Section-Specific Split Button

C-DAC Vacancy 2025: सी-डैक में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

New Delhi: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने मैनेजर, प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CDAC की आधिकारिक वेबसाइट (cdac.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत 646 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन तिथि इच्छुक आवेदक 20 अक्तूबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर होगी भर्तियां प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। शैक्षिक योग्यता उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बी.टेक/बी.ई, एम.ई/एम.टेक, एमसीए, एम.फिल/पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती की प्रत्येक पद (Manager, Project Associate व अन्य) के लिए अनिवार्य शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य मापदंडों का विवरण जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। आयु सीमा ऊपरी आयु सीमा प्रत्येक पद के लिए विस्तृत विज्ञापन में अलग-अलग निर्धारित की गई है। साथ ही, भारत सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांग (PwD) और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन केंद्रों पर के लिए होगी भर्तियां ये भर्तियां के माध्यम से बैंगलोर,चेन्नई, हैदराबाद,कोलकाता, मुंबई,नोएडा,पुणे तिरुवनंतपुरम, सिने गुवाहाटी के लिए हैं। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग/इंटरव्यू आदि चरणों के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे होगा चयन सी-डैक भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की प्रारंभिक जांच शैक्षणिक रिकॉर्ड और आवेदन विवरण के आधार पर होगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा आयोजित की जा सकती है, जिसका निर्णय प्रबंधन द्वारा लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें प्रदर्शन को प्रमुख चयन मानदंड माना जाएगा। अंत में, चयनित उम्मीदवारों के आवेदन में दी गई सभी जानकारियों का मूल दस्तावेजों से सत्यापन किया जाएगा। रेलवे में 2570 पद खाली, JE से लेकर DMS तक नौकरी का मौका, जानें आवेदन की तरीका ऐसे करें आवेदन 1. CDAC की ऑफिशियल वेबसाइट www.cdac.in पर जाएं।2. करियर बटन पर क्लिक करने के बाद3. Registration Form लिंक पर क्लिक करें।4. अगले पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।5. जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।6. फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Bihar Jeevika Bharti: बिहार में इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पटना: बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (brlps.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के तहत कुल 2747 रिक्त पदों को भरा जाएगा।  आवेदन तिथिऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 18 अगस्त 2025 है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवश्यक स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाइस भर्ती के लिए 18 से 37 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर होगी भर्तीब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक ऐसे करें आवेदन : 1.ऑफिशियल वेबसाइट www.brlps.in पर जाएं। 2. “Career” सेक्शन पर क्लिक करें। 3. Jeevika Bharti 2025 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 4. “Apply Online” पर क्लिक करें। 5. रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। 6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 7. फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (बीआरएलपीएस) द्वारा बिहार जीविका भर्ती 2025 जारी की गई है। यह सोसाइटी बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है। इसे बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के रूप में नामित किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहार के 38 जिलों के सभी 534 प्रखंडों में “जीविका” मॉडल को बढ़ावा देना है।

Govt Job: UPPSC PCS में अप्लाई करने वालों के लिए बड़ी सौगात! भर्ती की आवेदन तारीख बढ़ी

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस के तहत SDM समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन तारीख UPPSC ने बढ़ा दी है। अब आप इस पद में 2 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।  डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, UPPSC ने पीसीएस की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू कर दी थी, जिसकी लास्ट डेट 24 मार्च तय हुई थी, जो अब बढ़कर 2 अप्रैल हो गई है। आइए आपको नौकरी से जुड़ी अन्य डिटेल्स के बारे में बताते हैं।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।  आयु सीमा आवेदन के लिए कैंडिडेट्स की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।  सिलेक्शन प्रोसेस UPPSC में भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  आवेदन फीसUPPSC में भर्ती के लिए सामान्य वर्ग को 125 रुपए, अनुसूचित जाति व जनजाति को 65 रुपए और दिव्यांग को 25 रुपए जमा करने होंगे।    कैसे करें आवेदन ? आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स UPPSC की वेबसाइट पर जाएं और रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म फील करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर दे। इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

error: Content is protected !!