एक फैसला, एक आवेदन और सरकारी बैंक की नौकरी; डेडलाइन बस कुछ घंटे दूर

New Delhi: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह शानदार अवसर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 514 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2026 है, यानी कल आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। GBO Stream 2025-26 के तहत हो रही भर्ती यह भर्ती जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO) स्ट्रीम 2025-26 के अंतर्गत की जा रही है। इसमें बैंक विभिन्न प्रबंधन स्तरों पर अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 514 पद, तीन अलग-अलग प्रबंधन स्तर इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 514 क्रेडिट ऑफिसर पद शामिल हैं। इनमें सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV (SMGS-IV) के 36 पद, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III (MMGS-III) के 60 पद और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (MMGS-II) के 418 पद शामिल हैं। सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। योग्यता और शैक्षणिक पात्रता इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास CA, CFA, ICWA/CMA, या बैंकिंग एवं फाइनेंस में MBA/PGDBM जैसी व्यावसायिक योग्यता है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। पद और वेतन उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के आधार पर तय किए जाएंगे। आयु सीमा की डिटेल्स MMGS-II पद के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 35 वर्ष, MMGS-III के लिए 28 से 38 वर्ष और SMGS-IV के लिए 30 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। SC, ST, OBC, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर मौजूद Career सेक्शन में जाकर GBO Stream 2025-26 Credit Officer Recruitment लिंक पर क्लिक करें। यहां Apply Online विकल्प चुनकर नया रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक विवरण भरें, आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन की पुष्टि पेज का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखना जरूरी है। उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह आवेदन की अंतिम तारीख बेहद नजदीक है, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर मानी जा रही है।
Bank Of India ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने का सही तरीका

नई दिल्लीः बैंक में नौकरी करने की इच्छा है तो बैंक ऑफ इंडिया ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है जिसमें BOI बैंक ने अप्रेंटिसशिप के पोस्ट पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के मुताबिक, BOI बैंक ने पोस्ट के लिए 400 पदें जारी की है जिसमें उम्मीदवार 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च थी, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 28 मार्च कर दी। शैक्षिक योग्यताBOI बैंक द्वारा निकाली गई वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। इन राज्यों में निकली भर्तीBOI बैंक ने यूपी, बिहार, दिल्लीष छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, राजस्थान और तमिलनाडु में भर्ती निकाली है। सिलेक्शन प्रोसेसउम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदन ?BOI बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म फील करें। अब फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।