Section-Specific Split Button

CAT 2021 Notification: कॉमन एडमिशन टेस्ट के एग्जाम की डेट जारी, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2021, भारतीय प्रबंधन संस्थानों और देश के अन्य टॉप बिजनेस स्कूलों के लिए एंट्रेंस परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू होने वाली है। जानिए पूरी डिटेल डाइनामाइट न्यूज़ पर नई दिल्लीः भारतीय प्रबंधन संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईआईएम अहमदाबाद कैट 2021 आयोजित करेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 4 अगस्त से शुरु होने वाला है। देश के अन्य टॉप बिजनेस स्कूलों के लिए एंट्रेंस परीक्षा, रविवार, 28 नवंबर, 2021 को तीन सेशन में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी कर दी गई है। इस एंट्रेंस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन चार अगस्त से शुरू होंगे। अहमदाबाद, अमृतसर, बैंगलोर, बोधगया, कलकत्ता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझीकोड, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, रोहतक, संबलपुर, शिलांग, सिरमौर, तिरुचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापत्तनम में आईआईएम में पोस्टग्रेजुए और अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए ये परीक्षा होनी है। कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार कैट 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी छात्रों के लिए, योग्यता परीक्षा में न्यूनतम आवश्यक अंक 45 प्रतिशत है।

Success Tips: आप भी देने वाले हैं CAT का एग्जाम, तैयारी के समय इन बातों का रखें ध्यान

देश भर में लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण कई एग्जाम की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में इसी बीच कैट परीक्षा का आयोजन देर से किया जा रहा है। जो बच्चे इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज हम उनके लिए लाए हैं कुछ जरूरी टिप्स। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः लॉकडाउन और कोरोना के कहर को देखते हुए कई एग्जाम की तारीखें आगे बढ़ी दी गई हैं। इसी सिलसिले में कैट परीक्षा एडमिशन टेस्ट की भी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अगर आप भी इस एग्जाम की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो जानें कुछ जरूरी टिप्स। केट की परीक्षा बड़े स्तर पर होती है, जिसमें देश के चुनिंदा होनहार विद्यार्थी ही सफल हो पाते हैं। छात्रों को चाहिए कि एक बार की बजाय कई सिटिंग में पढ़ाई करें, इससे विषय सामग्री को तैयार करना आसान हो जाता है, क्योंकि बीच-बीच में गैप करने से माइंड फ्रेश हो जाता है। विद्यार्थियों को दिमाग को शांत और तेज बनाने के लिए हर दिन ध्यान और प्राणायाम करना चाहिए। इससे याद करने की क्षमता में वृद्धि होगी और थकान भी नहीं होगी।

error: Content is protected !!