CBSE 10th-12th Board Exam Date: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्री ने की ये बड़ी घोषणा

कोरोना के कारण बच्चों की पढ़ाई और एग्जाम पर काफी असर पड़ा है। इस कारण अब बोर्ड की परीक्षा को लेकर लोगों के मन में सवाल आ रहो हैं। जिसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक बड़ी घोषणा की है। नई दिल्लीः कोरोना के कारण स्टूडेंट्स की परीक्षा और पढ़ाई दोनों पर असर पड़ा है। जिसके बाद अब बच्चों और पेरेंट्स के बीच बोर्ड एग्जम की तारीख को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोर्ड एग्जाम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट कर लिखा है- कल हम कोशिश करेंगे की उन्हें परीक्षा की तिथियां घोषित कर सकें…. अभी भी कुछ हिस्सा ऐसा है, जिनके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा नहीं है। अभी ऑनलाइन परीक्षाओं का कोई विचार नहीं है। लिखित परीक्षाएं कराने का विचार है। शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने कहा कि राज्य सरकारों, छात्रों और अभिभावकों से प्रतिक्रिया लेने के बाद हम कल बोर्ड परीक्षा के लिए रोडमैप की घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हम ऑनलाइन शिक्षा के लिए 33 करोड़ छात्रों को लाने के लिए चैनलाइज कर चुके हैं। फिर भी अभी सभी बच्चों तक ऑनलाइन नहीं पहुंचा जा सकता है।
CBSE Single Girl Child Scholarship: आवेदन की तारीख बढ़ी आगे, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। यहां जानें कब तक आवेदन के फॉर्म भर सकते हैं। नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 पास करने वाली छात्राओं के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कीम की आवोदन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी, 2020 होगी। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा। वो उम्मीदवार जो इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
CBSE 12th Practical Exam 2021 : सीबीएसई ने जारी की 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट

सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी। इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम के नियमों में काफी बदलाव होगा। यहां जानिए क्या होंगे वो नए नियम नई दिल्लीः सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगे। बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन को लेकर एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी की है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियुक्त एक्सटर्नल एग्जामिनर द्वारा ही प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाएगी। स्कूल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर मार्क्स अपलोड किए जाएंगे। सभी स्कूलों को एक ऐप लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा जिस पर उन्हें प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान की स्टूडेंट्स के हर बैच की ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी।