Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2026: 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने इंटर लेवल अलग-अलग पोस्ट की भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 25,311 पोस्ट के लिए है। BSSC एप्लीकेशन फॉर्म 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गया है और कैंडिडेट 16 फरवरी 2026 (बढ़ाई गई तारीख) तक अप्लाई कर सकते हैं। 01 अगस्त 2025 को कम से कम उम्र 18 साल और ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 37 साल (पोस्ट के हिसाब से) होनी चाहिए। कैंडिडेट बिहार BSSC इंटर लेवल भर्ती 2026 की सभी डिटेल्स भी देख सकते हैं। लिंक नीचे दिए गए हैं। सकते हैं | बिहार BSSC इंटर लेवल ऑनलाइन 2026 से (25,311 पोस्ट)- तारीख बढ़ी ज़रूरी तारीखें एप्लीकेशन फीस सभी उम्मीदवार: Rs. 100/-पेमेंट मोड (ऑनलाइन): आप इन तरीकों से पेमेंट कर सकते हैं:डेबिट कार्डक्रेडिट कार्डइंटरनेट बैंकिंगIMPSकैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट बिहार BSSC इंटर लेवल नोटिफिकेशन 2026: 01 अगस्त 2025 तक उम्र की लिमिट। कम से कम उम्र : 18 सालज़्यादा से ज़्यादा उम्र : 37 साल (UR पुरुष)BSSC स्टडी गाइडज़्यादा से ज़्यादा उम्र : 40 साल (UR महिला)ज़्यादा से ज़्यादा उम्र : 40 साल (BC/ EBC पुरुष, महिला)ज़्यादा से ज़्यादा उम्र : 42 साल (SC/ ST पुरुष, महिला)बिहार BSSC अपने नियमों के हिसाब से इंटर लेवल के लिए उम्र में छूट देता है। बिहार BSSC इंटर लेवल रिक्रूटमेंट 2026 : वैकेंसी डिटेल्स पोस्ट का नाम पोस्ट की संख्या एलिजिबिलिटी क्राइटेरियाकैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या इंस्टीट्यूशन से 12वीं क्लास (इंटरमीडिएट) एग्जाम पास होना चाहिए। कैटेगरी पोस्ट की संख्या जनरल 11,145 EWS 2508 BC 2755 BC फीमेल 839 EBC 4298 SC 3525 ST 241 बिहार इंटर लेवल रिक्रूटमेंट 2026 : सिलेक्शन का तरीकाप्रीलिम्स रिटन एग्जाममेन्स रिटन एग्जामस्किल टेस्ट (अगर लागू हो)डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनमेडिकल एग्जाम उन सभी प्रशिक्षुओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो टेक्निकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही जानकारी पहुँचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें।
बिहार में नेत्र सहायक के 220 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

New Delhi: बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने नेत्र सहायक (Ophthalmic Assistant) के कुल 220 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को सुलभ और सशक्त बनाना है। आवेदन की तिथि और प्रक्रिया इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 शाम 6 बजे तक रखी गई है। उम्मीदवार राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है। रिक्त पदों का वर्गानुसार वितरण इस भर्ती में आरक्षण नीति के तहत विभिन्न वर्गों को शामिल किया गया है- सामान्य वर्ग: 87 पदआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 22 पदअनुसूचित जाति (SC): 35 पदअनुसूचित जनजाति (ST): 3 पदअत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 40 पदपिछड़ा वर्ग (BC): 26 पदमहिला पिछड़ा वर्ग: 7 पद यह आरक्षण बिहार सरकार की नीतियों के अनुसार लागू किया गया है। जानें क्या है शैक्षणिक योग्यता? नेत्र सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।इसके अलावा, ऑप्टोमेट्री में दो साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।संबंधित फील्ड में कार्य अनुभव और कम्प्यूटर ज्ञान को प्राथमिकता दी जा सकती है। इतनी होनी चाहिए आयु सीमा उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।विभिन्न श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है- सामान्य पुरुष: 37 वर्षओबीसी, सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिलाएं: 40 वर्षअनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): 42 वर्ष सरकारी नियमों के अनुसार दिव्यांग उम्मीदवारों को भी आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इतना देना होगा आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 500 रुपयेSC/ST (बिहार निवासी), सभी वर्ग की महिलाएं और दिव्यांग उम्मीदवार: 125 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग। ये है चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के होंगे। विषय होंगे- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे उम्मीदवारों को बिना डर के जवाब देने का मौका मिलेगा।
BTSC ने निकाली बंपर नौकरियां, चाहिए होगी ये शैक्षिक योग्यता, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए हम एक बेहतरीन अवसर लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप खुश हो जाओगे। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, BTSC की भर्ती चार मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 1 अप्रैल है। BTSC ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकाली है। यदि आप इन पदों के लिए इच्छुक हैं तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करना है, इसके लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़ें। भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यताइन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त एमबीबीएस क्षेत्र में पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने इन क्षेत्रों में 12 महीने का इंटर्नशिप ट्रेनिंग की हो। आयु सीमा क्या होनी चाहिए ? इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, जो सभी वर्ग के लिए सामान है। हालांकि महिलाओं को इसमें तीन साल की छूट दी जाएगी। चयनित प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम और वर्क एक्सपीरियंस पर आधारित होगा, जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। कितनी होगी सैलरी ? जो उम्मीदवार इन पदों पर चयनित हो जाता है उन्हें बीटीएससी प्रतिमाह 15,600 से लेकर 67,000 रुपए के बीच में सैलरी देगी। आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के उम्मीदवार को 600 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार को 150 रुपए का भुगतान करना होगा। कैसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं और अपने आप को रजिस्ट्रर करें। इसके बाद अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करें और डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। इसके बाद फीस जमा करके फॉर्म जमा कर दें। इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर अपने पास रख लें।
Bihar Board 10th Result 2020: कोरोना संकट के बीच जल्द 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है बिहार बोर्ड

लॉकडान के कारण सीबीएसई की कुछ परीक्षाएं लटकी हुई हैं तो कुछ बोर्डों की अभी तक उत्तर पुस्तिकांए भी नहीं जांची जा सकी हैं। ऐसे में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकती है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. पटनाः जहां एक तरफ लॉकडाउन के कारण कई लोगों के रिजल्ट और एग्जाम लटकें हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्ष में कुल 12,04,834 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक तीन मई के बाद यदि लॉकडाउन का समय और नहीं बढ़ाया जाता तो बोर्ड तीन कई के बाद किसी भी दिन मैट्रिक के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यानी मई के पहले या दूसरे सप्ताह में बिहार बोर्ड 10वीं के नजीते जार कर दिए जाएंगे।
Admission Alert: बिहार पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन 2020 रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ी, जानें यहां

जो लोग बिहार पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एडमिशन 2020 में अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम (लैटरल एंट्री) की रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ा दी है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. पटनाः कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का असर छात्र वर्ग पर ज्यादा पड़ा है। कई जगहों छात्रों के एग्जाम अटक गए हैं, या फिर कहीं किसी के रिजल्ट। ऐसे में बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम (लैटरल एंट्री) की रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ा दी है। जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि BCECEB ने डिप्लोमा एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2020 (लैटरल एंट्री) रजिस्ट्रेशन डेट 10 मई 2020 तक बढ़ा दी है।
Exam in Bihar: परीक्षार्थियों को बिहार सरकार ने दी नई सौगात

बिहार में एक साथ कई तरह की परीक्षाएं आयोजित करने में हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों के बाद से अब बच्चों को परीक्षा केंद्र जाने में किसी तरह की परेशआनी नहीं होगी। पढ़ें युवा डाइनामाइट… पटनाः बुधवार को एक बैठक में एक साथ कई परीक्षाओं के आयोजन करने में हो रही परेशानी पर चर्चा की गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। पटना में तमाम तरह की परीक्षाएं लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक भव्य परीक्षा परिसर बनाने का निर्णय लिया है। इस जगह एक साथ 25 हजार से अधिक बच्चे बैठ कर एग्जाम दे सकेंगे। गांधी सेतु के पास इसके लिए 6.79 एकड़ जमीन भी तय कर दी गई है। इस परिसर में परिक्षार्थियों के लिए कई तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए परिसर के आस-पास मेट्रो और बस स्टेंड की सुविधा मौजूद रहेंगी। इसी तरह के परीक्षा परिसरों का निर्माण सभी जिलों में भी किया जाएगा। बुधवार को एक अणे मार्ग स्थिति संकल्प में परीक्षा परिसर की तैयारियों के बारे में विचार किया गया है। जानकारी के मुताबिक परिसर 6.79 एकड़ की जमीन में फैला होगा। यहां परीक्षा के दौरान नजर रखने के लिए हजारों कैमरे लगाए जाएंगे। यहां पर एख साथ 25 हजार से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इस परिसर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के एग्जाम हो सकते हैं।