Section-Specific Split Button

BOB Vacancy: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली जॉब ही जॉब, ये भी करें आवेदन  

BOB Vacancy News

New Delhi: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वर्ष 2026 के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक ने इस भर्ती को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्या इस भर्ती अभियान के तहत बैंक नियमित और संविदात्मक आधार पर कुल 441 पदों पर नियुक्तियां करेगा, जिनमें 418 पद रेगुलर और 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं। आवेदन तिथि इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क भुगतान की तिथि आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।  आयु सीमा उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार तय की गई है। नियमित पदों के लिए न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम 32 से 37 वर्ष (पद के अनुसार) रखी गई है। वहीं संविदात्मक पदों के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष तक है। अनुभव अनुभव की बात करें तो जूनियर पदों के लिए कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है, जबकि सीनियर पदों के लिए 5 साल तक का संबंधित कार्य अनुभव मांगा गया है। शैक्षिक योग्यता बैंक ऑफ बड़ौदा की आईटी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन से फुल-टाइम बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमसीए की डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता में थोड़ा फर्क हो सकता है।  चयन प्रक्रिया ऐसे करें आवेदन पद के लिए अप्लाई के करने से पूर्व उम्मीदवार आवेदन के नियम और निर्देशों को भली-भांति पढ़ लें। 

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Bank of Baroda

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। बैंक ने अप्रेंटिसशिप के 2700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 11 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन मौका है उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं और भविष्य में स्थायी नौकरी की ओर कदम बढ़ाना चाहते हैं। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक पात्रता मानकों को पूरा करना होगा। उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार के नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा: यह परीक्षा 100 अंकों के बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित होगी। सवालों का क्षेत्र सामान्य और वित्तीय जागरूकता, गणितीय योग्यता, रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य अंग्रेजी रहेगा। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी।2. दस्तावेज़ सत्यापन: परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।3. स्थानीय भाषा परीक्षा: उम्मीदवारों को उनके स्थानीय भाषा की परीक्षा भी देनी होगी, जो उनके क्षेत्रीय भाषाई कौशल को परखने के लिए होगी। फिर, इन सभी चरणों के बाद अंतिम चयन किया जाएगा। आवेदन शुल्क इस भर्ती में आवेदन करने के लिए श्रेणी के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।1. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।2. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।3. एससी और एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह से छूट दी जाएगी। हर महीने 15,000 रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा के अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह एक शानदार अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं और कुछ महीनों तक कामकाजी अनुभव हासिल करना चाहते हैं। कैसे करें आवेदन? आवेदन प्रक्रिया सरल और पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें-1. सबसे पहले, बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. वहां पर “Apprentice Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।3. उम्मीदवारों को नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर आदि जैसी बेसिक जानकारी भरनी होगी।4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।5. सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे कि शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि।6. श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।7. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।8. अंत में, फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें ताकि भविष्य में किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता हो तो वह आसानी से उपलब्ध हो सके।

BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर निकली नौकरी, अंतिम तिथि नजदीक

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने क्रेडिट एनालिस्ट भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.bank.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन तिथिइच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की संख्याइस भर्ती के तहत कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर होगी भर्तियांइस भर्ती के तहत विभिन्न ग्रेड में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। आयु सीमाबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए आयु मानदंड प्रत्येक पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवार की आयु सीमा की गणना अंतिम तिथि 01.10.2025 के अनुसार की जाएगी, और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उम्मीदवार इस तारीख तक निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा में आता हो। राजस्थान में सरकारी नौकरी का बड़ा चांस, इन डिग्री वालों को मिलेगा मौका; जानें पूरी डिटेल्स शैक्षिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है, किसी भी विषय में डिग्री मान्य है। इसके अलावा, वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए पीजी डिग्री/डिप्लोमा या पेशेवर योग्यताएं जैसे सीए, सीएमए, सीएस या सीएफए भी मान्य हैं। सभी पदों के लिए कार्य अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार को उस पद के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अनुभव होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षाचयन प्रक्रिया की शुरुआत एक ऑनलाइन परीक्षा से होगी। इस परीक्षा में चार भाग होंगे। तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और व्यावसायिक ज्ञान और कुल अंक 225 होंगे। पहले तीन भाग केवल पास/फेल के लिए होंगे, यानी इनके लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। समूह चर्चा (GD)ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को समूह चर्चा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इन चरणों में उम्मीदवार का व्यक्तित्व, बातचीत करने की क्षमता और नौकरी के लिए उपयुक्तता जांची जाएगी। Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश? 30 के बाद भी हैं स्कूल, बैंक और रेलवे में अवसर अंतिम चयनअंत में, उम्मीदवारों की मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा या साक्षात्कार के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी, जैसा बैंक तय करेगा। ऐसे करें अप्लाई1. आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर जाए।2. यहां Career Section में वेब पेज पर Current Opportunities पर क्लिक करें।3. अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।4. फिर लॉगइन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें।5. बेसिक डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता की जानकारी ध्यानपूर्वक भर दें।6. फोटो, हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।7. अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।8. फॉर्म को फाइनली सब्मिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

BOB Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

BOB बैंक में भर्ती

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने मैनेजर सहित 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। बैंक ने 417 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें प्रमुख रूप से मैनेजर सेल्स, ऑफिसर (एग्री सेल्स) और मैनेजर (एग्री सेल्स) के पद शामिल हैं। बता दें कि उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 अगस्त 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्समैनेजर सेल्स: 227 पदऑफिसर (एग्री सेल्स): 142 पदमैनेजर (एग्री सेल्स): 48 पद एजुकेशनल क्वालिफिकेशनमैनेजर सेल्स: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, मार्केटिंग, सेल्स, बैंकिंग में एमबीए या पीजीडीएम की डिग्री होना आवश्यक है।ऑफिसर, मैनेजर एग्री सेल्स: उम्मीदवार को एग्रीकल्चर से संबंधित विषय में 4 साल की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। उम्र सीमा (Age Limit)मैनेजर सेल्स: 24 से 34 वर्ष तकऑफिसर – एग्री सेल्स: 24 से 36 वर्ष तकमैनेजर – एग्री सेल्स: 26 से 42 वर्ष तकरिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया (Selection Process)चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, साइकोमैट्रिक टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन चरणों को पार करके अपने चयन के लिए सक्षम माना जाएगा। फीस (Application Fee)जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹850एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला: ₹175 सैलरी (Salary)चयनित उम्मीदवारों को ₹85,920 प्रतिमाह तक की सैलरी मिलेगी। यह वेतन पद और स्थान के आधार पर भिन्न हो सकता है, लेकिन यह एक आकर्षक पैकेज है। आवेदन कैसे करें1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट [bankofbaroda.in](https://www.bankofbaroda.in) पर जाएं।2. अब ‘Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक पर क्लिक करें।3. नया पेज खुलने पर ‘Current Openings’ टैब पर क्लिक करें।4. यहां से ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।5. रजिस्ट्रेशन करके आवेदन पत्र भरें।6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर फॉर्म सब्मिट करें। बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर और ऑफिसर पदों पर भर्ती एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जिन्होंने एग्रीकल्चर या बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की योजना बनाई है। बता दें कि इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर आवेदन कर सकते हैं।

Bank of Baroda में निकली भर्ती; आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें वैकेंसी का पूरा विवरण

Bank Of Baroda Recruitment 2025

New Delhi: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने 2025 के लिए विभिन्न मैनेजरियल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। बैंक ने कुल 41 पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में उपलब्ध पदबैंक में कुल 41 पद भरे जाएंगे, जो विभिन्न मैनेजरियल स्तरों से संबंधित हैं। इन पदों में शामिल हैं आवेदन के लिए योग्यताइन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के लिए निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है। यह योग्यता बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आवश्यक शैक्षिक और अनुभव संबंधी मानदंडों को समझा जा सके। आवेदन शुल्क चयन प्रक्रियाउम्मीदवारों का चयन एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, या अन्य मूल्यांकन विधियों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रकार, चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी जिससे सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। परीक्षा फॉर्मेट और न्यूनतम योग्यता आवेदन कैसे करें?इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर Careers या Recruitment सेक्शन में इस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। वहां आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2025 है, अतः उम्मीदवार समय पर आवेदन करना न भूलें। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में मैनेजरियल पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। योग्यता के अनुसार आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें ताकि आप इस प्रतियोगिता में सफल हो सकें। सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वालों के लिए यह मौका न गवाएं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।

BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

बैंक ऑफ बड़ौदा

नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने देशभर में असिस्टेंट (प्यून) के पदों के लिए नौकरी निकाली है। इच्छुक युवा बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिर वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते हैं।पदों की संख्याइस भर्ती अभियान के जरिए 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन तिथिइच्छुक आवेदक 3 मई से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।शैक्षणिक योग्यताबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।आयु सीमाउम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसमें SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।चयन प्रक्रियाबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा स्थानीय भाषा की परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा में कुल चार सेक्शन होंगे: इंग्लिश नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, एलिमेंट्री गणित और रीजनिंग (साइकोमेट्रिक टेस्ट)। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे करें आवेदनबैंक ऑफ बड़ौदा में असिस्टेंट (प्यून) के 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

BOB ने सीनियर मैनेजर के पद पर जारी की वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें न्यू डेट

नई दिल्लीः कुछ समय पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने सीनियर मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली थी। BOB ने इस पद पर 518 पोस्ट जारी की थी, जिसमें उम्मीदवारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हालांकि अब बैंक ने इसकी आवेदन तारीख बढ़ा दी है।   डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, इस पद की आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है। पहले इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 11 मार्च तय हुई थी, जो बदलकर 21 मार्च हो गई है।  शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से बीटेक, बी.ई, एमटेक, एमई, आईटी, डेटा साइंस समेत अन्य सब्जेट में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक से छह साल का वर्क अनुभव होना चाहिए।  आयु-सीमा इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 24 से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।  चयनित प्रक्रिया इस पद पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, साइकोमैट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप डिसक्शन के आधार पर होगा।  सैलरी स्ट्रक्चरइस पद पर चयनित उम्मीदवारों को बैंक पद के अनुसार, 85920 रुपए से लेकर 120940 रुपए के बीच में प्रतिमाह सैलरी प्रदान करेगी।  आवेदन फीस आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वालों को 600 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं को 100 का भुगतान करना पड़ेगा।  ऐसे करें अप्लाई इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाना होगा और फिर करियर वाले पेज पर क्लिक करना होगा। इसके बाद करंट ओपनिंग पर क्लिक करके अप्लाई लिंक पर जाना होगा। वहां जाकर फॉर्म फील करना होगा और फिर खुद को रजिस्ट्रेशन करके फीस का भुगतान करना होगा। अब फॉर्म जमा करें दे और इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।  

Govt Jobs: कोरोना काल में युवाओं के पास सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिना देरी करें आवेदन

कोरोना काल में युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस वक्त कई सरकारी विभागों में कई पदों के लिए वैकेंसी निकली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। नई दिल्लीः जो लोग अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थानों ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जिसमें सैलरी भी अच्छी खासी दी जा रही है। DGR Recruitment 2020मैनेजर के विभिन्न 322 पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार डीजीआर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। Airports Authority Of Indiaमैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 368 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख है 14 जनवरी 2021। ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero Bank of Baroda Recruitmentबैंक ऑफ बड़ौदा ने बिजनेस हेड पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 15 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले करें अप्लाई। कैंडिडेट्स की न्यूनतम 30 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in

error: Content is protected !!