिस्टेंट के लिए 21 फरवरी 2021 को परीक्षा का आयोजन किया गया था।

GPAT 2021: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट का एडमिट कार्ड हुआ जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने GPAT 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इस लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नई दिल्लीः एनटीए ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट 2021 परीक्षा के एडमीट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो लोग ये परीक्षा देने वाले हैं वो लोग वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए जीपैट 2021 का आयोजन एक कम्पयूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में 27 फरवरी को करेगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले लोगों का कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट फार्मेसी कोर्स (MPharma) में प्रवेश होगा। GPAT 2021 परीक्षा तीन घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में फिजिकल केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी सहित विषयों के प्रश्न शामिल होंगे।

error: Content is protected !!