Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Bank Of Baroda ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, पढ़ें पूरी जानकारी

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा ने नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है। बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर, बिजनेस यूनिट मैनेजर, रिलेशनशिप सीनियर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य लोगों को बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन करना होगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी, EWS और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये है। साथ में जीएसटी और पेमेंट गेटवे चार्ज भी देने होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में वैकेंसी डिटेलमैनेजर-बिजनेस फाइनेंस- 1रिलेशनशिप मैनेजर-120रिलेशनशिप सीनियर मैनेजर-20हेड मार्केटिंग आटोमेशन-1हेड एआई-1हेड मर्चेंट बिजनेस एक्वॉयरिंग-1डिजिटल पार्टनरशिप लीड फिनटेक-1प्रोजेक्ट मैनेजर हेड- 1जोनल लीड मैनेजर-मर्चेंट एक्वॉयरिंग बिजनेस-13ATM/KIOSK बिजनेस यूनिट मैनेजर-10न्यू एज मोबाइल बैंकिंग एप प्रोडक्ट मैनेजर-10मैनेजर एआई इंजीनियर-10यूआई/यूएक्स स्पेशलिस्ट/यूजएबिलिटी-8मर्चेंट एक्वॉयरिंग ऑपरेशन टीम-12 शैक्षिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवोदकों को सीए/एमबीए/बीई/बीटेक/पीजीडीएम किया होना अनिवार्य है। उम्र सीमाइस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 22 साल से लेकर अधिकतम उम्र 48 साल है। ये उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन

बैंक ऑफ बड़ौदा में बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है। अगर आप बैंक में काम करने के इच्छुक हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिये आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भर्ती के माध्यम से बीसी सुपरवाइजरों के पदों पर बहाली होगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिये गये संबंधित योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमाजो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं उनकी आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और युवा उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 65 वर्ष है। कैसे होगा सेलेक्शनइस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें अप्लाईजो उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहा हैं उसे निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को भरकर सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, साबरकांठा क्षेत्रीय कार्यालय, दूसरी मंजिल परफेक्ट एवेन्यू, शामलाजी हाईवे रोड, सहकारी जिन, हिम्मतनगर- 383001 इस पते पर भेजना होगा।

error: Content is protected !!