Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Bihar Board: आज से खुला परीक्षा फॉर्म, 16 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका! देखें जरूरी तारीखें

Bihar Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 को लेकर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर दी है। 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 16 सितंबर 2026 तक अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। खास बात यह है कि विद्यार्थी खुद से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं भरेंगे। आवेदन की पूरी प्रक्रिया संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान के जरिए पूरी होगी। इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय छात्रों को समय रहते अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। स्कूल के जरिए ही जमा होगा फॉर्म (Bihar Board) बिहार बोर्ड के निर्देश के मुताबिक इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म के लिए intermediate.biharboardonline.com और मैट्रिक परीक्षा के लिए exam.biharboardonline.org का इस्तेमाल स्कूल प्रमुख करेंगे। स्कूल के प्रधान वेबसाइट से परीक्षा फॉर्म डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। छात्रों को फॉर्म की दो प्रतियां भरनी होंगी। एक कॉपी स्कूल में जमा होगी, जबकि दूसरी कॉपी पर प्रधान के हस्ताक्षर, मुहर और तारीख के बाद उसे विद्यार्थी को वापस दिया जाएगा। एक छोटी गलती भी पड़ सकती है भारी (Bihar Board) फॉर्म भरते समय छात्रों को अपनी जानकारी बेहद ध्यान से जांचनी होगी। नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति और चुने गए विषय समेत सभी विवरण प्रमाण पत्र में दर्ज जानकारी से मिलाने होंगे। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो आवेदन की तय अवधि के दौरान स्कूल के प्रधान के जरिए उसमें सुधार कराया जा सकता है। बोर्ड ने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना भी अनिवार्य किया है। एक विद्यार्थी के लिए एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा। फोटो और सिग्नेचर को लेकर भी नियम (Bihar Board) परीक्षा फॉर्म के साथ लगने वाली फोटो के लिए भी बोर्ड ने खास मानक तय किए हैं। रंगीन फोटो 35 एमएम × 30 एमएम की होनी चाहिए और जेपीजी/जेपीईजी फॉर्मेट में 50 से 100 केबी के बीच होनी चाहिए। फोटो का बैकग्राउंड सफेद या हल्का हरा होना चाहिए। वहीं सिग्नेचर की फाइल 10 से 20 केबी की और निर्धारित आकार 3.5 सेंटीमीटर × 1 सेंटीमीटर रखा गया है। हस्ताक्षर सफेद कागज पर नीली या काली स्याही से होना चाहिए। इंटर की फीस कितनी है? (Bihar Board) इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए नियमित आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विद्यार्थियों की परीक्षा फीस 1430 रुपये रखी गई है। स्वतंत्र परीक्षार्थियों के लिए यह फीस 1770 रुपये है, जबकि क्वालीफाइंग विद्यार्थियों के लिए 2110 रुपये निर्धारित किए गए हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के नियमित विद्यार्थियों को 1830 रुपये और स्वतंत्र विद्यार्थियों को 2170 रुपये जमा करने होंगे। 16 सितंबर है आखिरी मौका (Bihar Board) बिहार बोर्ड ने साफ किया है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए फॉर्म और फीस जमा करने की समय सीमा 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक है। छात्रों को इस अवधि के भीतर स्कूल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: कल आएगा बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Bihar STET 2025

Patna: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET) 2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने BSEB STET Result Date की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उनके अनुसार बिहार STET 2025 का रिजल्ट कल यानी 5 जनवरी 2026 को जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन जारी होगा परिणाम बोर्ड द्वारा यह परिणाम ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी, जिसके बाद वे अपना रिजल्ट देखने के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे। कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी परीक्षा के लिए श्रेणीवार न्यूनतम उत्तीर्ण अंक निर्धारित किए हैं।सामान्य वर्ग: 50 प्रतिशतपिछड़ा वर्ग (BC): 45.5 प्रतिशतअत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 42.5 प्रतिशतSC, ST, दिव्यांग, महिला उम्मीदवार: 40 प्रतिशत इन अंकों को प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही एसटीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण माने जाएंगे और आगे की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। चार आसान स्टेप्स में ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड बिहार STET 2025 का रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान हैस्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bihar-stet.com पर जाएं।स्टेप 2: होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 3: एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और परीक्षा तिथि चुनकर लॉगिन करें।स्टेप 4: स्क्रीन पर परिणाम खुल जाएगा, जहां से आप रिजल्ट चेक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कब हुई थी Bihar STET 2025 परीक्षा Bihar STET 2025 परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थियों को 27 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। फाइनल आंसर की भी हो सकती है जारी सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से फाइनल आंसर की भी प्रकाशित की जा सकती है। इससे अभ्यर्थियों को अपने अंकों और परिणाम को लेकर पूरी स्पष्टता मिल जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करते समय एप्लीकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल पहले से तैयार रखें। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और स्कोरकार्ड का प्रिंट या PDF सुरक्षित जरूर रखें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।