Section-Specific Split Button

NCRTC ने इन कैंडिडेट्स के लिए निकाली भर्ती, जानिये नौकरी की सारी जानकारी

नई दिल्लीः नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NCRTC) ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, NCRTC की भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है। वहीं, परीक्षा मई 2025 में आयोजित की जाएगी। वैकेंसी डिटेल्सजूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए 16 पदजूनियर मेंटेनर इलेक्ट्रिकल के लिए 18 पदजूनियर मेंटेनर मैकेनिकल के लिए 10 पदजूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के लिए 3 पदजूनियर इंजीनियर सिविल के लिए 1 पदअसिस्टेंट एचआर के लिए 3 पदप्रोग्राम एसोसिएट के लिए 4 पदअसिस्टेंट कॉरपोरेट हॉस्पिटैलिटी के लिए 1 पद शैक्षिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटी, बीसीए, बीएससी, बीबीए, कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। कैसेर करें आवेदन ?आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करें और सारी डिटेल भरकर फीस जमा कर दें। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें और इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें। आवेदन फीसआवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के उम्मीदवार को 1 हजार रुपए जमा करना होगा। बाकि सब के लिए फीस निशुल्क है।

HPCL ने इंजीनियर्स के लिए निकाली बंपर नौकरियां, जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्लीः हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, HPCL कंपनी में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिन पहले ही शुरू हो चुकी है जिसकी लास्ट डेट 30 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। वैकेंसी डिटेल्सजूनियर एग्जीक्यूटिव के मैकेनिकल पद के लिए 11 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव के इलेक्ट्रिकल पद के लिए 17 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव के इंस्टूमेंटेशन पद के लिए 6 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव के केमिकल पद के लिए 1 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव के अग्नि एवं सुरक्षा पद के लिए 28 पोस्ट जारी है। शैक्षिक योग्यताकिसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाउम्मीदवार का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, स्किल टेस्ट, पर्सनल टेस्ट और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चरजिन उम्मीदवारों का चयन हो जाता है उसे HPCL की तरफ से प्रतिमाह 30 हजार से सेलकर 1 लाख 20 हजार तक सैलरी मिलेगी। कैसे करें आवेदनHPCL में भर्ती के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और करंट ओपनिंग पर क्लिक करें। इसके बाद जिस पद में भर्ती करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें और फॉर्म फील करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

Govt Job: UPPSC PCS में अप्लाई करने वालों के लिए बड़ी सौगात! भर्ती की आवेदन तारीख बढ़ी

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस के तहत SDM समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन तारीख UPPSC ने बढ़ा दी है। अब आप इस पद में 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, UPPSC ने पीसीएस की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू कर दी थी, जिसकी लास्ट डेट 24 मार्च तय हुई थी, जो अब बढ़कर 2 अप्रैल हो गई है। आइए आपको नौकरी से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा आवेदन के लिए कैंडिडेट्स की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।  सिलेक्शन प्रोसेस UPPSC में भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  आवेदन फीसUPPSC में भर्ती के लिए सामान्य वर्ग को 125 रुपए, अनुसूचित जाति व जनजाति को 65 रुपए और दिव्यांग को 25 रुपए जमा करने होंगे।    कैसे करें आवेदन ? आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स UPPSC की वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म फील करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर दे। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

Govt Job: नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर, OPSC में निकली बंपर नौकरियां

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल के पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। OPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर 5248 पोस्ट निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSC की भर्ती आज यानी 25 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम की तारीख एक महीने बाद 24 अप्रैल तय हुई है। वहीं, इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस भी जमा नहीं करनी है, यह निःशुल्क आवेदन है। शैक्षिक योग्यतआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1993 से बाद का होना चाहिए। भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाOPSC में भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवार का चयन हो जाता है उन्हें OPSC के नियम अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। एग्जाम पैटर्नआपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिटन एग्जाम 200 अंको का होगा जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा। यह सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप में होगा। यह एग्जाम तीन घंटे का होगा, जिसमें नेगटिव मार्किंग भी की जाएगी। कैसे करें आवेदन ?अधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें और फॉर्म भरे। अब मांग गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।

DFCCIL द्वारा निकाली गई भर्ती पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जानें नौकरी की अन्य अपडेट

नई दिल्लीः डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (DFCCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। इस भर्ती के लिए DFCCIL ने  642 पोस्ट जारी की है जिसमें जूनियर मैनेजर सहित अन्य पद शामिल है।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, DFCCIL में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू हो चुकी थी, जो 22 मार्च यानी आज तक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1000 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।  वैकेंसी डिटेल्स और शैक्षिक योग्यता  DFCCIL ने एमटीएस, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार होनी चाहिए। एमटीएसः 10वीं पास और मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 साल का आईटीआई सर्टिफिकेटएग्जीक्यूटिवः तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा जूनियर मैनेजरः आईसीडब्लूए, एमबीए, सीए, सीएस, पीजी डिप्लोमा आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।  सैलरी स्ट्रक्चर1. एमटीएस : 16,000 से लेकर 45,000 रुपए तक प्रतिमाह2. एग्जीक्यूटिव : 30,000 से लेकर 1,20,000 रुपए तक प्रतिमाह3. जूनियर मैनेजर : 50,000 से लेकर 1,60,000 रुपए तक प्रतिमाह चयन प्रक्रियाजूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिवः इन पदों पर चयन सीबीटी 1 और 2 टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। एमटीएसः इस पद के लिए उम्मीदवार का चयन सीबीटी 1 व 2 टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक दक्षता परीक्षण और इवैल्यूएशन टेस्ट के आधार पर होगा।  आवेदन फीस जो उम्मीदवार जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पद के लिए आवेदन कर रहा है उसे 1 हजार रुपए जमा करने होंगे। वहीं, जो एमटीएस पद के लिए अप्लाई कर रहा है उन उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन निःशुल्क है।  कैसे करें आवेदन ?सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dfccil.com पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेर करके मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें और फीस जमा कर दें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Success Tips: 12वीं के बाद बैंक में बनाना चाहते हैं करियर तो, इन परीक्षाओं की करें तैयारी

अगर आप 12वीं के बाद शानदार करियर के लिए बैंक की तरफ जाना चाहते हैं, तो आपके काम की है ये खबर। नई दिल्लीः क्या आप भी बारहवीं के बाद बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको इस खबर से काफी मदद मिलने वाली है। 12वीं पास उम्मीदवार प्रत्येक वर्ष IBPS की ओर से आयोजित परीक्षा को पास कर बैंक में नौकरी हासिल कर सकते हैं। इस एग्जाम को पास करने के बाद उम्मीदवारों को क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर की जॉब मिल सकती  है। अगर कोई अभ्यर्थी देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निकाली जाने वाली जूनियर एसोसिएट क्लर्क लेवल की परीक्षाओं की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। साथ ही साथ इस एग्जाम में शामिल होने के किए उमीदवारों को ग्रैजुएशन भी पास करना पड़ेगा।  

error: Content is protected !!